-
बॉलीवुड में इन दिनों सीक्वल फिल्मों का दौर जोरों पर है। दर्शक अपनी पसंदीदा फिल्मों की कहानियों को बड़े पर्दे पर फिर से देखने के लिए उत्साहित हैं। कई ऐसी चर्चित फिल्मों के अगले भाग जल्द आने वाले हैं, जिनका इंतजार फैंस लंबे समय से कर रहे थे। इनमें कॉमेडी, थ्रिलर और हॉरर जैसे अलग-अलग जॉनर शामिल हैं। आइए जानते हैं उन 5 बॉलीवुड सीक्वल फिल्मों के बारे में, जिनका इंतजार दर्शकों के बीच सबसे ज्यादा है। (Still From Film)
-
3 Idiots 2
साल 2009 में रिलीज हुई ‘3 इडियट्स’ बॉलीवुड की सबसे यादगार फिल्मों में से एक मानी जाती है। अब इसके सीक्वल को लेकर फैंस के लिए बड़ी खुशखबरी सामने आई है। एक्टर आमिर खान ने हाल ही में पुष्टि की है कि ‘3 इडियट्स 2’ पर काम चल रहा है। उन्होंने बताया कि फिल्म में पहले जैसी कॉमिक टाइमिंग और मनोरंजन तो होगा, लेकिन कहानी इस बार भी कुछ अलग और अनोखी होगी। निर्देशक राजकुमार हिरानी और लेखक अभिजात जोशी फिलहाल इसकी स्क्रिप्ट पर काम कर रहे हैं। (Still From Film) -
Drishyam 3
मिस्ट्री और सस्पेंस से भरपूर ‘दृश्यम’ फ्रेंचाइजी ने दर्शकों को हर बार चौंकाया है। अब अभिनेता अजय देवगन ने आधिकारिक रूप से ‘Drishyam 3’ की घोषणा कर दी है। रिपोर्ट्स के मुताबिक फिल्म की शूटिंग शुरू हो चुकी है और इसे इस साल 2 अक्टूबर को रिलीज किया जा सकता है। फैंस यह जानने के लिए बेहद उत्साहित हैं कि विजय सालगांवकर इस बार कौन-सी नई चाल चलेंगे। (Still From Film) -
Golmaal 5
रोहित शेट्टी की सुपरहिट कॉमेडी फ्रेंचाइजी ‘गोलमाल’ का पांचवां भाग भी जल्द आने वाला है। मार्च में निर्देशक ने आधिकारिक तौर पर ‘Golmaal 5’ की घोषणा की थी। खास बात यह है कि फिल्म में एक बार फिर अरशद वारसी, श्रेयस तलपड़े, कुणाल खेमू, तुषार कपूर और शर्मन जोशी जैसे पुराने कलाकार नजर आएंगे। फैंस को उम्मीद है कि यह फिल्म भी पहले की तरह हंसी से भरपूर होगी। -
Tumbbad 2
साल 2018 में रिलीज हुई ‘तुम्बाड’ ने हिंदी सिनेमा में हॉरर और लोककथा को एक नया आयाम दिया था। सोहम शाह की इस फिल्म ने समय के साथ कल्ट फॉलोइंग हासिल की। खासकर 2024 में दोबारा रिलीज होने के बाद इसकी लोकप्रियता और बढ़ गई। अब ‘Tumbbad 2’ को लेकर दर्शकों में काफी उत्साह है। उम्मीद की जा रही है कि फिल्म एक बार फिर रहस्य, डर और भारतीय लोककथाओं की गहराई से दर्शकों को रोमांचित करेगी। -
Welcome To Jungle
कॉमेडी फिल्मों की लोकप्रिय ‘वेलकम’ फ्रेंचाइजी अब तीसरे भाग ‘Welcome To Jungle’ के साथ वापसी कर रही है। पिछले साल क्रिसमस पर अक्षय कुमार ने फिल्म का टीज़र जारी कर फैंस को सरप्राइज दिया था। साथ ही उन्होंने फिल्म की शूटिंग पूरी होने की भी जानकारी दी थी। अब मेकर्स ने इसकी रिलीज डेट 26 जून तय कर दी है। दर्शकों को उम्मीद है कि यह फिल्म पहले की तरह कॉमेडी और मनोरंजन से भरपूर होगी। (Still From Film) -
बॉलीवुड में सीक्वल फिल्मों का चलन लगातार बढ़ रहा है, क्योंकि दर्शक उन कहानियों और किरदारों से दोबारा जुड़ना चाहते हैं जिन्हें वे पहले पसंद कर चुके हैं। ‘3 Idiots 2’, ‘Tumbbad 2’, ‘Drishyam 3’, ‘Welcome To Jungle’ और ‘Golmaal 5’ जैसी फिल्में सिर्फ मनोरंजन ही नहीं, बल्कि दर्शकों के लिए नॉस्टैल्जिया भी लेकर आ रही हैं। अब देखना दिलचस्प होगा कि ये फिल्में बॉक्स ऑफिस पर कितना कमाल दिखाती हैं। (Still From Film)
(यह भी पढ़ें: नेटफ्लिक्स पर छिपी हैं ये विजुअली स्टनिंग फिल्में, दिल को सुकून देने वाली कहानियों के साथ मिलेगा खूबसूरत सिनेमैटिक एक्सपीरियंस)