रिहाना का तराना सुहाना लगता है, लता मंगेश्कर का गड़बड़- भाजपा नेता और पवन खेड़ा के बीच तीखी बहस
पवन खेड़ा ने कहा कि मोदी जी से पूछो कि कपड़ा बनाने वाले को आयल ड्रिलिंग का काम क्यों दिया। ओएनजीसी को बर्बाद क्यों कर दिया।

भाजपा सांसद सुधांशु त्रिवेदी ने कांग्रेस प्रवक्ता पवन खेड़ा पर तंज कसते हुए कहा कि बारबडोस से इनको बड़ा प्यार है। रिहाना का तराना सुहाना लगता है पर लता मंगेश्कर का गड़बड़ लगता है। उनका कहना था कि बहुत से लोगों को पता ही नहीं है कि रिहाना बारबडोस की है। रिहाना के देश की आबादी केवल तीन लाख है। यानि दिल्ली का एक विधानसभा क्षेत्र।
पवन खेड़ा ने कहा कि मोदी जी से पूछो कि कपड़ा बनाने वाले को आयल ड्रिलिंग का काम क्यों दिया। ओएनजीसी को बर्बाद क्यों कर दिया। खेड़ा ने उनसे सीएजी रिपोर्ट 2016 पर जवाब मांगा। उनका कहना था कि मोदी जी के भ्रष्टाचार पर जवाब दीजिए। अपने आपको स्थापित मत मानिए। जिस तरह से आप चल रहे हैं, जल्दी ही आपको अपनी जमीनी हकीकत का पता चल जाएगा।
Barbados को लेकर #हल्ला_बोल में @Pawankhera और @SudhanshuTrived के बीच बहस #Petrol #Diesel #FuelPrice | @anjanaomkashyap pic.twitter.com/NCbAijpsMq
— AajTak (@aajtak) February 19, 2021
भाजपा सांसद का कहना था कि पवन खेड़ा बताए कि बारबडोस की कैपिटल क्या है। दोनों के बीच प्रोग्राम में तीखी नोंकझोंक होती रही। कई बार ऐंकर ने दोनों के बीच शांति बहाल कराने की कोशिश की, लेकिन दोनों एक दूसरे पर तंज कसते रहे। सुधांशु का कहना था कि 2024 में उनकी ही सरकार बनने जा रही है। आप चाहें कितना भी जोर लगा लो देश की जनता का समर्थन मोदी जी को है।
गौरतलब है कि अमेरिकी पॉप गायिका रिहाना किसान आंदोलन को लेकर किए गए ट्वीट के बाद एक बार फिर सुर्खियों में हैं। अब रिहाना की एक तस्वीर पर भारत में विवाद हो रहा है। दरअसल इस फोटो में रिहाना टॉपलेस हैं और उनके गले में भगवान गणेश की आकृति का एक पेंडेंट नजर आ रहा है।
रिहाना की यह तस्वीर लॉन्जरी फोटोशूट के दौरान की है। रिहाना ने यह फोटोशूट अपने लॉन्जरी ब्रांड सेवेज एक्स फेंटी के लिए कराया है। इस फोटो को उन्होंने अपने सोशल मीडिया अकाउंट्स पर शेयर किया है। भारत में इसका काफी विरोध किया जा रहा है।