-
भारत की शिक्षा व्यवस्था लंबे समय से अंकों की दौड़, प्रतियोगी परीक्षाओं के दबाव और सामाजिक अपेक्षाओं जैसे मुद्दों पर चर्चा का विषय रही है। बॉलीवुड और ओटीटी ने भी इन चुनौतियों को कई बार बड़े पर्दे और डिजिटल स्क्रीन पर बेहद प्रभावशाली ढंग से पेश किया है। अगर आप ऐसी फिल्में और वेब सीरीज देखना चाहते हैं, जो मनोरंजन के साथ-साथ शिक्षा व्यवस्था की सच्चाई भी दिखाएं, तो ये 7 बेहतरीन विकल्प आपकी वॉचलिस्ट में जरूर होने चाहिए। (Stills From Films)
-
3 इडियट्स (2009)
आमिर खान, आर. माधवन और शरमन जोशी अभिनीत 3 इडियट्स भारतीय शिक्षा व्यवस्था पर बनी सबसे लोकप्रिय फिल्मों में से एक है। फिल्म इंजीनियरिंग कॉलेजों में मौजूद रटने की संस्कृति, अंकों की होड़ और माता-पिता की अपेक्षाओं पर तीखा व्यंग्य करती है। इसका संदेश साफ है कि सफलता के पीछे भागने के बजाय अपनी प्रतिभा को निखारने पर ध्यान देना चाहिए। (Still From Film) -
चॉक एन डस्टर (2016)
चॉक एन डस्टर शिक्षा के व्यवसायीकरण और शिक्षकों की बदलती स्थिति पर आधारित फिल्म है। इसमें दिखाया गया है कि कैसे कॉरपोरेट सोच के कारण अनुभवी और समर्पित शिक्षकों को भी मुश्किलों का सामना करना पड़ता है। यह फिल्म शिक्षकों के सम्मान और शिक्षा के मूल्यों पर जोर देती है। (Still From Film) -
हिंदी मीडियम (2017)
इरफान खान और सबा कमर स्टारर हिंदी मीडियम समाज में अंग्रेजी माध्यम स्कूलों के बढ़ते क्रेज और शिक्षा में वर्गभेद को बेहद प्रभावशाली ढंग से दिखाती है। फिल्म यह सवाल उठाती है कि क्या अच्छी शिक्षा केवल महंगे स्कूलों तक ही सीमित रह गई है। (Still From Film) -
कोटा फैक्ट्री (2019)
हालांकि कोटा फैक्ट्री एक वेब सीरीज है, लेकिन भारतीय शिक्षा व्यवस्था को समझने के लिए यह बेहद अहम है। ब्लैक-एंड-व्हाइट अंदाज में बनी यह सीरीज कोटा के कोचिंग कल्चर, प्रतियोगी परीक्षाओं के दबाव, मानसिक तनाव और अच्छे मेंटर की भूमिका को वास्तविक तरीके से दिखाती है। यह छात्रों के संघर्ष और सपनों दोनों को बखूबी सामने लाती है। (Still From Series) -
निल बट्टे सन्नाटा (2015)
यह फिल्म एक घरेलू कामगार मां और उसकी बेटी की प्रेरणादायक कहानी है। जब बेटी पढ़ाई में रुचि नहीं लेती, तो मां खुद उसी स्कूल में दाखिला लेकर उसे शिक्षा का महत्व समझाने की कोशिश करती है। फिल्म गरीबी, आत्मविश्वास की कमी और शिक्षा के जरिए जीवन बदलने की उम्मीद को खूबसूरती से पेश करती है। (Still From Film) -
सुपर 30 (2019)
गणितज्ञ आनंद कुमार के जीवन से प्रेरित सुपर 30 शिक्षा में समान अवसर की अहमियत को दर्शाती है। फिल्म दिखाती है कि आर्थिक रूप से कमजोर लेकिन प्रतिभाशाली छात्रों को सही मार्गदर्शन और संसाधन मिल जाएं, तो वे किसी भी चुनौतीपूर्ण परीक्षा में सफलता हासिल कर सकते हैं। (Still From Film) -
तारे जमीन पर (2007)
तारे जमीन पर एक ऐसे बच्चे की कहानी है, जिसे डिस्लेक्सिया जैसी सीखने की समस्या होती है। स्कूल और परिवार उसकी परेशानी को समझने के बजाय उसे आलसी मान लेते हैं। बाद में एक सेंसिटिव कला शिक्षक उसकी प्रतिभा को पहचानता है और उसके जीवन में बड़ा बदलाव लाता है। यह फिल्म बताती है कि हर बच्चे की सीखने की क्षमता अलग होती है। (Still From Film)
(यह भी पढ़ें: ‘आवारापन 2’ की रिलीज से पहले देखें इमरान हाशमी की सबसे दमदार फिल्मों की लिस्ट, हर रोल ने छोड़ी अलग छाप)