Election Result 2026: पश्चिम बंगाल में पहली बार भाजपा की सरकार बनने जा रही है। भारतीय जनता पार्टी ने 2026 के विधानसभा चुनाव में ममता बनर्जी के नेतृत्व वाली पार्टी तृणमूल कांग्रेस को करारी शिकस्त दी है। खबर लिखे जाने तक रुझानों में भाजपा ने बहुमत का जादुई आंकड़ा पार कर लिया है।
वहीं, इसे देखते हुए भाजपा के वरिष्ठ नेताओं और पदाधिकारियों ने बधाई देना शुरू कर दिया है। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भी पश्चिम बंगाल, असम और पुडुचेरी में पार्टी को जीत की बधाई दी।
योगी ने दी जीत की बधाई
योगी आदित्यनाथ ने सोशल मीडिया हैंडल एक्स पर लिखा, “आदरणीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व एवं लोक-कल्याणकारी नीतियों पर देशवासियों का अटूट विश्वास है, जो आज विधानसभा चुनाव के ऐतिहासिक परिणामों के रूप में पुन: परिलक्षित हुआ है।”
आगे उन्होंने लिखा, “पश्चिम बंगाल में पहली बार, असम में लगातार तीसरी बार और पुडुचेरी में दूसरी बार भाजपा नेतृत्व एनडीए गठबंधन बनना इसी भरोसा का प्रतीक है। लोगों का यह जनादेश प्रधानमंत्री मोदी जी के नए भारत-विकसित भारत के विराट संकल्प की सिद्धि को एक नई गति देगा।”
कार्यकर्ताओं को बधाई देते हुए लिखा, “इस ऐतिहासिक जीत के लिए बंगाल, असम और पुडुचेरी के भाजपा कार्यकर्ताओं, पदाधिकारियों, कर्मठ कार्यकर्ताओं व विजयी प्रत्याशियों को हार्दिक बधाई। सुशासन व राष्ट्रवाद को अपना बहुमूल्य आशीर्वाद प्रदान करने वाली जनता का हृदय से आभार एवं अभिनंदन”
योगी के इस बयान को मिल रहा जीत का श्रेय
चुनावी रैली के दौरान योगी आदित्यनाथ ने जादवपुर से टीएमसी सांसद सायोनी घोष के एक गाने पर पलटवार करते हुए उन्हें जवाब दिया था, जिसे बंगाल में भाजपा की जीत का श्रेय दिया जा रहा है। दरअसल सांसद सायोनी घोष ने एक गाना गाया था कि मेरे दिल में है काबा, आंखों में मदीना। इसी पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आपत्ति जताते हुए कहा था, “टीएमसी की सांसद कहती है कि उनके दिल में काबा और आंखों में मदीना बसा है, तो मैं उनसे कहना चाहता हूं हमारे हृदय में महाकाली और आंखों में चैतन्य महाप्रभु बसे हैं।”
यह भी पढ़ें: बंगाल चुनाव: ‘TMC के गुंडे पंचर बनाएंगे’, ममता बनर्जी पर फिर आक्रामक हुए योगी आदित्यनाथ बोले- पिछड़ा विरोधी हैं
पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव को लेकर दूसरे फेज की वोटिंग बुधवार को है। उससे पहले सोमवार को चुनाव प्रचार का शोर खत्म हो गया है। चुनाव प्रचार के आखिरी दिन उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आक्रामक चुनावी रैली कीं और सत्तारूढ़ टीएमसी और मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर बड़ा हमला बोला। उन्होंने कहा कि 4 मई के बाद टीएमसी के गुंडे सड़क पर पंचर बनाएंगे। आगे की खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
