Nishikant Dubey News: भारतीय जनता पार्टी के सांसद निशिकांत दुबे ने कांग्रेस और गांधी परिवार पर एक बार फिर से हमला बोला है। उन्होंने कहा कि नेहरू गांधी परिवार के कारनामों और उनके भ्रष्टाचार, उनकी नीतियों की वजह से देश को हुए नुकसान पर एक लाइब्रेरी बनाने का फैसला लिया है। यह लाइब्रेरी पीढ़ियों और रिसर्च करने वाले छात्रों के लिए एक आदर्श जगह होगी।
बीजेपी के सांसद निशिकांत दुबे ने समाचार एजेंसी एएनआई से बातचीत में कहा, “जब परसों मैंने इस मामले को संसद में उठाया तो कई लोगों के फोन आए। पिछले सेशन में प्रियंका गांधी ने कहा था कि एक बार नेहरू पर चर्चा कर ही लो। जब पीएम मोदी की सरकार आई तो मुझे लगा कि हम सोशल मीडिया के दौर में हैं। लेकिन नेहरू गांधी परिवार ने क्या किया। उस वक्त तो सोशल मीडिया भी नहीं था। देश की जितनी समस्याएं है और जिनके ऊपर संसद बंद होती है। वो समस्या ऐसी है जो नेहरू गांधी परिवार की हुई है। हमारी लड़ाई पाकिस्तान के खिलाफ है।”
ये भी पढ़ें: हिन्दुओं द्वारा माँ काली मंदिर के जीर्णोद्धार पर विवाद क्यों?
पाकिस्तान किसने बनाया- निशिकांत दुबे
निशिकांत दुबे ने आगे कहा, “पाकिस्तान किसने बनाया और कौन सी परिस्थिति थी जो पाकिस्तान बना। जम्मू-कश्मीर का आधा हिस्सा जिसको लोग पीओके कहते हैं। हमारे लिए वो हमारा हिस्सा है और आज वो अगर पाकिस्तान के कब्जे में है तो उसको किसने दिया। अंग्रेज जब जाने लगे तो उन्होंने नेपाल, भूटान और तिब्बत तीनों को बफर देश बनाया। हमारा कोई भी बॉर्डर चीन के साथ नहीं मिलता था। तिब्बत को किसने मान्यता दी और तिब्बत किसने दिया। फिर चीन के साथ 60-61 में ऐसी कौन सी लड़ाई हुई कि आज जो डोकलाम की बात करते हैं। चीन को इतना बड़ा भूभाग किसने दिया। ये कई सारी समस्याएं हैं।”
बीजेपी सांसद ने कहा, “जनरल करियप्पा पर समिति बनाकर उन्होंने सशस्त्र बलों का मनोबल गिराया। जितनी समस्याएं आज देश की हैं तो वो नेहरू गांधी परिवार के सत्ता लोलोपता के कारण है। इसी तरह के इतिहास लोगों को पता होना चाहिए। इसी वजह से मैने लाइब्रेरी बनाने का फैसला किया है। हमसे अगर कोई किताब छूट जाए तो हमें बताएं। नेहरू-गांधी परिवार पर एक बहुत अच्छी लाइब्रेरी होगी।” बता दें कि देश की संसद में बुधवार को उस दौरान जमकर हंगामा हो गया जब भाजपा सांसद निशिकांत दुबे ने अपने भाषण के दौरान लोकसभा में कुछ किताबें लहराई और किताब के हवाले से सदन में गांधी-नेहरू परिवार को लेकर बयान दिया। पढ़ें पूरी खबर…
