PM Modi-Rahul Gandhi: मंगलवार शाम अचानक सुप्रीम कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश जस्टिस सूर्यकांत और लोकसभा में नेता विपक्ष राहुल गांधी, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आधिकारिक आवास, 7 लोक कल्याण मार्ग पहुंच गए। इसको लेकर मीडिया में चर्चा भी शुरू होने लगी कि आखिर पीएम के आवास पर सीजेआई और एलओपी के जाने की वजह क्या हो सकती है, जिसको लेकर बताया गया कि पीएम आवास पर सीबीआई के नए निदेशक का नाम तय करने को लेकर बैठक के लिए दोनों ही दिग्गज वहां पहुंचे हैं।

दरअसल, पीएम मोदी के आवास पर लोकसभा में विपक्ष के नेता और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी सीबीआई के अगले निदेशक के चयन के लिए आयोजित बैठक में भाग लेने के लिए पहुंचे हैं। इसके अलावा देश के मुख्य न्यायाधीश भी इस बैठक में शामिल होने के लिए गए हैं।

प्रवीण सूद का खत्म हो रहा है कार्यकाल

वर्तमान सीबीआई निदेशक प्रवीण सूद का कार्यकाल अब 24 मई 2026 को समाप्त होने वाला है। उनका पहला कार्यकाल 25 मई 2025 को खत्म हो रहा था। ऐसे में केंद्र सरकार ने इसे एक साल के लिए बढ़ा दिया था। ऐसे मे अब सरकार ने सीबीआई निदेशक का चयन करना है, जिसके चलते ही मंगलवार को पीएम नरेंद्र मोदी, चीफ जस्टिस सूर्यकांत, नेता विपक्ष राहुल गांधी की बैठक हुई है।

कौन होगा सीबीआई का नया बॉस?

सीबीआई के नए निदेशक की रेस में कई आईपीएस अधिकारियों का नाम चल रहा है। इनमें से दो आईपीएस तो ऐसे हैं, जिन्हें केंद्र सरकार के दो पावरफुल मंत्रियों का साथ मिल रहा है। अब देखना ये है कि पीएमओ किसके नाम को हरी झंडी देता है।

कौन-कौन हैं दावेदार?

सीबीआई निदेशक की दावेदारी में सीआरपीएफ डीजी जीपी सिंह का नाम है। वे केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के विश्वासपात्र माने जाते हैं। सीआरपीएफ में आने से पहले वे असम के डीजीपी रहे हैं। असम में उग्रवाद और उसके बाद सीआरपीएफ में रहते हुए माओवाद को समाप्त करने में उनका खास योगदान रहा था। इसके अलावा पश्चिम बंगाल चुनाव में भी सक्रिय रहे थे।

इसके अलावा एक नाम 1990 बैच के हरियाणा कैडर के IPS शत्रुजीत सिंह कपूर का भी आया है। वे वर्तमान में वह ITBP के डायरेक्टर जनरल हैं और हरियाणा के DGP भी रह चुके हैं। अब देखना ये होगा कि बैठक में आखिरी निर्णय इन दोनों में से किस नाम पर होता है, या फिर किसी अन्य को भी सीबीआई निदेशक की अहम जिम्मेदारी दी जाती है।

राहुल गांधी ने पीएम मोदी को बताया- Compromised PM

राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा पेट्रोल-डीजल कम इस्तेमाल करने, सोना ना खरीदने वाली अपील पर निशाना साधा है। सोशल मीडिया (X) पर पोस्ट करते हुए कांग्रेस नेता ने लिखा कि प्रधानमंत्री लोगों से सोना न खरीदने, विदेश यात्रा कम करने, पेट्रोल कम इस्तेमाल करने, खाद और खाने के तेल की खपत घटाने, मेट्रो से सफर करने और घर से काम करने जैसी सलाह दे रहे हैं। पढ़िए पूरी खबर…