Delhi Protest: देश की राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में कॉकरोच जनता पार्टी के विरोध से पहले सामाजिक कार्यकर्ता सोनम वांगचुक ने बताया कि वह दिल्ली में विरोध प्रदर्शन में शामिल नहीं हो पाएंगे।
सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट किए गए एक वीडियो के साथ सोनम वांगचुक ने लिखा, “सरकार की ओर से हमारे काम में बाधा डालने और उसे नुकसान पहुंचाने की तमाम कोशिशों के बावजूद, हम देश की सुरक्षा के लिए काम करते रहेंगे। और एक और सर्दी के आने की तैयारी कर रहे हैं।”
सोनम वांगचुक लिखा, “इसमें पानी की सुरक्षा के लिए कृत्रिम ग्लेशियर बनाना और ग्लेशियल लेक आउटबर्स्ट फ्लड यानी ग्लेशियर की झीलों से अचानक आने वाली बाढ़ के खतरे को समझने के लिए प्रयोग करना शामिल है। ताकि ऊंचे हिमालय में मौजूद 200 से ज्यादा खतरनाक ‘टिकिंग वॉटर बॉम्ब’ के खतरे को कम किया जा सके।”
और भी गम हैं जमाने में सियासत के सिवा- सोनम वांगचुक
उन्होंने फैज को उद्धृत करते हुए लिखा, “और भी गम हैं जमाने में सियासत के सिवा…रहतें और भी हैं वस्ल की राहत के सिवा।” सोनम वांगचुक ने कहा, “इसलिए मैं सभी को अपनी शुभकामनाएं भेजता हूं और अलग-अलग समूहों के नेताओं से एकजुट रहने और समझदारी दिखाने की अपील करता हूं। साथ ही, मैं जेन-जी के सभी दोस्तों से अपील करता हूं कि वे हर हाल में पूरी तरह शांति बनाए रखें। यह बापू का दिया हुआ तोहफा था जिसे मैं जून में जंतर-मंतर पर ले जाने की कोशिश कर रहा था, मुझे उम्मीद है कि हम बापू को निराश नहीं करेंगे।”
जून में भूख हड़ताल पर बैठे थे सोनम वांगचुक
बता दें कि तत्कालीन केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग को लेकर जून में हुए विरोध प्रदर्शनों में वांगचुक सबसे आगे थे। उनके अनशन ने प्रदर्शनकारियों में जोश भर दिया और देश भर से कई लोगों को जंतर-मंतर तक आने के लिए प्रेरित किया। जब अधिकारियों ने स्वास्थ्य कारणों का हवाला देते हुए उन्हें वहां से हटाया, तो विरोध प्रदर्शन ने और जोर पकड़ लिया और आखिरकार प्रधान को अपना पद छोड़ना पड़ा।
यह भी पढ़ें: CJP-AISA के प्रदर्शन को लेकर दिल्ली में किलेबंदी, जानें क्या-क्या रहेगा बंद
कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) 10 अक्टूबर को एसआईआर में कथित गड़बड़ी को लेकर मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर दिल्ली के जंतर मंतर पर प्रदर्शन करने जा रही है। इसे लेकर सीजेपी ने पिछले दिनों लोगों से जंतर-मंतर आने का आह्वान किया था। यहां क्लिक कर पढ़ें पूरी खबर…
