बिहार में गुरुवार को सम्राट चौधरी सरकार का कैबिनेट विस्तार हुआ। शपथ ग्रहण के समापन के बाद जब पीएम नरेंद्र मोदी ने कार्यक्रम में आए लोगों का अभिवादन कर रहे थे, तभी मंच पर कुछ ऐसा हुआ जिसने सभी का ध्यान अपनी ओर खींचा।

दरअसल पीएम नरेंद्र मोदी ने अपने से कुछ दूरी पर खड़े बिहार के दिग्गज नेता और पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को बुलाया और हाथ पकड़कर अपनी तरफ ले आए।

इसके बाद दोनों नेता मुस्कुराते नजर आए और फिर नीतीश कुमार ने अपने हाथ पीएम नरेंद्र मोदी के कंधों पर हाथ रखते हुए कुछ कहते नजर आए और इस दौरान सीएम सम्राट चौधरी, कैबिनेट मंत्री विजय सिन्हा उनकी बातों को ध्यान से सुनते दिखाई दिए।

नीतीश के बेटे निशांत बने मंत्री

सम्राट चौधरी की सरकार में निशांत (45) को भी मंत्री पद की शपथ दिलाई गई। निशांत कुमार के पिता नीतीश कुमार ने करीब एक महीने पहले सीएम पद की शपथ ली थी। उसके बाद बीजेपी के सम्राट चौधरी ने राज्य की कमान संभाली। 

नीतीश कुमार के सीएम पद छोड़ने के बाद से ही जदयू समर्थक निशांत को राज्य की राजनीति में लाने का मांग कर रहे थे। अब उन्हें राज्य में हुए कैबिनेट विस्तार में मंत्री पद की शपथ दिलवाई गई। जदयू नेताओं को आशंका थी कि नीतीश के मुख्यमंत्री पद से हटने के बाद जदयू की राजनीतिक संभावनाएं प्रभावित हो सकती हैं।

यह भी पढ़ें: सम्राट कैबिनेट विस्तार में किसे-किसे मिली जगह

कैबिनेट विस्तार में बीजेपी के 15 विधायकों, जदयू के 13 विधायकों, लोजपा के दो विधायकों को मंत्री पद की शपथ दिलाई गई। इसके अलावा हम और रालोमो के एक-एक नेता को भी मंत्री बनाया गया है। पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें