-
गर्मी का मौसम सिर्फ तेज धूप और छुट्टियों का नाम नहीं है। यह उन यादों का भी मौसम है जो धीरे-धीरे दिल में बस जाती हैं। दोस्तों के साथ बिताया समय, पहली मोहब्बत, परिवार के साथ छुट्टियां और बचपन की मासूमियत, कुछ फिल्में इन सभी एहसासों को इतनी खूबसूरती से पर्दे पर उतारती हैं कि उन्हें देखते ही लगता है जैसे आप खुद उस दुनिया का हिस्सा हों। अगर आप ऐसी फिल्मों की तलाश में हैं जो गर्मियों की असली फीलिंग दें, तो ये 11 फिल्में आपकी वॉचलिस्ट में जरूर होनी चाहिए। (Stills From Films)
-
Aftersun (2022)
एक 11 साल की बच्ची अपने पिता के साथ तुर्की में छुट्टियां बिताती है। शुरुआत में यह फिल्म एक साधारण समर वेकेशन जैसी लगती है, लेकिन धीरे-धीरे रिश्तों, यादों और मानसिक संघर्ष की बेहद भावुक कहानी बन जाती है। यह उन फिल्मों में से है जो खत्म होने के बाद भी लंबे समय तक आपके साथ रहती हैं। (Still From Film) -
Call Me By Your Name (2017)
उत्तरी इटली की खूबसूरत लोकेशंस पर आधारित यह रोमांटिक फिल्म पहली मोहब्बत की मासूमियत और उसके बिछड़ने की कसक को बेहद खूबसूरती से दिखाती है। इसकी सिनेमैटोग्राफी और सुकून भरा माहौल इसे समर क्लासिक बनाते हैं। (Still From Film) -
Hot Summer Nights (2017)
1991 के केप कॉड की पृष्ठभूमि पर बनी यह फिल्म एक किशोर की कहानी है, जो गलत फैसलों, प्यार और खतरनाक परिस्थितियों में उलझ जाता है। टिमोथी शालामे की दमदार परफॉर्मेंस और फिल्म का गर्मियों वाला माहौल इसे खास बनाता है। (Still From Film) -
Killa (2014)
मराठी भाषा की यह खूबसूरत फिल्म एक 11 वर्षीय लड़के की कहानी है, जो अपने पिता की मृत्यु के बाद महाराष्ट्र के एक समुद्री गांव में नई जिंदगी शुरू करता है। दोस्ती, अकेलापन और बचपन की भावनाओं को बेहद सेंसिटिव तरीके से दिखाया गया है। (Still From Film) -
La Collectionneuse (1967)
फ्रेंच न्यू वेव सिनेमा की इस क्लासिक फिल्म में दो पुरुषों और एक स्वतंत्र विचारों वाली महिला के बीच रिश्तों और आकर्षण की जटिलताओं को बेहद अलग अंदाज में दिखाया गया है। यह फिल्म आज भी अपनी कहानी और प्रस्तुति के लिए सराही जाती है। (Still From Film) -
Mamma Mia! (2008)
अगर आप हल्की-फुल्की, म्यूजिकल और खुशियों से भरी फिल्म देखना चाहते हैं, तो ‘मामा मिया!’ बेहतरीन विकल्प है। ग्रीस के खूबसूरत द्वीप, एबीबीए के मशहूर गाने और मेरिल स्ट्रीप की शानदार मौजूदगी इसे परफेक्ट समर एंटरटेनर बनाती है। (Still From Film) -
Our Little Sister (2015)
जापान के समुद्र किनारे बसे शहर कामाकुरा में रहने वाली चार बहनों की यह कहानी बेहद सादगी से रिश्तों की गर्माहट को दिखाती है। बिना किसी बड़े ड्रामे के भी यह फिल्म गहरा भावनात्मक असर छोड़ती है। (Still From Film) -
Summer of 1993 (2017)
छह साल की फ्रिडा अपनी मां की मृत्यु के बाद अपने रिश्तेदारों के साथ रहने लगती है। यह फिल्म एक छोटे बच्चे की नजर से दुख, बदलाव और नए परिवार को अपनाने की प्रक्रिया को बेहद सेंसिटिव तरीके से प्रस्तुत करती है। (Still From Film) -
The Kings of Summer (2013)
तीन किशोर घर छोड़कर जंगल में अपनी झोपड़ी बनाते हैं और पूरी गर्मी वहीं बिताने का फैसला करते हैं। दोस्ती, आजादी और बड़े होने की दहलीज पर खड़े युवाओं की यह कहानी मनोरंजक होने के साथ-साथ भावुक भी है। (Still From Film) -
The Way Way Back (2013)
एक शर्मीला किशोर अपने परिवार के साथ छुट्टियों पर जाता है, जहां उसकी मुलाकात एक वॉटर पार्क के मैनेजर से होती है। यह रिश्ता उसकी जिंदगी बदल देता है। यह फिल्म आत्मविश्वास, दोस्ती और खुद को पहचानने की खूबसूरत कहानी है। (Still From Film) -
Y Tu Mamá También (2001)
दो किशोर लड़के और एक बड़ी उम्र की महिला मेक्सिको की सड़क यात्रा पर निकलते हैं। सफर के दौरान दोस्ती, रिश्ते और जिंदगी को देखने का उनका नजरिया बदलता है। यह फिल्म रोड ट्रिप और आत्म-खोज का बेहतरीन मेल है। (Still From Film)
(यह भी पढ़ें: दिलजीत दोसांझ की ‘सतलुज’ से पहले, भारत में बैन या विवादों में फंसीं थी ये चर्चित फिल्में)