-
अगर आप स्ट्रेस से दूर होकर खुलकर हंसना चाहते हैं, तो कॉमेडी फिल्मों से बेहतर कोई विकल्प नहीं। कुछ फिल्में ऐसी होती हैं जिन्हें आप बार-बार देखें, फिर भी मजा कम नहीं होता। यहां हम आपको ऐसी 10 शानदार फिल्मों के बारे में बता रहे हैं, जो आपको हंसी से लोटपोट कर देंगी। इन सभी फिल्मों में कॉमेडी का अलग-अलग फ्लेवर देखने को मिलेगा, कहीं बडी कॉमेडी है, कहीं डार्क ह्यूमर तो कहीं सिचुएशनल कॉमेडी। (Stills From Films)
-
21 Jump Street (2012)
दो पुलिस अफसरों को एक स्कूल में अंडरकवर भेजा जाता है, जहां उन्हें ड्रग रैकेट का भंडाफोड़ करना होता है। हाई स्कूल की दुनिया में उनकी हालत और हरकतें बेहद मजेदार हैं। (Still From Film) -
Johnny English (2003)
यह फिल्म एक ऐसे जासूस की कहानी है जो खुद को बहुत स्मार्ट समझता है, लेकिन असल में बेहद अनाड़ी होता है। Crown Jewels की चोरी की जांच के दौरान उसकी हरकतें आपको हंसने पर मजबूर कर देंगी। (Still From Film) -
Rush Hour (1998)
हॉन्गकॉन्ग के एक सख्त पुलिस ऑफिसर और एल.ए. के एक मजाकिया पुलिस वाले की जोड़ी इस फिल्म की जान है। दोनों मिलकर एक किडनैपिंग केस सुलझाते हैं और हर सीन में हंसी का तड़का लगा रहता है। (Still From Film) -
Superbad (2007)
दो स्कूल फ्रेंड्स ग्रेजुएशन से पहले पार्टी करने का प्लान बनाते हैं, लेकिन चीजें उनके हिसाब से नहीं चलतीं। उनकी दोस्ती और अजीब हालात फिल्म को बेहद एंटरटेनिंग बनाते हैं। (Still From Film) -
Ted (2012)
एक आदमी का बचपन का टेडी बियर जिंदा हो जाता है और बड़ा होकर उसकी जिंदगी में दखल देने लगता है। दोस्ती और रिश्तों के बीच की यह कहानी आपको हंसी के साथ इमोशनल भी कर देगी। (Still From Film) -
The Dictator (2012)
यह एक तानाशाह की कहानी है जो लोकतंत्र को अपने देश में आने से रोकने के लिए कुछ भी कर सकता है। फिल्म में पॉलिटिकल सटायर और कॉमेडी का शानदार मेल है। (Still From Film) -
The Hangover (2009)
लास वेगास में बैचलर पार्टी के बाद तीन दोस्त उठते हैं और पाते हैं कि उन्हें पिछली रात की कुछ याद नहीं। साथ ही उनका दोस्त गायब है। उसे ढूंढने की उनकी जर्नी बेहद मजेदार है। (Still From Film) -
The Nice Guys (2016)
1970 के दशक के लॉस एंजेलिस पर आधारित यह फिल्म दो अलग-अलग स्वभाव वाले प्राइवेट डिटेक्टिव्स की कहानी है। एक मिसिंग लड़की और एक रहस्यमयी मौत की जांच के दौरान इनकी जोड़ी कई मजेदार हालात में फंसती है। (Still From Film) -
We’re the Millers (2013)
एक ड्रग डीलर नकली परिवार बनाकर मेक्सिको से ड्रग्स लाने का प्लान करता है। इस फेक फैमिली की जर्नी और उनके बीच की केमिस्ट्री खूब हंसाती है। (Still From Film) -
White Chicks (2004)
दो FBI एजेंट्स खुद को बचाने के लिए अमीर लड़कियों का रूप धारण कर लेते हैं। उनकी ये अजीबोगरीब एक्टिंग और सिचुएशन्स फिल्म को बेहद मजेदार बना देती हैं। (Still From Film)
(यह भी पढ़ें: टाइम, मेमोरी और रियलिटी का खेल, सिनेमा जो हकीकत को कर दे धुंधला, ये फिल्में हैं मास्टरपीस)