तमिलनाडु की टीवीके सरकार में हिंदू धार्मिक मामलों के मंत्री रमेश ने तिरुचेंदुर सुब्रमण्यम स्वामी मंदिर का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान एक पुजारी रुपये लेकर दर्शन करवाते हुए पकड़ा गया। इसके बाद पुजारी को सस्पेंड कर दिया गया।

डेली थांथी की रिपोर्ट के अनुसार, रमेश श्रद्धालुओं को होने वाली परेशानियों को जानने के लिए बेहद साधारण तरीके से थूथुकुडी स्थित प्रसिद्ध में तिरुचेंदुर सुब्रमण्यम स्वामी मंदिर पहुंचे थे। यहां वह चेहरे पर मास्क लगाकर एक आम श्रद्धालु की तरह लाइन में खड़े हो गए।

इसी दौरान मंदिर का एक पुजारी उनके पास पहुंचा और वीआईपी तरीके से दर्शन कराने के बदले चार हजार रुपये की मांग करने लगा। जब मंत्री रमेश ने पुजारी से कहा कि उनके पास नकद नहीं तो पुजारी ने उनसे UPI के जरिए रुपये देने के लिए कहा। इसके बाद मंत्री ने तुरंत डिजिटल ट्रांजैक्शन कर दिया।

भंडाफोड़ होने के बाद पुजारी सस्पेंड

मंदिर में आने वाले श्रद्धालुओं के साथ चल रहे इस ‘खेल’ के भंडाफोड़ होने के बाद मंत्री ने प्रशासन को सख्त एक्शन लेने निर्देश दिए, जिसके बाद पुजारी को सस्पेंड कर दिया गया।

प्रशासन ने पकड़े गए पुजारी के मंदिर में प्रवेश और पूजा-पाठ करने पर पूरी तरह रोक लगा दी गई है। इसके अलावा प्रशासन द्वारा दो सुरक्षाकर्मियों को भी बर्खास्त किया गया है। ये दोनों पुजारियों से रुपये लेकर चुनिंदा लोगों को लाइन में घुसा रहे थे।

भोजन की गुणवत्ता भी चेक की

रिपोर्ट के अनुसार, जोसेफ विजय सरकार मंत्री रमेश ने मंदिर में निरीक्षण के दौरान आम लोगों के साथ जमीन पर बैठे और खाने की गुणवत्ता की जांच की। इसके अलावा उन्होंने अन्नदानम (मुफ्त भोजन) हॉल और मुंडन कराने वाले क्षेत्र का भी जायजा लिया। रिपोर्ट के अनुसार, उनके निरीक्षण के बाद मुंडन विभाग के भी दो कर्मचारियों को अस्थायी रूप से निलंबित किया गया। इन पर भी श्रद्धालुओं से रुपये लेने का आरोप है।

यह भी पढ़ें: तमिलनाडु के सीएम जोसेफ विजय से पवन कल्याण को क्यों हुई जलन?

आंध्र प्रदेश के उपमुख्यमंंत्री और जनसेना पार्टी के चीफ पवन कल्याण ने कहा कि उन्हें तमिलनाडु के सीएम जोसेफ विजय को तेजी से सफलता पाते देख थोड़ी जलन महसूस हुई। पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें