मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर कांग्रेस पार्टी समेत तमाम विपक्षी दल एकबार फिर सड़कों पर हैं। बाराखंभा रोड से लेकर सुप्रीम कोर्ट तक मार्च से पहले कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने इंदिरा भवन में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस की जिसमें उन्होंने केंद्र सरकार को जमकर टारगेट किया। इस दौरान उनसे CJP के प्रोटेस्ट को लेकर सवाल किया जिसका उन्होंने जवाब बी दिया।
करीब 40 मिनट की इस प्रेस कॉन्फ्रेंस में राहुल गांधी से पूछा गया कि दिल्ली में छात्रों और नागरिक संगठनों के विरोध-प्रदर्शन के बीच कांग्रेस का आंदोलन किस मुद्दे पर है और क्या ये अलग-अलग प्रदर्शन हैं?
‘हर प्रोटेस्ट ज्ञानेश कुमार के खिलाफ है’
इस पर जवाब देते हुए राहुल गांधी ने कहा कि कोई पैरेलल आंदोलन नहीं है, बल्कि चीफ इलेक्शन कमिश्नर ज्ञानेश कुमार के खिलाफ एक ही प्रोटेस्ट है। राहुल गांधी ने कहा, “कोई पैरेलल प्रोटेस्ट नहीं है, एक ही प्रोटेस्ट है – ज्ञानेश कुमार को हटाने के लिए और फिर प्रधानमंत्री नरेंद्र और अमित शाह को, हम रुकने वाले नहीं हैं।” ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग करते हुए उन्होंने चीफ इलेक्शन कमिश्नर पर PM मोदी, शाह और नेशनल सिक्योरिटी एडवाइजर (NSA) अजीत डोभाल के दबाव में काम करने का आरोप लगाया।
‘मोदी इस्तीफा दें और रास्ते से हट जाएं’
इस दौरान राहुल गांधी ने कहा कि आपने जुर्म किया है और आप मुख्य अपराधी नहीं हैं। आपने गलती की है और गलती के पीछे आपका दिमाग नहीं है। हम उन लोगों के पीछे हैं जो आपके किए के पीछे हैं। आपके लिए यह बहुत आसान है, इस्तीफा दें और रास्ते से हट जाएं… हम जानते हैं कि प्रधानमंत्री, अमित शाह, अजीत डोभाल ने आपको मजबूर किया है।
‘बैरिकेडिंग हमें नहीं रोक सकती’
लोकसभा में विपक्ष के नेता ने दिल्ली में बैरिकेडिंग और दिल्ली-NCR में पुलिस की तैनाती की आलोचना करते हुए कहा कि हम ‘सड़कों के लिए नहीं, बल्कि दिमाग के लिए लड़ रहे हैं।’ ह बात कि दिल्ली में बैरिकेडिंग है, एक भ्रम है क्योंकि दिल्ली के लोगों के दिमाग में बैरिकेडिंग नहीं है। दिल्ली के लोगों का दिमाग बहुत साफ है और आप उसे काबू नहीं कर सकते। हम सड़क के लिए नहीं लड़ रहे हैं। हम दिमाग के लिए लड़ रहे हैं। लोग देख रहे हैं कि नरेंद्र मोदी पूरे शहर को ब्लॉक कर रहे हैं।
‘आपकी सरकार के 200 अधिकारी हमारे संपर्क में हैं’
राहुल गांधी ने इस प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा, “यह सब इसलिए हो रहा है क्योंकि हम वही सवाल उठा रहे हैं जो दोनों चुनाव आयुक्तों ने पूछा था, ज्ञानेश कुमार इस्तीफा क्यों नहीं दे रहे हैं? ज्ञानेश कुमार, आपकी नींद उड़ गई है, हम आपको नहीं छोड़ेंगे। हम आपके अतीत और भ्रष्टाचार के बारे में जानते हैं और हम इंतजार कर रहे हैं।” राहुल गांधी ने कहा, “मैं पीएम मोदी से कहना चाहता हूं कि आपकी सरकार के 200 अधिकारी हमारे संपर्क में हैं, वे हमें जानकारी दे रहे हैं।”
यह भी पढ़ें: ‘आपकी सरकार के 200 अधिकारी हमारे संपर्क में…’, राहुल गांधी ने केंद्र से पूछा- दिल्ली को जेल में क्यों बदल दिया?
लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने सोमवार को दिल्ली स्थित इंदिरा भवन में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस की। इस दौरान उन्होंने विरोध प्रदर्शन के दौरान दिल्ली में भारी संख्या में पुलिस और सुरक्षा बलों को लगाने पर सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि दिल्ली को जेल में क्यों बदल दिया गया है। यहां पढ़ें पूरी खबर…
