Mamata Bnerjee News: मुख्यमंत्री ममता बनर्जी एक बार फिर केंद्र सरकार के साथ सीधे टकराव में हैं। ममता और अभिषेक बनर्जी सोमवार को शाम 4 बजे दिल्ली के चुनाव भवन में मुख्य चुनाव आयुक्त से एसआईआर के मुद्दे पर मुलाकात करेंगे। लेकिन इस मुलाकात से पहले दिल्ली के बंगभवन को दिल्ली पुलिस और केंद्रीय बलों ने छावनी में तब्दील कर दिया है। इसको लेकर मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने केंद्र सरकार पर हमला बोला है। उन्होंने कहा कि बंगा भवन आए हमारे लोगों को धमकियां दी जा रही हैं।
मुख्यमंत्री ने गुस्से में आकर आरोप लगाया कि बंगभवन में हर कमरे की तलाशी ली जा रही है। सीएम ने कहा, “दिल्ली पुलिस और केंद्रीय बलों ने सुबह से ही बंगभवन को घेर रखा है। वे हर कमरे में जाकर देख रहे हैं कि कौन आया है। वे ऐसा नहीं कर सकते। जब अमित शाह बंगाल जाते हैं, तो हम उनके लिए रेड कॉर्पेट बिछाते हैं और जब हम आते हैं, तो ब्लैक कार्पेट बिछाते हैं।”
ये भी पढ़ें: SIR के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट पहुंचीं ममता बनर्जी
देखिए दिल्ली पुलिस क्या कर रही- सीएम बनर्जी
मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कहा, “देखिए दिल्ली पुलिस क्या कर रही है। हम उनकी आलोचना नहीं करेंगे क्योंकि इसमें उनकी कोई गलती नहीं है। दिल्ली पुलिस से भरी एक बस यहां लाई गई है। हमारी चुनाव आयोग में बैठक है। हमें आधिकारिक तौर पर अपॉइंटमेंट मिला था, जिसके बाद हम यहां आए हैं। 150 लोग मारे गए हैं। कई परिवार वाले यहां आए हैं जिन्हें वोटर लिस्ट से हटाने और उनके अधिकारों को छीनने के लिए मृत घोषित कर दिया गया था।”
जब भी हम आते हैं तो दिल्ली घबरा जाती है- ममता बनर्जी
सीएम ममता बनर्जी ने आगे कहा, “जब दिल्ली में धमाका होता है तो दिल्ली पुलिस कहां पर होती है। हम दिल्ली पुलिस को दोष नहीं देंगे। बंगाल और आम जनता को वो लोग टॉर्चर करते हैं। एसआईआर के नाम पर सत्यानाश भी कर रहा है। दिल्ली पुलिस तो केवल निर्देश पर आई हुई है। जब भी हम आते हैं तो दिल्ली घबरा जाती है। हम ज्यादा नहीं आए हैं। हम लाखों लोगों को भी लेकर आ सकते थे। हम यहां 50 लोगों को लाए हैं जिन्हें एसआईआर में मृत घोषित कर दिया गया था। दिल्ली में जमींदारी चल रही हैं। ममता बनर्जी ने कहा, “उन्हें (चुनाव आयोग को) यह नहीं पता कि पश्चिम बंगाल के लोगों को किस तरह की समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है।” बता दें कि चुनाव आयोग इस समय 12 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में वोटर लिस्ट में एसआईआर की प्रक्रिया कर रहा है।
ये भी पढ़ें: बीजेपी नेता ने ममता बनर्जी का सिर कलम करने की दी धमकी
