-
अगर आपको डॉक्टरों, अस्पतालों और मेडिकल इमरजेंसी पर आधारित वेब सीरीज और टीवी शोज देखना पसंद है, तो आपके लिए कई बेहतरीन भारतीय विकल्प मौजूद हैं। ‘ग्राम चिकित्सालय’ सीजन 2 के आने के बाद एक बार फिर मेडिकल ड्रामा दर्शकों के बीच चर्चा का विषय बन गया है। ये शोज सिर्फ इलाज की कहानियां नहीं दिखाते, बल्कि डॉक्टरों के संघर्ष, नैतिक दुविधाओं, मरीजों की भावनाओं और स्वास्थ्य व्यवस्था की सच्चाई भी सामने लाते हैं। आइए जानते हैं ऐसे ही कुछ शानदार भारतीय मेडिकल शोज के बारे में। (Still From Series)
-
ग्राम चिकित्सालय (Prime Video)
ग्राम चिकित्सालय एक ग्रामीण स्वास्थ्य केंद्र की कहानी है, जहां सीमित संसाधनों के बीच डॉक्टर और मेडिकल स्टाफ लोगों की जान बचाने की कोशिश करते हैं। यह सीरीज गांवों में स्वास्थ्य सेवाओं की वास्तविक स्थिति और डॉक्टरों के संघर्ष को बेहद संवेदनशील तरीके से पेश करती है। (Still From Series) -
ह्यूमन (JioHotstar)
शेफाली शाह और कीर्ति कुल्हारी स्टारर ‘ह्यूमन’ एक मेडिकल थ्रिलर है, जो फार्मास्युटिकल इंडस्ट्री, अवैध क्लीनिकल ट्रायल और मेडिकल एथिक्स जैसे गंभीर मुद्दों को उजागर करती है। यह सीरीज लालच और चिकित्सा जगत के काले पक्ष की कहानी बयां करती है। (Still From Series) -
मुंबई डायरीज (Prime Video)
निखिल आडवाणी द्वारा निर्देशित यह चर्चित सीरीज 26/11 मुंबई आतंकी हमलों की पृष्ठभूमि पर आधारित है। इसमें दिखाया गया है कि कैसे सरकारी अस्पताल के डॉक्टर और मेडिकल स्टाफ विपरीत परिस्थितियों में भी मरीजों की जान बचाने के लिए दिन-रात जुटे रहते हैं। मोहित रैना, कोंकणा सेन शर्मा और टीना देसाई ने इसमें दमदार अभिनय किया है। (Still From Series) -
धड़कन जिंदगी की (Sony LIV)
इस शो में अदिति गुप्ता ने डॉ. दीपिका सिन्हा का किरदार निभाया है, जो एक प्रतिभाशाली सर्जन हैं। सीरीज अस्पताल की भागदौड़, डॉक्टरों की जिम्मेदारियों और उनकी निजी जिंदगी के बीच संतुलन बनाने की कहानी को भावनात्मक अंदाज में दिखाती है। (Still From TV Show) -
संजीवनी (JioHotstar)
भारतीय टेलीविजन के सबसे लोकप्रिय मेडिकल ड्रामा में से एक ‘संजीवनी’ पहली बार साल 2002 में प्रसारित हुआ था। बाद में इसका रीबूट भी आया। यह शो अस्पताल में काम करने वाले डॉक्टरों की प्रोफेशनल और निजी जिंदगी पर आधारित है और आज भी इसे मेडिकल ड्रामा की क्लासिक सीरीज माना जाता है। (Still From TV Show) -
दिल मिल गए (JioHotstar)
‘दिल मिल गए’ ने मेडिकल ड्रामा में रोमांस का तड़का लगाया। यह युवा डॉक्टरों की दोस्ती, प्यार और करियर के उतार-चढ़ाव को दिखाती है। यह शो खासकर युवाओं के बीच काफी लोकप्रिय रहा और आज भी इसकी मजबूत फैन फॉलोइंग है। (Still From TV Show) -
ऑपरेशन एमबीबीएस (YouTube, Amazon miniTV)
यह सीरीज तीन मेडिकल छात्रों की एमबीबीएस यात्रा को दिखाती है। पढ़ाई का दबाव, दोस्ती, हॉस्टल लाइफ और मेडिकल कॉलेज की चुनौतियों को हल्के-फुल्के अंदाज में पेश किया गया है। मेडिकल छात्रों की जिंदगी को करीब से समझने के लिए यह एक बेहतरीन शो है। (Still From TV Show)
(यह भी पढ़ें: महिलाओं के नजरिए से हॉरर को समझना है तो देखें ये 11 दमदार फिल्में, दिखाती हैं डर का नया चेहरा)