-
हॉलीवुड में महिला सुपरहीरोज का दौर पहले से कहीं ज्यादा मजबूत और प्रभावशाली हो गया है। ‘सुपरगर्ल: वुमन ऑफ टुमॉरो’ सिनेमाघरों में दस्तक दे चुकी है। अगर आपको यह फिल्म पसंद आई, और आप इस तरह की और फिल्में देखना चाहते हैं तो इन शानदार फिल्मों को जरूर देखें जिन्होंने बड़े पर्दे पर महिला सुपरहीरोज की पहचान को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाया। अच्छी बात यह है कि ये सभी फिल्में ‘जियो हॉटस्टार’ पर स्ट्रीम की जा सकती हैं। (Still From Film)
-
Birds of Prey (2020)
मार्गोट रॉबी एक बार फिर हार्ले क्विन के अवतार में नजर आती हैं। जोकर से अलग होने के बाद हार्ले कुछ नई महिला साथियों के साथ मिलकर एक खतरनाक अपराधी का सामना करती है। रंगीन विजुअल्स, शानदार कॉमेडी और दमदार एक्शन इस फिल्म को बाकी सुपरहीरो फिल्मों से अलग बनाते हैं। (Still From Film) -
Black Widow (2021)
मार्वल सिनेमैटिक यूनिवर्स में लंबे समय तक अहम भूमिका निभाने के बाद स्कारलेट जोहानसन को इस फिल्म के जरिए पहली बार सोलो कहानी मिली। फिल्म में नताशा रोमानॉफ के अतीत, रेड रूम प्रोग्राम और उनके परिवार जैसे रिश्तों को दिखाया गया है। यह एक बेहतरीन स्पाई थ्रिलर भी है। (Still From Film) -
Captain Marvel (2019)
ब्री लार्सन ने कैरल डैनवर्स उर्फ कैप्टन मार्वल का किरदार निभाया है। फिल्म में वह अपनी खोई हुई यादों को तलाशते हुए ब्रह्मांड की सबसे शक्तिशाली सुपरहीरो में बदल जाती हैं। 90 के दशक की पृष्ठभूमि पर बनी यह फिल्म शानदार विजुअल्स और जबरदस्त एक्शन से भरपूर है। (Still From Film) -
Supergirl (1984)
हेलेन स्लेटर अभिनीत यह फिल्म बड़े पर्दे पर आई पहली महिला-केंद्रित सुपरहीरो फिल्मों में गिनी जाती है। इसमें कारा ज़ोर-एल पृथ्वी पर एक शक्तिशाली वस्तु की तलाश में आती है और एक दुष्ट जादूगरनी से भिड़ती है। भले ही यह अपने दौर की फिल्म हो, लेकिन इसकी ऐतिहासिक अहमियत आज भी बरकरार है। (Still From Film) -
The Marvels (2023)
निया डाकोस्टा के निर्देशन में बनी इस फिल्म में कैप्टन मार्वल, कमला खान (मिस मार्वल) और मोनिका रैम्बो एक साथ नजर आती हैं। तीनों सुपरहीरो जब भी अपनी शक्तियों का इस्तेमाल करती हैं, उनकी जगह आपस में बदल जाती है, जिससे कहानी और भी दिलचस्प बन जाती है। यह फिल्म महिला सुपरहीरो की ताकत और टीमवर्क को शानदार तरीके से पेश करती है। (Still From Film) -
Thor: Love and Thunder (2022)
इस फिल्म में नताली पोर्टमैन की जेन फोस्टर पहली बार ताकतवर सुपरहीरो ‘माइटी थॉर’ के रूप में दिखाई देती हैं। कैंसर जैसी गंभीर बीमारी से जूझते हुए भी वह गॉर द गॉड बुचर का मुकाबला करती हैं। फिल्म में भावनात्मक कहानी और मनोरंजक एक्शन का शानदार मिश्रण देखने को मिलता है। (Still From Film) -
Wonder Woman (2017)
गैल गैडोट ने डायना प्रिंस यानी वंडर वुमन के किरदार में शानदार अभिनय किया है। फिल्म में एक अमेज़न योद्धा की कहानी दिखाई गई है, जो प्रथम विश्व युद्ध के दौरान इंसानों की दुनिया में कदम रखती है और अपनी असली ताकत व उद्देश्य को पहचानती है। दमदार एक्शन, भावनात्मक कहानी और प्रेरणादायक किरदार इसे डीसी यूनिवर्स की बेहतरीन फिल्मों में शामिल करते हैं। (Still From Film)
(यह भी पढ़ें: एंटरटेनमेंट से होगी वीकेंड की शुरुआत, आज OTT पर रिलीज हो रही हैं 11 नई फिल्में और सीरीज, देखें पूरी लिस्ट)