लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी के दौरे से ठीक पहले शुक्रवार रात को पुणे के इंजीनियरिंग कॉलेज (सीओईपी) के हॉस्टल परिसर में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP) और नेशनल स्टूडेंट्स यूनियन ऑफ इंडिया (NSUI) के कार्यकर्ताओं के बीच झड़प हो गई। शनिवार को पुणे पुलिस ने युवा कांग्रेस के 50 से 60 कार्यकर्ताओं के खिलाफ मामला दर्ज किया है।

एबीवीपी और एनएसयूआई कार्यकर्ताओं के बीच हुई झड़प के बाद सीओईपी के हॉस्टल परिसर में शनिवार को भारी संख्या में पुलिस बल तैनात कर दिया गया।

पुणे पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि एबीवीपी के एक सदस्य की शिकायत के आधार पर युवा कांग्रेस के 50 से 60 कार्यकर्ताओं के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धाराओं के तहत एफआईआर दर्ज की गई है।

शिकायतकर्ता ने क्या कहा?

शिकायतकर्ता ने आरोप लगाया है कि कांग्रेस के कार्यकर्ता सीओईपी की छात्राओं को ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम के लिए रजिस्ट्रेशन कराने के लिए मजबूर कर रहे थे और एक छात्रा पर वीडियो के जरिए बयान रिकॉर्ड करने का दबाव बना रहे थे।

शिकायत में कहा गया है कि मामले की जांच के लिए एबीवीपी के कार्यकर्ता हॉस्टल पहुंचे, जहां कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने उनके साथ गाली-गलौज और मारपीट की। घटना के बाद हॉस्टल का दौरा करने वाले कांग्रेस के वरिष्ठ नेता विजय वडेट्टीवार ने दावा किया था कि एबीवीपी कार्यकर्ता दो छात्राओं को डरा-धमका रहे थे।

महाराष्ट्र प्रदेश युवा कांग्रेस (मीडिया विभाग) के अध्यक्ष अक्षय जैन ने कहा था कि दोनों छात्राओं ने अपनी स्कॉलरशिप से जुड़े मुद्दों को लेकर चिंता जताई थी और ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम का समर्थन किया था।

राहुल गांधी के पुणे दौरे से पहले इस विवाद ने राजनीतिक माहौल गर्म कर दिया है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और एबीवीपी और एनएसयूआई की ओर से लगाए गए आरोपों की भी जांच की जा रही है।

यह भी पढ़ें- ‘सलेक्टिव पॉलिटिक्स’ कर रहे राहुल गांधी,

भारतीय जनता पार्टी की राष्ट्रीय महासचिव स्मृति ईरानी ने झारखंड में JPSC-JSSC अभ्यर्थियों के प्रदर्शन को लेकर कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर निशाना साधा है। उन्होंने आरोप लगाया कि राहुल गांधी ‘सलेक्टिव पॉलिटिक्स’ करते हैं। यहां क्लिक कर पढ़ें पूरी खबर।