Kerala CM: केरल विधानसभा चुनाव 2026 के नतीजे 4 मई को आए थे, उसमें कांग्रेस पार्टी के गठबंधन यूडीएफ की बड़ी जीत हुई थी लेकिन अभी तक कांग्रेस पार्टी की तरफ से सीएम के नाम का ऐलान नहीं किया गया है। इसको लेकर अब कांग्रेस के संचार विभाग के प्रभारी कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश ने कहा है कि पार्टी का हाई कमान कल मुख्यमंत्री के नाम का तय करके ऐलान कर दिया जाएगा।
दरअसल, न्यूज एजेंसी ANI के मुताबिक, कांग्रेस नेता महासचिव जयराम रमेश ने बुधवार को कहा कि पार्टी उच्च कमान द्वारा आंतरिक विचार-विमर्श पूरा होने के बाद केरल के अगले मुख्यमंत्री के बारे में निर्णय की घोषणा कल की जाएगी। दूसरी ओर जयराम रमेश ने कहा, “केरलम में सीएलपी के सदस्यों द्वारा अधिकृत किए जाने के बाद, कांग्रेस के उच्च कमान ने सभी विचार-विमर्श पूरे कर लिए हैं। केरलम के अगले मुख्यमंत्री का फैसला कल घोषित किया जाएगा।”
CLP की मंजूरी के बाद हाईकमान का फैसला
कांग्रेस नेतृत्व के अनुसार, केरल में मुख्यमंत्री के चयन को लेकर पार्टी के भीतर व्यापक चर्चा हुई है। कांग्रेस पार्टी का कहना है कि सभी संबंधित नेताओं से विचार-विमर्श के बाद एक नाम पर अंतिम सहमति बनाई गई है, जिसकी आधिकारिक घोषणा कल की जाएगी।
सीएम की रेस में कौन-कौन?
सीएम की रेस में तीन बड़े नाम सबसे आगे चल रहे हैं। इनमें रमेश चेन्निथला, वीडी सतीशन और एआईसीसी महासचिव केसी वेणुगोपाल शामिल हैं। राहुल गांधी ने इन नामों पर राय जानने के लिए वीएम सुधीरण, एमएम हसन और के सुधाकरण जैसे आठ पूर्व अध्यक्षों से वन-टू-वन बात की है। मुल्लापल्ली रामचंद्रन से फोन पर भी चर्चा की गई है।
दिल्ली में लगातार बैठकों का दौर
बता दें कि केरल के मुख्यमंत्री चयन को लेकर कांग्रेस नेतृत्व लगातार बैठकों में जुटा हुआ है। मंगलवार को राहुल गांधी ने दिल्ली में केरल प्रदेश कांग्रेस कमेटी (KPCC) के पूर्व अध्यक्षों से मुलाकात कर राज्य की राजनीतिक स्थिति और जनता के मूड पर चर्चा की। वरिष्ठ नेता वीएम सुधीरन ने कहा कि पार्टी को ऐसा फैसला लेना चाहिए जो जनता की भावना के अनुरूप हो।
‘अगर सारा त्याग देश ही करेगा, तो आप क्या करेंगे प्रधानमंत्री जी…’, कांग्रेस नेता पवन खेड़ा बोले- चुनाव के पहले वोट और बाद में त्याग
पीएम मोदी ने अपने भाषण में भारत के लोगों से पेट्रोल और डीजल को लेकर किफ़ायत बरतने को कहा है. साथ ही एक साल तक सोना न ख़रीदने और खाने का तेल कम इस्तेमाल करने की अपील की और इस दौरान लोगों से विदेश यात्रा टालने की अपील भी की। इस पर अब कांग्रेस नेता पवन खेड़ी ने प्रतिक्रिया दी है और कहा कि अगर सारा त्याग देश ही करेगा तो आप क्या करेंगे। पढ़िए पूरी खबर…
