त्विषा शर्मा मामले में सोमवार को सीबीआई ने घटनास्थल को दोबारा क्रिएट किया। इस दौरान त्विषा के पति समर्थ सिंह और उनकी सास सहयोगी गिरिबाला सिंह से भी पूछताछ की गई। हालांकि इस बीच एक नई घटना ने मामले को नया मोड़ दे दिया है।
दरअसल, त्विषा शर्मा मामले में गवाह बने नीरज दुबे ने आरोप लगाया है कि समर्थ सिंह के दोस्तों ने उन्हें घेरकर धमकाया और उन पर हमला करने की कोशिश की। गवाह के मुताबिक, घटना 30 मई की है। उनका कहना है कि उन पर लगातार दबाव बनाया जा रहा था ताकि वे अदालत में गवाही न दें या फिर अपने बयान से पलट जाएं।
गवाह पर कैसे हुआ हमला?
घटना की जो तस्वीरें सामने आई हैं, उनमें कुछ लोग नीरज दुबे को घेरे हुए दिखाई दे रहे हैं। वे उनसे यह जानने की कोशिश कर रहे थे कि आखिर उन्होंने त्विषा शर्मा मामले में गवाह बनने का फैसला क्यों किया। घटना के तुरंत बाद नीरज दुबे कटारा हिल्स पुलिस स्टेशन पहुंचे और शिकायत दर्ज कराई।
पुलिस ने मामले में सख्त कार्रवाई का आश्वासन दिया है और सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं। मीडिया से बातचीत में नीरज दुबे ने बताया कि वह अपने पार्लर के पास खड़े थे, तभी चार से पांच लोग वहां पहुंचे और उन्हें घेर लिया। उनका आरोप है कि सभी लोग समर्थ सिंह के दोस्त थे। उन्होंने गाली-गलौज की और धमकियां भी दीं।
सीबीआई जांच हुई तेज
जानकारी के लिए बता दें कि इस मामले में सीबीआई ने घटनाक्रम को दोबारा समझने के लिए 80 किलो वजनी डमी के साथ घटनास्थल पर क्राइम सीन रीक्रिएट किया। जांच के दौरान मामले के सभी पहलुओं को परखा गया। फिलहाल समर्थ सिंह और गिरीबाला सिंह सीबीआई की हिरासत में हैं। मंगलवार को उन्हें अदालत में पेश किया जाना है।
ये भी पढ़ें- 80 किलो की डमी के साथ जांच कर रही CBI
