Rahul Gandhi Uttarakhand Visit Cancelled: कांग्रेस नेता राहुल गांधी गुरुवार को उत्तराखंड जाने वाले थे। यहां उनकी एक बड़ी रैली होनी थी, और उनकी मुलाकात पिछले कुछ दिनों से चर्चा में रहने वाले जिम मालिक मोहम्मद दीपक से भी होनी थी, लेकिन आखिरी वक्त में उनका दौरा रद्द हो गया। इसके अलावा राहुल गांधी को फोन से रैली को संबोधित करना पड़ा। इसकी वजह खराब मौसम को बताया गया है

राहुल गांधी के कार्यक्रम को लेकर कहा गया था कि उत्तराखंड के ही कोटद्वार में जिम ओनर मोहम्मद दीपक से मुलाकात के साथ ही जिम की सदस्यता भी लेंगे। उन्होंने कई महीने पहले ये वादा किया था कि जब राज्य का दौरा करेंगे। दूसरी आज मौसम खराब होने की वजह से राहुल गांधी न तो अल्मोड़ा जा पाए, और न ही कोटद्वार में दीपक से मुलाकात कर पाए।।

फोन से संबोधित की रैली

कार्यक्रम के मुताबिक, राहुल गांधी को पंतनगर से कोटद्वार के लिए हेलीकॉप्टर लेना था, लेकिन पायलट द्वारा खराब मौसम की सूचना देने के बाद उन्हें वापस लौटना पड़ा। यह कार्यक्रम जल्द ही दोबारा निर्धारित किया जाएगा। राहुल गांधी ने अल्मोड़ा में कांग्रेस पार्टी की ‘परिवर्तन का शंखनाद’ रैली को फोन से संबोधित किया।

राहुल गांधी ने कहा, “मुझे आज सुबह पहुंचना था। हालांकि, जब हम हेलीकॉप्टर से यात्रा कर रहे थे, तब पायलट ने हमें बताया कि मौसम काफी ज्यादा खराब हो गया है, जिसके चलते हमें तुरंत पंतनगर लौटना होगा।”

राहुल गांधी ने प्राकृतिक संसाधनों के दोहन का लगाया आरोप

राहुल गांधी ने जनता को संबोधित करते हुए यह आरोप लगाया कि उत्तराखंड गठन के पीछे की परिकल्पना को कमजोर किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि राज्य की जनता ने एक ऐसे भविष्य की कल्पना की थी, जहां वे बाहरी ताकतों द्वारा शासित होने के बजाए आत्मनिर्णय का अधिकार अपने पास रखें।

इसके अलावा अपने संबोधन में राहुल गांधी ने कहा कि राज्य के प्राकृतिक संसाधनों का लगातार दोहन किया जा रहा है। स्थानीय आबादी को संसाधनों का किसी भी प्रकार का कोई लाभ नहीं मिल रहा है। इसके अलावा राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री मोदी की सरकार की आर्थिक आलोचना की है।

राहुल ने उठाए चार मुद्दे

राहुल गांधी ने चार विशिष्ट क्षेत्रों पर प्रकाश डाला, जहां उनका दावा था कि ये सुरक्षा उपाय कमजोर हो गए हैं। सबसे पहले उन्होंने यह आरोप लगाया है कि घरेलू बचत और जनता के पास मौजूद सोने में कमी आई है। दूसरे दावे में उन्होंने कहा कि छोटे और मध्यम उद्यम विशेष रूप से कपड़ा और खाद्य प्रसंस्करण क्षेत्रों में जीएसटी के दोषपूर्ण कार्यान्वयन से बुरी तरह प्रभावित हुए हैं।

तीसरी बात का उल्लेख करते हुए राहुल गांधी ने विदेश नीति पर सवाल खड़े किए हैं। उन्होंने भारत की ऊर्जा सुरक्षा अब बाहरी भू-राजनीतिक दबावों से से बाधित है। उन्होंने आरोप लगाया कि वर्तमान दौर में भारत केवल अमेरिका द्वारा अनुमोदित देशों से ही तेल खरीद सकते हैं। नरेंद्र मोदी और अमित शाह ने इस महत्वपूर्ण सुरक्षा कवच को भी खत्म कर दिया है।

किस केस की वजह से डीके शिवकुमार ने तिहाड़ जेल में काटे थे 50 दिन? जानें अब क्या है उस केस की स्थिति

कर्नाटक में बुधवार को सत्ता परिवर्तन हो गया है क्योंकि कांग्रेस नेता डीके शिवकुमार ने सीएम पद की शपथ ले ली है। वे राज्य के 34वें मुख्यमंत्री हैं। डीके शिवकुमार के साथ ही उनकी कैबिनेट के मंत्रियों का भी शपथ ग्रहण हुआ है। डीके शिवकुमार की कैबिनेट में डिप्टी सीएम के तौर पर जी परमेश्वर ने भी शपथ ली। मुख्यमंत्री डीके शिवकुमार के लिए ये उनके राजनीतिक जीवन के लिहाज से एक सफलता का बड़ा पड़ाव है, क्योंकि उन्होंने ऐसा भी देखा था कि जब उन्हें तिहाड़ जेल में 50 दिन काटने पड़े थे। पढ़िए पूरी खबर…