प्रशांत भूषण के ‘रिजीम चेंज’ वाले बयान को लेकर बीजेपी विपक्षी दलों पर निशाना साध रही है। बीजेपी की तरफ से शुक्रवार सुबह राजनाथ सिंह ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस कर कहा कि कांग्रेस और उसके साथियों द्वारा ‘सत्ता परिवर्तन’ जैसे शब्दों का इस्तेमाल किया जा रहा है, इससे यह स्पष्ट हो जाता है कि उनकी यह लड़ाई चुनाव सुधार या SIR से जुड़े मुद्दों के लिए नहीं है।
राजनाथ सिंह द्वारा कांग्रेस की मंशा पर सवाल उठाए जाने के बाद कांग्रेस की तरफ से पवन खेड़ा ने पलटवार किया। पवन खेड़ा ने कहा कि कांग्रेस ‘वोट चोर, गद्दी छोड़’ अभियान चला रही है। पूरा देश यह बात खुलकर यह बात बोल रहा है। कांग्रेस इस बात को बार-बार दोहरा रही है कि हमें इस सरकार को हराना है और इस सिस्टम को बदलना है।
पवन खेड़ा ने आगे कहा, “… तो ये राजनाथ सिंह जी जग्गा जासूस बनकर क्यों आ गए?”
उन्होंने कहा, “हम तो कह रहे हैं कि रिजीम चेंज करेंगे साहब… 77 में क्या हुआ था रिजीम नहीं बदला था? हर बार जब कोई विपक्ष सड़क पर आता है, कोई आंदोलन होता है… there is a regime change. भारत जैसे लोकतंत्र में रिजीम कैसे बदलता है? चुनावों के जरिए… चुनाव के जरिए ही तो रिजीम बदलना मकसद होता है विपक्ष का, और क्या मकसद होता है…”
‘2013-14 में प्रशांत भूषण की चीयर लीडर बनी हुई थी बीजेपी’
प्रशांत भूषण का बचाव करते हुए पवन खेड़ा ने कहा कि जिस वकील के खिलाफ ये लोग बातें कर रहे हैं, वही वकील 2012-13 में हमारे रिजीम के खिलाफ आंदोलन करते थे और बीजेपी इनकी चीयरलीडर बनी हुई थी। तब भी वो ‘रिजीम चेंज’ की बात करते थे।
उन्होंने कहा कि आज जब वो ‘रिजीम चेंज’ की बात करते हैं तो बीजेपी को परेशानी होती है। जेपी को जब लोकतंत्र की तपिश झेलने पड़ती है तो उन्हें गुस्सा आता है। उन्होंने दावा किया कि बीजेपी को समझ आ रहा है कि सत्ता हाथ से जा रही है।
यह भी पढ़ें: राहुल गांधी सपा के बिना रायबरेली सीट जीत सकते हैं? राजनाथ सिंह ने कांग्रेस में आपसी खींचतान पर उठाए सवाल
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए पूछा कि क्या वह समाजवादी पार्टी के समर्थन के बिना रायबरेली लोकसभा सीट जीत सकते हैं। पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें।
