-
‘द लायन किंग’ और ‘फाइंडिंग नीमो’ जैसी लोकप्रिय एनिमेटेड फिल्में अक्सर सबसे ज्यादा चर्चा में रहती हैं, लेकिन ऐसी कई बेहतरीन फिल्में भी हैं जिनमें जानवरों की दिल छू लेने वाली कहानियां दिखाई गई हैं और जिन्हें उतनी पहचान नहीं मिल सकी। शानदार एनीमेशन, इमोशनल स्टोरी और मजबूत संदेश से भरपूर ये फिल्में हर मूवी लवर की वॉचलिस्ट में शामिल होनी चाहिए। (Still From Film)
-
बाल्टो (1995)
सच्ची घटना से प्रेरित यह फिल्म एक बहादुर वुल्फ-डॉग ‘बाल्टो’ की कहानी है, जो बर्फीले अलास्का के कठिन रास्तों से गुजरकर लाइफ सेविंग मेडिसिन पहुंचाने का मिशन पूरा करता है। साहस, पहचान और कभी हार न मानने की प्रेरणा देने वाली यह फिल्म आज भी दर्शकों का दिल जीत लेती है। (Still From Film) -
फ्लो (2024)
ऑस्कर विनर यह एनिमेटेड फिल्म एक अकेली काली बिल्ली की यात्रा को दिखाती है, जो बाढ़ से घिरी दुनिया में अलग-अलग जानवरों के साथ मिलकर जीवित रहने की कोशिश करती है। बिना किसी डायलॉग के केवल शानदार विजुअल्स और इमोशन्स के जरिए यह फिल्म ट्रस्ट, सहयोग और कोएक्जिस्टेंस का खूबसूरत संदेश देती है। (Still From Film) -
द प्लेग डॉग्स (1982)
रिचर्ड एडम्स के चर्चित उपन्यास पर आधारित यह फिल्म दो कुत्तों की कहानी है, जो एक एनिमल टेस्टिंग लेबोरेटरी से भाग निकलते हैं और खुले वातावरण में जीवित रहने के लिए संघर्ष करते हैं। दोस्ती, आजादी और इंसानों व जानवरों के रिश्ते पर आधारित यह इमोशनल फिल्म एनिमेशन की सबसे कम आंकी गई बेहतरीन फिल्मों में गिनी जाती है। (Still From Film) -
द रेड टर्टल (2016)
स्टूडियो घिबली द्वारा को-प्रोड्यूस्ड बिना डायलॉग वाली यह फिल्म एक ऐसे व्यक्ति की कहानी है, जो समुद्र में जहाज दुर्घटना के बाद एक डेजर्टेड आइलैंड पर फंस जाता है। वहां उसकी मुलाकात एक रहस्यमयी लाल कछुए से होती है, जो उसके जीवन को हमेशा के लिए बदल देता है। नेचर, कम्पैनियनशिप और जीवन के चक्र को बेहद खूबसूरती से दर्शाने वाली यह फिल्म एक अनोखा अनुभव है। (Still From Film) -
द सीक्रेट ऑफ NIMH (1982)
यह कल्ट क्लासिक फिल्म मिसेज ब्रिस्बी नाम की एक छोटी फील्ड माउस की कहानी है, जो अपने परिवार को बचाने के लिए हर मुश्किल का सामना करती है। शानदार एनीमेशन, रोमांच और इमोशनल कहानी इसे अब तक की सबसे बेहतरीन लेकिन कम चर्चित एनिमेटेड फिल्मों में शामिल करते हैं। (Still From Film) -
वुल्फवॉकर्स (2020)
17वीं सदी के आयरलैंड पर आधारित यह खूबसूरत फिल्म एक यंग हंटर ट्रेनीऔर एक मिस्टीरियस लड़की की दोस्ती की कहानी है, जो भेड़िये में बदल सकती है। फिल्म वाइल्डलाइफ रिजर्व, फ्रेंडशिप और नेचर के साथ बैलेंस बनाकर जीने का इंस्पिरेशनल मैसेज देती है। (Still From Film)
(यह भी पढ़ें: ‘दादा’ और ‘प्रहार’ से पहले देखें राजकुमार राव के निभाए ये यादगार रियल-लाइफ किरदार)