दिल्ली में कॉकरोच जनता पार्टी के प्रस्तावित प्रदर्शन को लेकर CJP के संस्थापक अभिजीत दीपके, प्रवक्ता सौरव दास और आशुतोष रंका को दिल्ली पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। इसके बाद सीजेपी के राष्ट्रीय संगठन प्रभारी अजिंक्य शिंदे दिल्ली में आगे के विरोध प्रदर्शनों की अगुवाई कर रहे हैं।
शनिवार सुबह इंदिरा गांधी इंटरनेशनल (IGI) एयरपोर्ट पर फ्लाइट के उतरने के कुछ ही देर बाद अभिजीत दीपके, सौरव दास और आशुतोष रंका को फ्लाइट में ही हिरासत में ले लिया गया। दिल्ली पुलिस की एक टीम तीनों को एयरपोर्ट से किसी अज्ञात जगह ले गई। पुलिस सूत्रों ने बताया कि तीनों को अलग-अलग रखा जा रहा है।
अभिजीत ने जारी किया वीडियो
हिरासत के दौरान कथित तौर पर CJP प्रमुख अभिजीत दीपके की ओर जारी 20 सेंकड के वीडियो में उन्होंने कहा कि उन्हें, सौरव दास और आशुतोष रंका को गिरफ्तार कर लिया गया है और अब से अंजिक्य आंदोलन का नेतृत्व करेंगे। सूत्रों का कहना है कि यह वीडियो पहले से रिकॉर्ड किया गया था। इस मामले पर पार्टी की प्रतिक्रिया का इंतजार था।
कौन हैं अजिंक्य शिंदे?
अजिंक्य शिंदे महाराष्ट्र के अलीगबाग के रहने वाले हैं। इसके साथ ही ये आम आदमी पार्टी (AAP) के पूर्व कार्यकर्ता हैं। इन्होंने 2016 के गोवा चुनावों के दौरान आप पार्टी के लिए प्रचार किया था और बाद में महाराष्ट्र में पार्टी के लिए काम किया था।
भ्रष्टाचार-विरोधी आंदोलन के बाद आप में शामिल होने से पहले वे आईटी सेक्टर में जॉब करते थे। आप में शामिल होने के लिए उन्होंने अपनी मोटी कमाई वाली जॉब छोड़ दी थी।
अजिंक्य शिंदे कंप्यूटर साइंस में ग्रेजुएट, हैं और पुणे की एक आईटी कंपनी में कई सालों तक काम किया। वे सीजेपी के अस्तित्व में आने के दौरान ही उससे जुड़ गए और जून-जुलाई में नीट परीक्षा का पेपर लीक होने के लिए दिल्ली में हुए विरोध प्रदर्शनों में भी शामिल हुए थे। इसके बाद वे पार्टी की कोर टीम के सदस्य बने और अभी वे इसके नेशनल ऑर्गनाइजेशन इंचार्ज के तौर पर काम कर रहे हैं।
सीजेपी ने स्पेशल इंटेंसिव रिविजन (एसआईआर) और मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 10 अक्टूबर को जंतर-मंतर पर विरोध प्रदर्शन करने का आह्वान किया है।
खबरों के मुताबिक, सुबह से ही सेंट्रल दिल्ली में जंतर-मंतर की ओर मार्च करने की कोशिश कर रहे दो हजार से अधिक लोगों को हिरासत में लिया गया है।
सेंट्रल दिल्ली में लागू निषेधाज्ञा
दिल्ली पुलिस ने बताया कि सेंट्रल दिल्ली में धारा 163 के तहत निषेधाज्ञा लागू की गई है और इस इलाके में कहीं भी विरोध प्रदर्शन की अनुमति नहीं दी गई है।
यह भी पढ़ें: अभिजीत दीपके की दादी का निधन, 80 साल की उम्र में ली अंतिम सांस
कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के संस्थापक अभिजीत दीपके को हिरासत में लिए जाने के उनके परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। दरअसल, दीपके को हिरासत में लिए जाने के बाद उनके परिवार से एक दुखद खबर और सामने आई है। न्यूज एजेंसी IANS के मुताबिक, अभिजीत दीपके की दादी का निधन हो गया है। महाराष्ट्र के हिंगोली जिले में रहने वाली उनकी दादी सावित्रीबाई शंकर दीपके लंबे समय से बीमार थीं और उनकी उम्र 80 वर्ष थी। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
