दिग्गज फिल्म अभिनेता नाना पाटेकर अब हमारे बीच नहीं रहे, लेकिन उनसे जुड़े कई ऐसे दिलचस्प किस्से हैं जो लोगों के जहन में हमेशा जिंदा रहेंगे। उन्हीं में से एक किस्सा बीएमसी चुनाव 2026 (BMC Elections 2026) से जुड़ा है।
बीएमसी चुनाव के लिए 15 जनवरी, 2026 को जब दिग्गज अभिनेता नाना पाटेकर सुबह वोट डालने पहुंचे तो उन्होंने बताया था कि उनको मुंबई के एक मतदान केंद्र तक उन्हें पहुंचने में कितना वक्त लगा।
उस दौरान मीडिया से बातचीत में नाना पाटेकर ने अपने सफर का जिक्र किया था। नाना पाटेकर ने कहा था, “वह पूरे दिन घंटे का सफर करके वोट डालने मुंबई के मतदान केंद्र पहुंचे हैं।”
नाना पाटेकर ने बताया था, “वह पुणे से करीब तीन से चार घंटे का सफर तय करके मुंबई पहुंचे थे, सिर्फ अपने वोट के अधिकार का इस्तेमाल करने के लिए। उन्होंने कहा कि इतनी लंबी यात्रा के बावजूद उन्हें कोई परेशानी नहीं हुई, बल्कि वह अपनी नागरिक जिम्मेदारी निभाकर बेहद खुश हैं।”
मतदान केंद्र के बाहर मीडिया से बात करते हुए नाना पाटेकर ने कहा था, “उन्हें वोट की ताकत पर पूरा भरोसा है और हर नागरिक को इस अधिकार का इस्तेमाल जरूर करना चाहिए। उन्होंने लोगों से अपील की थी कि चाहे कितनी भी व्यस्तता क्यों न हो, मतदान जरूर करें।”
बता दें, दिग्गज अभिनेता नाना पाटेकर का आज यानी गुरुवार को 75 साल की उम्र में निधन हो गया है। उन्हें गोवा के डोना पाउला स्थित उनके घर पर बेहोशी की हालत में पाया गया था। इसके बाद उन्हें तुरंत नजदीकी मणिपाल अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। नाना पाटेकर के बेटे मल्हार ने उनके निधन की पुष्टि की है।
समाचार एजेंसी ANI के मुताबिक, नाना पाटेकर के निधन की परिस्थितियों को लेकर परिवार और अधिकारियों की ओर से अभी विस्तृत बयान सामने नहीं आया है। जानकारी के मुताबिक, डॉक्टरों ने करीब 45 मिनट तक उन्हें सीपीआर देने की कोशिश की लेकिन उन्हें बचाया नहीं जा सका। गुरुवार सुबह 5 बजकर 20 मिनट पर नाना ने अंतिम सांस ली। मीडिया से बातचीत में अस्पताल के डॉक्टर ने बताया कि जब उन्हें अस्पताल लेकर आया गया, लेकिन तब तक उनकी मौत हो चुकी थी।
दिग्गज अभिनेता नाना पाटेकर का 75 साल की उम्र में निधन हो गया है। उन्हें गोवा के डोना पाउला स्थित उनके घर पर बेहोशी की हालत में पाया गया था। इसके बाद उन्हें तुरंत नजदीकी मणिपाल अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। नाना पाटेकर के बेटे मल्हार ने उनके निधन की पुष्टि की है। पढ़ें पूरी खबर।
