-
भारतीय संगीत की दिग्गज गायिका आशा भोसले को अक्सर उनकी बहुमुखी प्रतिभा के लिए याद किया जाता है, लेकिन उनका वैश्विक प्रभाव इससे कहीं आगे जाता है। आज जब “ग्लोबल कोलैबोरेशन” एक ट्रेंड बन चुका है, आशा जी ने दशकों पहले ही अंतरराष्ट्रीय कलाकारों के साथ काम करके यह साबित कर दिया था कि संगीत की कोई सीमा नहीं होती। पॉप, आरएंडबी, क्लासिकल, हिप-हॉप, हर स्टाइल में उनकी आवाज सहजता से ढल जाती थी। यहां हम उन 7 मौकों का जिक्र कर रहे हैं, जब आशा भोसले ने दुनिया भर के कलाकारों के साथ मिलकर ऐसे गाने दिए, जो आज भी उनके ग्लोबल कद को साबित करते हैं। (Photo Source: Asha Bhosle/Facebook)
-
Bow Down Mister (1991)
1991 में आशा भोसले ने ब्रिटिश सिंगर बॉय जॉर्ज के साथ ‘बो डाउन मिस्टर’ गाना गाया। यह गाना वेस्टर्न पॉप और भारतीय भक्ति संगीत का अनोखा मिश्रण था। खास बात यह रही कि इस गाने में उनकी आवाज थी, लेकिन उन्हें आधिकारिक तौर पर क्रेडिट नहीं दिया गया। बावजूद इसके, यह गाना आज भी ईस्ट-वेस्ट फ्यूजन का शानदार उदाहरण माना जाता है। (Photo Source: Asha Bhosle/Facebook) -
We Can Make It (1997)
90 के दशक में आशा भोसले ने ब्रिटिश बॉय बैंड कोड रेड के साथ ‘वी कैन मेक इट’ गाना रिकॉर्ड किया। यह एक रोमांटिक आर एंड बी ट्रैक था, जिसने यह साबित किया कि आशा जी किसी भी जॉनर में खुद को ढाल सकती हैं। इस गाने को उन्होंने दिल्ली में लाइव परफॉर्म भी किया। (Photo Source: Asha Bhosle/Facebook) -
The Way You Dream (2002)
2002 में आशा भोसले ने माइकल स्टाइप और प्रोजेक्ट ‘वन जायंट लीप’ के साथ ‘द वे यू ड्रीम’ गाया। यह गाना हॉलीवुड फिल्म ‘बुलेटप्रूफ मोंक’ में भी इस्तेमाल हुआ। इस प्रोजेक्ट का मकसद दुनिया भर के संगीत को एक साथ जोड़ना था, जिसमें आशा जी की आवाज ने खास जादू पैदा किया। (Photo Source: The Indian Express) -
You’ve Stolen My Heart (2005)
साल 2005 में आशा भोसले ने क्रोनोस क्वार्टेट के साथ ‘यू हेव स्टोलेन माई हार्ट’ एल्बम में काम किया। यह एल्बम उनके पति राहुल देव बर्मन के गानों का नया रूप था, जिसमें वेस्टर्न क्लासिकल और भारतीय संगीत का खूबसूरत मेल था। इस एल्बम को ग्रैमी अवॉर्ड के लिए भी नामांकित किया गया। (Photo Source: Asha Bhosle/Facebook) -
Don’t Phunk With My Heart (2005)
अमेरिकन ग्रुप ब्लैक आइड पीज के हिट गाने ‘डोंट फंक विथ माय हार्ट’ में आशा भोसले के पुराने गानों ‘ये मेरा दिल’ और ‘ऐ नौजवान’ को सैंपल किया गया। यह गाना दुनियाभर में लोकप्रिय हुआ और इससे नई पीढ़ी ने भी उनकी आवाज को पहचाना। (Photo Source: Asha Bhosle/Facebook) -
You’re The One For Me (2006)
साल 2006 में आशा भोसले ने ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटर ब्रेट ली के साथ’यू आर द वन फॉर मी’ गाया। यह गाना संगीत और क्रिकेट का अनोखा संगम था, जिसमें आशा जी एक गाइड के रूप में नजर आती हैं और ब्रेट ली को हिंदी सिखाती हैं। (Photo Source: kronosquartet.bandcamp) -
Legacy (1996)
आशा भोसले ने सरोद वादक अली अकबर खान के साथ ‘लेगेसी’ एल्बम पर भी काम किया। यह एक क्लासिकल प्रोजेक्ट था, जिसे ग्रैमी अवॉर्ड के लिए नामांकन मिला। इस एल्बम ने भारतीय शास्त्रीय संगीत को वैश्विक मंच पर नई पहचान दिलाई। (Photo Source: Asha Bhosle/Facebook)
(यह भी पढ़ें: आशा भोसले को मुंबई में राजकीय सम्मान के साथ अंतिम विदाई, तबू-सचिन तेंदुलकर समेत श्रद्धांजलि देने पहुंचीं कई हस्तियां, देखें तस्वीरें)