-
बॉलीवुड में बायोपिक फिल्मों का दौर लगातार मजबूत होता जा रहा है। आने वाले समय में दर्शकों को राजनीति, खेल, संगीत, सिनेमा, विज्ञान और सामाजिक क्षेत्र की कई प्रतिष्ठित हस्तियों की जिंदगी बड़े पर्दे पर देखने को मिलेगी। इन फिल्मों में कुछ देश के महान नेताओं की कहानी सुनाएंगी, तो कुछ उन कलाकारों और व्यक्तित्वों के संघर्ष और उपलब्धियों को सामने लाएंगी, जिन्होंने अपने-अपने क्षेत्र में इतिहास रचा। आइए जानते हैं उन 11 बहुप्रतीक्षित बायोपिक्स के बारे में, जिनका दर्शकों को बेसब्री से इंतजार है। (Still From FIlm Poster)
-
दादा
भारतीय क्रिकेट के पूर्व कप्तान सौरव गांगुली की जिंदगी पर आधारित इस फिल्म में राजकुमार राव मुख्य भूमिका निभा रहे हैं। विक्रमादित्य मोटवाने के निर्देशन में बनी यह फिल्म गांगुली के क्रिकेट करियर, चुनौतियों और भारतीय टीम को नई दिशा देने की कहानी पेश करेगी। फिल्म 14 मई 2027 को रिलीज होगी। (Still From FIlm Poster) -
ईथा
श्रद्धा कपूर इस फिल्म में महाराष्ट्र की प्रसिद्ध तमाशा और लावणी कलाकार विठाबाई भाऊ मांग नारायणगांवकर का किरदार निभाती नजर आएंगी। लक्ष्मण उतेकर के निर्देशन में बनी यह फिल्म उनके संघर्ष से लेकर लोककला की सबसे बड़ी पहचान बनने तक के सफर को दिखाएगी। फिल्म में रणदीप हुड्डा और मोहम्मद जीशान अय्यूब भी अहम भूमिकाओं में हैं। यह फिल्म 28 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। (Still From FIlm Poster) -
जीडीएन
आर. माधवन इस फिल्म में महान आविष्कारक और उद्योगपति गोपालस्वामी दोराईस्वामी नायडू का किरदार निभाएंगे, जिन्हें “भारत का एडिसन” कहा जाता है। यह फिल्म उनके वैज्ञानिक योगदान और औद्योगिक उपलब्धियों पर आधारित होगी। फिल्म 7 अगस्त 2026 को रिलीज होगी। (Still From FIlm Poster) -
इलैयाराजा
धनुष इस फिल्म में महान संगीतकार इलैयाराजा का किरदार निभाएंगे। फिल्म उनके साधारण गांव से भारतीय संगीत जगत के सबसे प्रतिष्ठित नामों में शामिल होने तक के सफर, संघर्ष और उपलब्धियों को दिखाएगी। इसकी रिलीज डेट फिलहाल घोषित नहीं की गई है। (Still From FIlm Poster) -
कलाम: द मिसाइल मैन ऑफ इंडिया
राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता अभिनेता धनुष भारत के पूर्व राष्ट्रपति और महान वैज्ञानिक डॉ. ए.पी.जे. अब्दुल कलाम की भूमिका निभाएंगे। फिल्म उनके बचपन, वैज्ञानिक जीवन और देश के सर्वोच्च पद तक पहुंचने के प्रेरणादायक सफर को बड़े पर्दे पर उतारेगी। हालांकि इसकी रिलीज डेट का अभी आधिकारिक ऐलान नहीं हुआ है। (Still From FIlm Poster) -
कमाल और मीना
निर्देशक सिद्धार्थ पी. मल्होत्रा की यह फिल्म दिग्गज फिल्मकार कमाल अमरोही और महान अभिनेत्री मीना कुमारी की प्रेम कहानी और व्यक्तिगत जीवन पर आधारित होगी। फिल्म की घोषणा 2024 में हुई थी, लेकिन अभी तक कलाकारों की आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है। (Still From FIlm Poster) -
मां वंदे
यह फिल्म प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जीवन पर आधारित है। इसमें उनके शुरुआती जीवन, राजनीतिक सफर और नेतृत्व के महत्वपूर्ण पड़ावों को दिखाया जाएगा। फिल्म में उन्नी मुकुंदन मुख्य भूमिका निभा रहे हैं। रिलीज डेट की घोषणा अभी बाकी है। (Photo Source: Instagram) -
प्रहार: द उज्ज्वल निकम स्टोरी
राजकुमार राव एक और बायोपिक में मशहूर सरकारी वकील उज्ज्वल निकम की भूमिका निभा रहे हैं। फिल्म में विशेष रूप से 26/11 मुंबई आतंकी हमले के आरोपी अजमल कसाब के मुकदमे को दिखाया जाएगा। अविनाश अरुण के निर्देशन में बनी इस फिल्म में जयदीप अहलावत और वामिका गब्बी भी नजर आएंगे। इसकी रिलीज डेट 7 अगस्त 2026 तय की गई है। (Still From FIlm Poster) -
राकेश मारिया बायोपिक
रोहित शेट्टी की यह फिल्म मुंबई के पूर्व पुलिस कमिश्नर राकेश मारिया के जीवन पर आधारित है। जॉन अब्राहम मुख्य भूमिका में नजर आएंगे, जबकि तमन्ना भाटिया भी अहम किरदार निभाएंगी। फिल्म में 1993 मुंबई ब्लास्ट और 26/11 आतंकी हमलों जैसी बड़ी जांचों को भी दिखाया जाएगा। रिपोर्ट्स के मुताबिक फिल्म का संभावित नाम ‘मारिया IPS’ हो सकता है, हालांकि आधिकारिक पुष्टि अभी नहीं हुई है। (Photo Source: Instagram) -
वी. शांताराम बायोपिक
सिद्धांत चतुर्वेदी दिग्गज फिल्मकार वी. शांताराम की भूमिका निभाएंगे। फिल्म उनके भारतीय सिनेमा में दिए गए योगदान और फिल्म निर्माण की नई तकनीकों को दर्शाएगी। इसमें तमन्ना भाटिया, शांताराम की दूसरी पत्नी और एक्ट्रेस जयश्री की भूमिका में नजर आएंगी। (Still From FIlm Poster) -
व्हाइट
विक्रांत मैसी इस फिल्म में आध्यात्मिक गुरु श्री श्री रविशंकर की भूमिका निभाएंगे। कहानी कोलंबिया के लंबे गृहयुद्ध की पृष्ठभूमि में बुना गया है, जहां उन्होंने शांति स्थापित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी। फिल्म का निर्देशन मोंटू बस्सी कर रहे हैं। (Photo Source: Instagram)
(यह भी पढ़ें: घर बैठे बिताएं शानदार रविवार, OTT पर स्ट्रीम करें ये 7 जबरदस्त फिल्में और वेब शोज)