बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता नाना पाटेकर अब इस दुनिया में नहीं रहे। 75 साल की उम्र में उनका निधन हुआ। न सिर्फ बॉलीवुड जगत के लिए बल्कि हर क्षेत्र के लोगों के लिए यह खबर दुखद है क्योंकि नाना पाटेकर की एक्टिंग का हर कोई दीवाना था। फिल्म ‘वेलकम’ में उनके उदय शेट्टी के रोल को हर पीढ़ी ने देखा और उसे पसंद भी किया था।

नाना पाटेकर ने गुरुवार तड़के सुबह 5 बजकर 20 मिनट पर गोवा के एक अस्पताल में अंतिम सांस ली। उनके निधन पर हम उनके जीवन से जुड़ी कुछ अहम बातें आपको बता रहे हैं उन्हीं में से एक किस्सा है जब उन्होंने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और यूपी की कानून व्यवस्था की तारीफ की थी।

यूपी की कानून व्यवस्था के फैन हो गए थे नाना

यह किस्सा अगस्त 2026 का है जब नाना पाटेकर लखनऊ में यूपी पुलिस के थीम सॉन्ग ‘खाकी का सितारा’ के लॉन्च कार्यक्रम में पहुंचे थे। इसी कार्यक्रम में नाना पाटेकर ने उत्तर प्रदेश की कानून व्यवस्था की जमकर तारीफ की थी। उन्होंने कहा था कि इतने बड़े विविधताओं वाले प्रदेश में सुरक्षा व्यवस्था को बनाए रखना आसान नहीं है। उन्होंने कहा था कि उत्तर प्रदेश में कानून व्यवस्था को प्रशासन ने सर्वोच्च प्राथमिकताओं में शामिल किया और आज इसके पॉजिटिव नतीजे देखने को मिले हैं।

सीएम योगी को लेकर क्या कहा था?

इस कार्यक्रम में नाना पाटेकर ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व की तारीफ की थी। उन्होंने कहा था कि लगभग 25 करोड़ की आबादी वाले प्रदेश में केवल पुलिस बल की संख्या बढ़ाने से सुरक्षा सुनिश्चित नहीं हो जाती बल्कि इसके लिए मजबूत नेतृतत्व, स्पष्ट नीति और दृढ़ इच्छाशक्ति की आवश्यकता होती है। नाना ने कहा था कि सीएम योगी के नेतृत्व में पुलिस को आधुनिक संसाधन, नई तकनीक और आत्मविश्वास मिला है जिसकी वजह से प्रदेश की कानून व्यवस्था मजबूत हुई है इसके लिए उन्हें बधाई।

नाना के निधन पर सीएम योगी ने क्या कहा?

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने नाना पाटेकर के निधन पर संवेदना भी प्रकट की है। सीएम योगी ने कहा है कि प्रख्यात अभिनेता, रंगमंच के सशक्त कलाकार एवं संवेदनशील समाजसेवी, ‘पद्म श्री’ नाना पाटेकर जी का निधन कला जगत की अपूरणीय क्षति है।

उन्होंने अपने विलक्षण अभिनय से भारतीय सिनेमा को समृद्ध किया और अपने सामाजिक सरोकारों से समाज के प्रति अपनी प्रतिबद्धता को भी अभिव्यक्त किया।

प्रभु श्री राम से प्रार्थना है कि दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान तथा शोकाकुल परिजनों एवं प्रशंसकों को यह दुःख सहने की शक्ति प्रदान करें।

ॐ शांति।

यह भी पढ़ें: शरद पवार को प्रधानमंत्री की कुर्सी पर देखना चाहते थे नाना पाटेकर, कहा था- उन्हें मौका मिलना चाहिए

दिग्गज अभिनेता नाना पाटेकर अब हमारे बीच नहीं हैं। लेकिन फिल्मों के साथ-साथ उनके बेबाक बयानों और सामाजिक मुद्दों पर खुलकर बोलने के किस्से हमेशा याद किए जाएंगे। ऐसा ही एक बयान उन्होंने शरद पवार को लेकर दिया था और कहा था कि वह पवार को देश का प्रधानमंत्री बनते देखना चाहते थे। यहां पढ़ें पूरी खबर…