India-US Trade Deal: भारत-अमेरिका व्यापार समझौते को लेकर वाणिज्य मंत्री पीयूष गोयल ने शनिवार को कहा कि भारत-अमेरिका व्यापार समझौता निर्यात को बढ़ावा देगा। गोयल का यह बयान भारत और अमेरिका द्वारा व्यापार समझौते पर संयुक्त बयान जारी करने के बाद आया है, जिस पर आने वाले दिनों में हस्ताक्षर होने की उम्मीद है।

केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने कहा कि अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भविष्य को सामने रखकर दोनों देशों के संबंधों को देखते हुए द्विपक्षीय व्यापार समझौते की चर्चा की थी उस लक्ष्य को हासिल करने के लिए आज का दिन स्वर्णिम अक्षरों में लिखा जाएगा। उन्होंने कहा कि आने वाले दिनों में हमारे निर्यातकों के लिए अवसर खुलते हैं। जिस प्रकार से हमारे किसानों के हितों का संरक्षण किया गया है, किसानों, डेयरी का पूर्णतः संरक्षण किया गया है। इस डील का देश के कोने कोने में स्वागत हुआ है।

वाणिज्य मंत्री पीयूष गोयल ने कहा कि इस समझौते के तहत, अमेरिका को होने वाले भारतीय एक्सपोर्ट पर लगने वाला 50% का टैरिफ अब घटाकर सिर्फ 18% कर दिया जाएगा। 18% हमारे सभी पड़ोसी देशों और दूसरे देशों द्वारा लगाए गए टैरिफ से कम है, जिनके साथ हम मुकाबला करते हैं, और इससे आने वाले दिनों में हमें और हमारे एक्सपोर्टर्स को बहुत फायदा होगा।

अमेरिका में भारत से निर्यात होने वाले शून्य टैरिफ (Zero Tariff) उत्पादों की सूची:

क्रम संख्याउत्पाद श्रेणीउत्पाद का नाम
1रत्न व आभूषणरत्न और हीरे
2दवाइयाँफार्मास्युटिकल उत्पाद
3विमाननविमान के पुर्जे
4इलेक्ट्रॉनिक्सस्मार्टफ़ोन
5मसालेमसाले
6पेय पदार्थचाय
7पेय पदार्थकॉफी
8कृषि उत्पादनारियल
9कृषि उत्पादनारियल का तेल
10कृषि उत्पादसुपारी
11ड्राय फ्रूट्सब्राजील का अखरोट
12ड्राय फ्रूट्सकाजू
13ड्राय फ्रूट्सशाहबलूत
14वन उत्पादवनस्पति मोम
15फलएवोकाडो
16फलकेला
17फलआम
18फलअनानास
19सब्ज़ीमशरूम
20खाद्य उत्पादकुछ बेकरी उत्पाद

पीयूष गोयल ने कहा कि कई ऐसी चीज़ें हैं जिन पर अब हमारे एक्सपोर्टर जब अमेरिका सामान भेजेंगे तो ज़ीरो ड्यूटी लगेगी। उदाहरण के लिए, रत्न और हीरे पर ज़ीरो ड्यूटी लगेगी। फार्मास्युटिकल प्रोडक्ट्स, जो भारत से बड़ी मात्रा में एक्सपोर्ट किए जाते हैं, उन पर भी ज़ीरो ड्यूटी लगेगी। स्मार्टफोन, जो भारत से बड़ी संख्या में अमेरिका एक्सपोर्ट किए जाते हैं, उन पर भी ज़ीरो ड्यूटी जारी रहेगी। इस तरह, ऐसी कई चीज़ें हैं जिन पर भविष्य में ज़ीरो ड्यूटी लगेगी।

यह भी पढ़ें- ट्रेड डील के बाद USA ने जारी किया नक्शा, PoK और अक्साई चिन को दिखाया भारत का ही हिस्सा

उन्होंने कहा कि कृषि क्षेत्र में भी, कई ऐसी चीज़ें हैं जो भारत से अमेरिका एक्सपोर्ट की जाएंगी, जिन पर ज़ीरो रेसिप्रोकल टैरिफ लगेगा, जिसका मतलब है कि अतिरिक्त ड्यूटी ज़ीरो होगी। उदाहरण के लिए, मसाले, चाय, कॉफी और उनसे बने प्रोडक्ट्स, नारियल और नारियल का तेल, वेजिटेबल वैक्स, सुपारी, ब्राज़ील नट, काजू और चेस्टनट। कई फल और सब्जियां भी इसमें शामिल हैं।

गोयल ने कहा कि देश में कुछ लोग ऐसे हैं जो किसानों के हितों के खिलाफ हैं। उन्हें किसानों के हितों की कोई चिंता नहीं है। वे देश की जनता को गुमराह करते हैं। वे यह देखकर हैरान हैं कि भारत-अमेरिका व्यापार समझौते में ऐसा कोई कदम नहीं उठाया गया है जो देश के किसानों के हितों के खिलाफ हो।

यह भी पढ़ें- अमेरिका से ट्रेड डील फाइनल होने पर आई पीएम मोदी की प्रतिक्रिया