Amit Shah in Bengal Elections Rally: पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 को लेकर बीजेपी के लिए गृहमंत्री अमित शाह ने अपनी पूरी ताकत झोंक दी है। अमित शाह ने बंगाल की जनता को वोटिंग के बाद किसी भी तरह की हिंसा से न डरने की अपील की थी और 15 दिन तक बंगाल कोलकात में रहने की बात कही थी। पहले चरण की वोटिंग के दौरान वे बंगाल में बीजेपी के वॉर रूम भी नजर आए थे। दूसरे चरण को लेकर बीजेपी का प्रचार जारी हैं, जिसका अमित शाह का एक वीडियो वायरल हो रहा है।

दरअसल, सोशल मीडिया पर जो वीडियो वायरल हो रहा है, वह 25 अप्रैल, 2026 को पूर्व बर्धमान जिले के जमालपुर में जनसभा की एक जनसभा का है। इस रैली में संबोधन के दौरान केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह बेहद आक्रामक तेवर में नजर आए थे। अमित शाह जब मंच से अपना संबोधन दे रहे थे, तभी वहां तैनात राज्य पुलिस के कर्मियों की किसी गतिविधि पर उनकी नजर पड़ी। ऐसे में अमित शाह ने अपना भाषण रोककर सीधे पुलिसकर्मियों को पीछे हटने का निर्देश दिए।

अमित शाह ने पुलिस पर जाहिर किया गुस्सा

अमित शाह ने अपना भाषण दे रहे थे, तो उस दौरान ही मंच के करीब तैनात पश्चिम बंगाल पुलिस कर्मी कुछ ऐसी हरकत करने लगे जिससे भाषण में व्यवधान पैदा हुआ। अमित शाह को लगा कि पुलिस की इन गतिविधियों से अमित शाह को दिक्कत हो रही थी।

इसके चलते अमित शाह ने माइक पर ही चिल्लाकर कहा, ‘अरे ओ भाई…ए पुलिस! इसको वापस खींचो भाई…अरे तुम… ओ बंगाल पुलिस जरा वापस जाओ!’ गृह मंत्री के इस तेवर को देखकर वहां मौजूद भीड़ ने भी शोर मचाना शुरू कर दिया, और उनके समर्थन में नारे लगाने लगे। अमित शाह के आक्रामक तेवर वाला ये वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

गुंडों को होगी जेल – अमित शाह

अपने भाषण के दौरान केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने कहा कि हर चुनाव में तृणमूल कांग्रेस के समर्थन वाले गुंडे हिंसा करके वोटिंग प्रक्रिया में बाधा डालते हैं। इसलिए हर रैली में मैं इन गुंडों को चेतावनी देता हूं कि अगर उन्होंने वोटिंग प्रक्रिया में रुकावट डालने की कोशिश की, तो उन्हें गंभीर नतीजे भुगतने पड़ेंगे।

अमित शाह ने कहा कि जब भी मैं ऐसी चेतावनी देता हूं, तो मुख्यमंत्री मुझसे नाराज हो जाती हैं लेकिन मैं यह कहना चाहता हूं कि अभी मैं सिर्फ चेतावनी दे रहा हूं। अगर इन गुंडों ने अपनी हरकतें नहीं सुधारीं, तो उनकी जगह जेल में होगी।

महिला सुरक्षा का उठाया मुद्दा

अपने भाषण में अमित शाह ने कहा कि कुल 20 भारतीय राज्यों में भारतीय जनता पार्टी के मुख्यमंत्री हैं। क्या आपने उनमें से किसी को भी महिलाओं को शाम सात बजे के बाद घर से बाहर न निकलने की सलाह देते हुए सुना है? ममता बनर्जी को शर्म आनी चाहिए कि एक महिला मुख्यमंत्री होने के बावजूद, वह पश्चिम बंगाल में महिलाओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने में नाकाम रहीं।

बंगाल में बंपर वोटिंग होने के बाद ममता बनर्जी का पहला रिएक्शन

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने गुरुवार को पहले चरण के मतदान में रिकॉर्ड संख्या में लोगों के आने पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि इससे संकेत मिलता है कि टीएमसी चुनाव जीतने की स्थिति में है। तृणमूल कांग्रेस की सुप्रीमो ममता बनर्जी ने कोलकाता के बो बाजार इलाके में एक रैली में कहा कि चुनाव जीतने के बाद वह सभी विपक्षी दलों को साथ लेकर दिल्ली पर विजय हासिल करेंगी। ममता बनर्जी ने कहा, “लोगों की मानसिकता को समझने के बाद, आज तक हुए मतदान को देखते हुए, हम पहले से ही जीतने की स्थिति में हैं। पढ़िए पूरी खबर…