West Bengal Exit Polls: पश्चिम बंगाल विधानसभा के लिए मतदान खत्म होने के बाद बुधवार को सामने आए एग्जिट पोल के अनुमानों से मिली-जुली तस्वीर सामने आई। दो सर्वे ने बताया की टीएमसी फिर से सत्ता में वापसी कर रही है, वहीं, ज्यादातर सर्वे में बीजेपी की जीत का अनुमान लगाया गया है। इन सभी अनुमानों के बीच, देश की प्रमुख पोलिंग एजेंसी एक्सिस-माई इंडिया (Axis My India) ने पश्चिम बंगाल के लिए अपना एग्जिट पोल डेटा जारी करने से मना कर दिया है।

एक्सिस-माई इंडिया के संस्थापक प्रदीप गुप्ता ने बताया कि बंगाल के एग्जिट पोल का अनुमान इसलिए जारी नहीं किया जा रहा है क्योंकि वोटर यह बताने से बच रहे हैं कि उन्होंने किसे वोट दिया।

गुप्ता ने एनडीटीवी को बताया, “देखिए, एक्सिस माई इंडिया का तरीका लोगों से आमने-सामने बात करना है और जब हमने पहले चरण के बाद बात करने की कोशिश की, तो लगभग 60-70 प्रतिशत लोग चुप थे। वे हां या ना कहने को भी तैयार नहीं थे।”

कोई भी बात करने को तैयार नहीं- प्रदीप गुप्ता

उन्होंने आगे कहा, “चुनाव के संदर्भ में कोई भी किसी से बात करने को तैयार नहीं है। इसलिए 20-30 प्रतिशत सैंपल के आधार पर किसी भी संख्या का अनुमान लगाना उचित नहीं है। इसके लिए हम गुरुवार को एक बार फिर कोशिश करेंगे। शायद अब चुनाव हो जाने के बाद लोग अधिक सहज महसूस करेंगे।”

पश्चिम बंगाल में भारतीय जनता पार्टी और टीएमसी दोनों के प्रचार अभियान के बाद 23 और 29 अप्रैल को दो चरणों में 294 सीटों पर मतदान हुआ। परिणाम 4 मई को घोषित किए जाएंगे। तृणमूल सरकार राज्य में लगातार चौथी बार सत्ता हासिल करने की कोशिश कर रही है, जबकि भाजपा बंगाल में पहली बार जीत हासिल करके इतिहास रचने का लक्ष्य बना रही है। राज्य में सरकार बनाने के लिए किसी भी पार्टी या गठबंधन को बहुमत के आंकड़े यानी 148 सीटों की जरूरत होगी।

बंगाल एग्जिट पोल के आंकड़ों ने सबको चौंकाया

मैट्रिज के एग्जिट पोल में ममता की पार्टी को 125 से 140 और भारतीय जनता पार्टी को 146 से 161 सीटें मिलने का अनुमान है। चाणक्य स्ट्रैटीज ने तृणमूल कांग्रेस को 130 से 140 और बीजेपी को 150 से 160 सीटें मिलने का अनुमान जताया है। चाणक्य स्ट्रैटीज ने टीएमसी को 130 से 140 और बीजेपी को 150 से 160 सीटें मिलने का अनुमान जताया है। पढ़ें पूरी खबर…