Himanta Biswa Sarma Miya Controversy: असम के मुख्यमंत्री और बीजेपी के फायरब्रांड नेता हिमंता बिस्वा सरमा के ‘मियां’ वाले बयान को लेकर जारी विवाद के बीच दिल्ली में सामाजिक कार्यकर्ता हर्ष मंदर ने उनके खिलाफ FIR दर्ज कराई है। हर्ष मंदर ने ये FIR भड़काऊ और घृणास्पद भाषण देने के आरोप में दिल्ली पुलिस के पास दर्ज कराई है, जिसके बाद हिमंता हर्ष मंदर के खिलाफ भड़क गए हैं।
दिल्ली में अपने ऊपर FIR को लेकर कहा है कि सीएम हिमंता बिस्वा सरमा ने शनिवार को कहा कि वह मंदर के खिलाफ कम से कम 100 मामले दर्ज कराएंगे। बता दें कि इसी हफ्ते मंदर ने दिल्ली के हौज खास पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई थी।
हर्ष मंदर ने क्या आरोप लगाए?
हिमंता के खिलाफ FIR में BNS की उन धाराओं के तहत एफआईआर दर्ज करने की मांग की गई थी, जिनमें शत्रुता को बढ़ावा देना, राष्ट्रीय एकता के लिए हानिकारक बयान देना, सार्वजनिक उपद्रव को बढ़ावा देने वाले बयान देना और धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने के इरादे से किए गए कृत्य शामिल हैं। दिल्ली पुलिस ने कहा है कि वे शिकायत की जांच कर रहे हैं।
अपनी शिकायत में हर्ष मंदर ने हिमंता बिस्वा सरमा के 27 जनवरी को दिए गए बयानों का जिक्र किया गया है, जिसमें उन्होंने असम में बंगाली मूल के मुसलमानों “मियां को परेशान करने के लिए उकसाया था। उन्होंने यह भी कहा था कि असम में विशेष गहन पुनरीक्षण के दौरान 4-5 लाख मियां वोटों की कटौती करनी होगी और यह सुनिश्चित करने के लिए व्यवस्था की जा रही है कि चल रही विशेष पुनरीक्षण प्रक्रिया के दौरान उनके खिलाफ आपत्तियां दर्ज करके वे असम में मतदान न कर सकें।
यह भी पढ़ें: ‘असम में 40% से ज्यादा हो गए मुसलमान’, हिमंता बिस्वा सरमा बोले- आप धीरे-धीरे खत्म हो जाएंगे…
हिमंता के किस भाषण का जिक्र?
अपनी शिकायत में हर्ष मंदर ने हिमंता बिस्वा सरमा के 27 जनवरी को दिए गए बयानों का जिक्र किया गया है, जिसमें उन्होंने असम में बंगाली मूल के मुसलमानों “मियां को परेशान करने के लिए उकसाया था। उन्होंने यह भी कहा था कि असम में विशेष गहन पुनरीक्षण के दौरान 4-5 लाख मियां वोटों की कटौती करनी होगी और यह सुनिश्चित करने के लिए व्यवस्था की जा रही है कि चल रही विशेष पुनरीक्षण प्रक्रिया के दौरान उनके खिलाफ आपत्तियां दर्ज करके वे असम में मतदान न कर सकें।
यह भी पढ़ें: हिमंता सरकार ने शुरू किया अतिक्रमण के खिलाफ बुलडोजर एक्शन, 580 परिवारों के ठिकाने होंगे जमींदोज
हर्ष मंदर पर 100 केस दर्ज करने की कही बात
हिमंता बिस्वा सरमा ने शनिवार को मंदर द्वारा दायर की गई इस शिकायत का जिक्र करते हुए कहा, “उन्होंने मेरे खिलाफ सिर्फ एक मामला दर्ज किया है। देखिए, अब मैं उनके खिलाफ कम से कम 100 मामले दर्ज करूंगा क्योंकि मेरे पास इसके लिए आवश्यक सबूत मौजूद हैं।”
सीएम हिमंता ने मंदर पर असम में राष्ट्रीय नागरिक रजिस्टर (एनआरसी) प्रक्रिया को नष्ट करने का आरोप लगाया। इससे पहले भी उन्होंने मंदर पर यही आरोप लगाते हुए कहा था कि एनआरसी प्रक्रिया के दौरान उन्होंने राज्य का दौरा किया और अयोग्य आवेदकों के नाम एनआरसी में शामिल करने के लिए फर्जी रिश्तेदार बनाने का काम किया। ‘असम में बांग्लादेशी मियां रहते’, हिमंता बिस्वा बोले- हमें जीना है तो ध्रुवीकरण की राजनीति करनी होगी