महाराष्ट्र की राजनीति में अहम माने जाने वाली राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) अजित पवार गुट में खींचातानी धीरे-धीरे ओर बढ़ गई है। पार्टी के शीर्ष नेताओं के तरफ से लगातार बढ़े नेताओं को हाशिये पर डाला जा रहा है।
इसका असर हाल ही में हुए विधानसभा चुनाव में भी देखने को मिला। पांच राज्यों में हुए विधानसभा चुनावों में पार्टी की मौजूदगी बेहद सीमित रही। केरल में पार्टी ने सिर्फ एक सीट पर चुनाव लड़ा, लेकिन हैरानी की बात यह रही कि उस सीट पर भी बड़े नेता प्रचार के लिए नहीं पहुंचे।
कार्यकर्ताओं के बीच निराशा का माहौल
इससे कार्यकर्ताओं के बीच निराशा का माहौल बना। इस बारे में राकांपा के केरल इकाई के नेताओं का कहना है कि चुनाव के दौरान उम्मीदवार को जरूरी मदद नहीं मिली।
पार्टी सूत्रों की माने तो वरिष्ठ नेता सुनील तटकरे और प्रफुल्ल पटेल के बाद अब पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता बृजमोहन श्रीवास्तव, वरिष्ठ नेता अविनाश आदिक सहित अन्य कई बड़े नेताओं को भी हाशिये पर डाल दिया है।
यह सभी नेता अजीत पवार के प्रभावशाली दौर में संगठन में महत्त्वपूर्ण भूमिका निभा रहे थे। लेकिन उनके निधन के बाद सत्ता और संतुलन का समीकरण बदल गया, जिससे इन नेताओं की भूमिका सीमित होती चली गई।
स्पष्ट नेतृत्व के अभाव में पार्टी की दिशा क्या होगी?
इसका असर पार्टी के भीतर दिखने लगा है। नए नेतृत्व में पुराने भरोसेमंद चेहरों को हटाने से पार्टी के विधायकों में टूट या अलगाव की चर्चाएं तेज हो गई है। विधायकों और पार्टी कार्यकर्ताओं के बीच इस बात को लेकर चिंता है कि स्पष्ट नेतृत्व के अभाव में पार्टी की दिशा क्या होगी।
ऐसे में यदि जल्द ही अंदरूनी मतभेदों को सुलझाकर संगठन को मजबूत नहीं किया गया, तो आने वाले चुनावों में इसका असर और भी गहरा सकता है।
इसके अलावा राकांपा (शरद पवार गुट) के विधायक रोहित पवार के तरफ से लगातार राकांपा के विलय को लेकर चर्चाएं हो रही है। ऐसे वह शरद पवार गुट छोड़कर आए विधायकों में भी यह चर्चाएं हैं कि उक्त पार्टी में विलय होने पर उनकी उपयोगिता खत्म की जा सकती है।
साल 2024 में हुए महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव में राकांपा अजित पवार गुट ने राजग के साथ मिलकर 59 सीटों पर चुनाव लड़ा था। उक्त चुनाव में पार्टी को 41 सीटें मिली। जो पिछले बार के मुकाबले एक सीट ज्यादा हैं।
यह भी पढ़ें: ‘अगले दो-तीन सालों में बहुत मुश्किल’, एनसीपी के दोनों गुटों के विलय पर बोले विधायक रोहित पवार
रोहित पवार ने इंडियन एक्सप्रेस के मुंबई ऑफ़िस में एनसीपी के दोनों गुटों के विलय समेत कई मुद्दों पर खुलकर बात की। पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें।
