-
अगर आप ऐसी फिल्मों के शौकीन हैं जो आखिरी मिनट तक आपको सोचने पर मजबूर रखें, दिमाग को उलझाएं और अंत में ऐसा ट्विस्ट दें कि सब कुछ बदल जाए, तो ये साइकोलॉजिकल थ्रिलर फिल्में आपके वीकेंड के लिए परफेक्ट हैं। इन फिल्मों की कहानी, सस्पेंस और प्लॉट ट्विस्ट आपको स्क्रीन से नजरें हटाने नहीं देंगे। (Stills From Films)
-
A Tale of Two Sisters (MUBI)
मानसिक अस्पताल से लौटने के बाद दो बहनें अपने घर आती हैं, जहां उनकी सौतेली मां और घर के भीतर की रहस्यमयी घटनाएं डरावना मोड़ लेती हैं। यह कोरियन फिल्म हॉरर और साइकोलॉजिकल ड्रामा का बेहतरीन उदाहरण मानी जाती है। (Still From Film) -
Coherence (Amazon Prime Video)
आठ दोस्त एक डिनर पार्टी में मिलते हैं, लेकिन उसी रात आसमान से गुजरता एक धूमकेतु उनकी जिंदगी को अजीब मोड़ पर पहुंचा देता है। फिल्म की कहानी इतनी उलझी और रहस्यमयी है कि हर सीन नया सवाल खड़ा करता है। (Still From Film) -
Enemy (Netflix)
एक कॉलेज प्रोफेसर को एक फिल्म में अपना हमशक्ल दिखाई देता है। वह उस आदमी की तलाश शुरू करता है और धीरे-धीरे उसकी जिंदगी में उलझता चला जाता है। फिल्म का अंत दर्शकों को लंबे समय तक सोचने पर मजबूर कर देता है। (Still From Film) -
Nightcrawler (Netflix)
एक छोटा-मोटा चोर अपराध पत्रकारिता की दुनिया में कदम रखता है और सनसनीखेज खबरें बेचकर सफलता हासिल करना चाहता है। लेकिन जल्द ही वह खबर और अपराध के बीच की सीमा मिटाने लगता है। फिल्म मीडिया की अंधेरी दुनिया को बेहद खतरनाक अंदाज में दिखाती है। (Still From Film) -
Nocturnal Animals (Netflix)
एक आर्ट गैलरी मालिक को उसके पूर्व पति का लिखा उपन्यास मिलता है, जिसकी कहानी उनके पुराने रिश्ते से जुड़ी दर्दनाक यादों को ताजा कर देती है। यह फिल्म भावनात्मक ड्रामा और थ्रिल का शानदार मिश्रण है। (Still From Film) -
Predestination (Amazon Prime Video)
यह फिल्म एक टाइम-ट्रैवल एजेंट की कहानी दिखाती है, जिसे इतिहास के सबसे खतरनाक बम हमलावर “फिज़ल बॉम्बर” को रोकने का मिशन मिलता है। लेकिन जैसे-जैसे कहानी आगे बढ़ती है, समय, पहचान और किस्मत से जुड़े ऐसे रहस्य सामने आते हैं जो दर्शकों को चौंका देते हैं। (Still From Film) -
Source Code (Amazon Prime Video)
एक सैनिक खुद को बार-बार एक ट्रेन ब्लास्ट से पहले के आठ मिनट में फंसा पाता है। उसे बम हमलावर का पता लगाना है, लेकिन हर बार नई जानकारी और नए रहस्य सामने आते हैं। (Still From Film) -
The Invisible Guest (Netflix)
एक बिजनेसमैन अपनी प्रेमिका की हत्या के मामले में फंस जाता है। खुद को बचाने के लिए वह एक मशहूर वकील की मदद लेता है, लेकिन जैसे-जैसे सच सामने आता है, कहानी पूरी तरह बदलती जाती है। (Still From Film) -
The Killing of a Sacred Deer (Amazon Prime Video)
एक मशहूर सर्जन अपनी जिंदगी में एक किशोर लड़के को शामिल करता है, जिसके बाद उसके परिवार के साथ रहस्यमयी घटनाएं होने लगती हैं। फिल्म धीरे-धीरे बेचैनी और डर का ऐसा माहौल बनाती है कि दर्शक अंत तक असहज महसूस करते हैं। (Still From Film) -
The Others (JioHotstar)
द्वितीय विश्व युद्ध के बाद एक महिला अपने दो बच्चों के साथ पुराने घर में रहने आती है, जहां अजीब और डरावनी घटनाएं होने लगती हैं। फिल्म का क्लाइमेक्स ऐसा है जिसे देखने के बाद पूरी कहानी का मतलब बदल जाता है। (Still From Film)
(यह भी पढ़ें: जब फिल्मों ने बढ़ाया इन जगहों का क्रेज! बॉलीवुड के कारण रातोंरात मशहूर हुए भारत के ये 8 टूरिस्ट डेस्टिनेशन)