बीजेपी ने रविवार को पश्चिम बंगाल से राज्यसभा चुनाव के लिए अपने उम्मीदवार के नाम का ऐलान किया था। पार्टी ने बंगाली अभिनेत्री कोयल मल्लिक को अपना उम्मीदवार बनाया था जो पूर्व में टीएमसी में थीं। राज्यसभा का टिकट मिलने के बाद सोमवार को कोयल मल्लिक (रुक्मिणी मल्लिक) ने आधिकारिक रूप से भाजपा का दामन थाम लिया।

सोमवार को दिल्ली में पार्टी मुख्यालय पर उन्हें आधिकारिक रूप से भाजपा में शामिल कराया गया। बीजेपी ने ज्वॉइन कराने से एक दिन पहले ही उन्हें अपना राज्यसभा उम्मीदवार घोषित कर दिया था। वह जल्द ही अपना नामांकन दाखिल करेंगी।

इसी साल जुलाई में छोड़ी थी टीएमसी

कोयल मल्लिक अभी तक भी राज्यसभा की सदस्य थीं, लेकिन इसी साल जुलाई में बंगाल विधानसभा चुनाव के बाद उन्होंने पार्टी की सदस्यता से इस्तीफा दे दिया था। बंगाली एक्टर रंजीत मलकि की बेटी कोयल इसी साल 6 अप्रैल से लेकर 16 जुलाई तक तृणमूल कांग्रेस की राज्यसभा सांसद थीं। विधानसभा चुनाव में ममता बनर्जी की पार्टी को मिली हार के बाद उन्होंने इस्तीफा दे दिया था।

बंगाली सिनेमा की लीडिंग एक्ट्रेस रही हैं कोयल मल्लिक?

बंगाली सिनेमा इंडस्ट्रीन के फेमस एक्टर रंजीत मल्लिक की बेटी कोयल मल्लिक भी बंगाली इंडस्ट्री की लीडिंग एक्ट्रेस रही हैं। उन्होंने कई कमर्शियल बंगाली सिनेमा की लीडिंग और सबसे मशहूर लीडिंग फिल्मों में काम किया है। उन्होंने गोखले मेमोरियल गर्ल्स कॉलेज से साइकोलॉजी में B.Sc. की डिग्री ली है और 2013 में प्रोड्यूसर निसपाल सिंह से शादी की थी।

बीजेपी ज्वॉइन करने के बाद अभिनेत्री ने क्या कहा?

भाजपा में शामिल होने और राज्यसभा का टिकट मिलने पर अभिनेत्री ने अपनी खुशी जाहिर करते हुए कहा, “राज्यसभा सदस्य के रूप में मनोनीत होना मेरे लिए बेहद गर्व और सम्मान की बात है। मैं पश्चिम बंगाल में पिछले कुछ महीनों में शुरू हुई विकास यात्रा का हिस्सा बनना चाहती हूं। हम चाहते हैं कि राज्य में अधिक रोजगार और विकास कार्य हों। यह निर्णय इसी उद्देश्य से लिया गया है।”

उन्होंने आगे कहा, “मैंने बचपन से ही जनसेवा के कार्यों में शामिल होने का प्रयास किया है। मैं किसी के बारे में कुछ भी बुरा नहीं कहना चाहता, मैं केवल अपनी पार्टी के सकारात्मक कार्यों के बारे में बात करूंगा। देश और राज्य के लोगों के कल्याण के लिए उपयोगी होना ही मेरा मुख्य लक्ष्य है। मुझे यह जिम्मेदारी सौंपने के लिए मैं पार्टी के शीर्ष नेतृत्व का हार्दिक धन्यवाद और आभार व्यक्त करता हूं।”

यह भी पढ़ें: राज्यसभा चुनाव: उत्तराखंड से दिनेश आर्या और पश्चिम बंगाल से कोयल मल्लिक, BJP ने घोषित किए दो उम्मीदवार

राज्यसभा चुनाव को लेकर भारतीय जनता पार्टी ने अपने दो प्रत्याशियों के नाम का ऐलान कर दिया है। इसमें उत्तराखंड से बीजेपी ने दिनेश आर्य और दूसरा नाम पश्चिम बंगाल से कोयल मल्लिक का है। कोयल ने कुछ महीनों पहले ही राज्यसभा से इस्तीफा दिया है। गौरतलब है कि बीजेपी ने जिन कोयल मल्लिक को पश्चिम बंगाल से राज्यसभा प्रत्याशी बनाया है, वे पहले TMC में थीं। बता दें कि राज्यसभा की 12 सीटों पर चुनाव होने हैं। इनमें उत्तर प्रदेश की 10, उत्तराखंड और पश्चिम बंगाल की एक-एक सीट शामिल हैं। यहां पढ़ें पूरी खबर…