-
पश्चिम बंगाल, असम, केरल, तमिलनाडु और पुडुचेरी में विधानसभा चुनाव 2026 के नतीजों ने पूरे देश का राजनीतिक माहौल गरमा दिया है। नतीजों के साथ ही इन राज्यों में जश्न का दौर शुरू हो गया है और समर्थक खुलकर अपनी खुशी जाहिर कर रहे हैं। (PTI Photo)
-
चुनावी रुझानों के आते ही अलग-अलग राजनीतिक दलों के कार्यालयों के बाहर भीड़ जुटनी शुरू हो गई। कार्यकर्ता ढोल-नगाड़ों, पटाखों और मिठाइयों के साथ जश्न में डूबे नजर आए। (ANI Photo)
-
लखनऊ में भी इस चुनावी उत्साह की झलक देखने को मिली, जहां उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य और बृजेश पाठक ने भाजपा की बढ़त पर एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर खुशी मनाई। (PTI Photo)
-
नई दिल्ली में भाजपा मुख्यालय के बाहर समर्थकों का जमावड़ा लगा रहा। पार्टी की बढ़त को लेकर कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह दिखा और उन्होंने नारेबाजी करते हुए जीत का जश्न मनाया। (ANI Photo)
-
दिल्ली में कुछ समर्थक पोस्टर और बैनर लेकर पहुंचे, जिन पर ‘मोदी इज द बॉस’ जैसे नारे लिखे हुए थे। यह जश्न सिर्फ राज्यों तक सीमित नहीं रहा, बल्कि राष्ट्रीय स्तर पर भी देखने को मिला। (ANI Photo)
-
कोलकाता में चुनावी नतीजों के बीच सड़कों पर जश्न का माहौल बन गया। भाजपा समर्थक नाचते-गाते नजर आए और एक-दूसरे को बधाइयां देते दिखे। (PTI Photo)
-
कोलकाता में जश्न के दौरान झालमुड़ी बांटना भी खास आकर्षण रहा। कार्यकर्ताओं ने स्थानीय अंदाज में इस खुशी को साझा किया, जिससे माहौल और भी रंगीन हो गया। (PTI Photo)
-
कुछ जगहों पर समर्थकों ने पारंपरिक संगीत और नृत्य के जरिए अपनी खुशी का इजहार किया। यह जश्न सिर्फ राजनीतिक नहीं बल्कि सांस्कृतिक रंग भी लिए हुए था। (ANI Photo)
-
असम की राजधानी गुवाहाटी में भाजपा समर्थकों ने पार्टी की जीत पर जमकर जश्न मनाया। पार्टी कार्यालय के बाहर भारी भीड़ जुटी रही। (PTI Photo)
-
गुवाहाटी में ढोल की थाप पर कार्यकर्ता नाचते नजर आए। स्थानीय कलाकारों ने भी अपनी प्रस्तुति से इस जश्न को और खास बना दिया। (ANI Photo)
-
असम में यह जश्न देर शाम तक जारी रहा, जहां लोग सड़कों पर उतरकर अपनी खुशी जाहिर करते रहे। पुडुचेरी में भी चुनावी नतीजों के साथ जश्न का माहौल देखने को मिला। यहां समर्थकों ने पटाखे फोड़कर अपनी खुशी जाहिर की। (ANI Photo)
-
केरल की राजधानी तिरुवनंतपुरम में भी चुनावी हलचल पूरे दिन जारी रही। यहां अलग-अलग दलों के समर्थक अपने-अपने तरीके से जश्न मनाते दिखे। (PTI Photo)
-
भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष राजीव चंद्रशेखर ने अपने समर्थकों के साथ जश्न मनाया और कार्यकर्ताओं का उत्साह बढ़ाया। (PTI Photo)
-
वहीं कांग्रेस के नेता केसी वेणुगोपाल और पार्टी कार्यकर्ताओं ने भी बढ़त मिलने पर खुशी जताई और कार्यालय के बाहर जश्न मनाया। (PTI Photo)
-
विपक्ष के नेता वीडी सतीशन भी अपने समर्थकों के साथ नजर आए, जहां उन्होंने रुझानों पर प्रतिक्रिया देते हुए कार्यकर्ताओं का मनोबल बढ़ाया। (PTI Photo)
-
तमिलनाडु में इस बार का चुनाव खास रहा, क्योंकि एक्टर से नेता बने विजय चंद्रशेखर यानी थलापति विजय की पार्टी को शुरुआती बढ़त मिलती दिखी। (PTI Photo)
-
चेन्नई में विजय के समर्थक बड़ी संख्या में सड़कों पर उतरे और उनकी तस्वीरें लेकर जश्न मनाते नजर आए। (AP Photo)
-
विजय के माता-पिता और परिवार के अन्य सदस्यों ने सीटी बजाकर इस मौके पर खुशी जाहिर की। मौके पर खुशी जाहिर की। बता दें, भारत के चुनाव आयोग (ECI) ने अभिनेता-राजनेता विजय की पार्टी, तमिलगा वेट्री कड़गम (TVK) को 2026 के तमिलनाडु विधानसभा चुनावों के लिए आधिकारिक चुनाव चिन्ह के रूप में ‘सीटी’ (Whistle) आवंटित किया है। (ANI Video Grab)
-
बेंगलुरु में भी विधानसभा चुनाव 2026 के नतीजों का असर साफ देखने को मिला, जहां कांग्रेस समर्थक पार्टी कार्यालय के बाहर जुटकर जश्न मनाते नजर आए। जैसे ही चार राज्यों और एक केंद्र शासित प्रदेश के रुझान सामने आए, कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी की और एक-दूसरे को बधाई दी। माहौल पूरी तरह उत्सव में बदल गया, जहां समर्थकों का उत्साह देखते ही बन रहा था। (PTI Photo)
-
वहीं तिरुवनंतपुरम में केरल विधानसभा चुनाव के नतीजों के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने बढ़त मिलने पर जोरदार जश्न मनाया। केपीसीसी कार्यालय के बाहर बड़ी संख्या में कार्यकर्ता इकट्ठा हुए और ढोल-नगाड़ों के साथ खुशी जाहिर की। समर्थकों ने मिठाइयां बांटी और पार्टी की बढ़त को लेकर उत्साह व्यक्त किया। (PTI Photo)
-
नई दिल्ली में चुनावी माहौल के बीच एक अलग ही नजारा देखने को मिला, जब राजनीतिक कॉमेडियन रतन रंजन ने मीडिया से बातचीत के दौरान पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की नकल उतारी। उन्होंने झालमुड़ी खाते हुए ममता बनर्जी की स्टाइल को पेश किया। कुल मिलाकर, विधानसभा चुनाव 2026 के नतीजों ने पूरे देश में उत्साह, जश्न और राजनीतिक ऊर्जा का माहौल बना दिया है, जो आने वाले दिनों में नई सरकारों के गठन के साथ और भी दिलचस्प होता नजर आएगा। (PTI Photo)
(यह भी पढ़ें: फिल्मों से संसद तक, थलापति विजय की राजनीति में एंट्री, इन एक्टर्स ने भी आजमाई थी किस्मत)