पूर्व अभिनेत्री और मॉडल त्विषा शर्मा की मौत की जांच सीबीआई कर रही है। इस मामले में त्विषा की सास और पूर्व जज गिरिबाला को सीबीआई ने गुरुवार को पूछताछ के बाद गिरफ्तार किया। वहीं, सीबीआई आज त्विषा के पति समर्थ सिंह का मेडिकल चेकअप कराएगी।

इस पूरे घटनाक्रम की जांच सीबीआई हर बिंदु पर कर रही है। सीबीआई अब त्विषा की मौत से पहले के अंतिम क्षणों को डिजिटल रूप से पुनर्निर्मित करने के लिए एक उन्नत (Advanced) ‘टनल व्यू (Tunnel View)’ पद्धति (Method) का उपयोग कर रही है। ऐसे में आइए हम आपको बताते हैं कि आखिर यह ‘टनल व्यू’ पद्धति क्या है?

टनल व्यू क्या है?

टनल व्यू के बारे में सुप्रीम कोर्ट के सीनियर वकील एपी सिंह बताते हैं कि यह एक ऐसी डिजिटली पद्धति या तकनीक है। जिसमें किसी अपराध के अंतिम क्षणों को पुनर्निर्माण किया जाता है। इसमें पुलिस और जांच एजेंसियां कई तरह की जानकारी एक साथ मिलाती हैं।

इसमें घटनाक्रम से जुड़े सीसीटीवी कैमरों की रिकॉर्डिंग, फोन कॉल रिकॉर्ड, Wi-Fi और इंटरनेट इस्तेमाल का डेटा, स्मार्ट डिवाइस (मोबाइल, स्मार्टवॉच आदि) की जानकारी, फोरेंसिक जांच, गवाहों के बयान। इन सभी को जोड़कर एक टाइमलाइन बनाई जाती है, ताकि यह पता चल सके कि अपराध होने से पहले और बाद में क्या-क्या हुआ था। यानी किसी घटना के अंतिम क्षणों को डिजिटल रूप से पुनर्निर्मित करती है।

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, सीबीआई कटारा हिल्स स्थित आवास के सीसीटीवी क्लिप, फोन डेटा, वाई-फाई लॉग, सीडीआर और फोरेंसिक रूम मैपिंग को मिलाकर एक आभासी स्थानिक मॉडल तैयार कर रही है। इसका उद्देश्य त्विशा की मौत से पहले और बाद में क्या हुआ था। यह भी जानकारी जुटाना कि उसकी मौत से पहले और बाद में घटनास्थल पर कौन लोग आए या गए थे। जिससे त्विशा की मौत का एक सटीक घटनाक्रम तैयार किया जा सके।

सीबीआई को उम्मीद है कि ‘टनल व्यू’ विश्लेषण से महत्वपूर्ण समय अंतराल, संदिग्ध गतिविधि, गवाहों के बयानों में विसंगतियां और घटना के बाद साक्ष्यों के साथ छेड़छाड़ की संभावना का खुलासा होगा। डिजिटल पुनर्निर्माण से जांचकर्ताओं को यह स्थापित करने में मदद मिल सकती है कि त्विशा की मौत की रात अपराध स्थल पर जबरदस्ती, साजिश या जानबूझकर छेड़छाड़ हुई थी या नहीं। बता दें, त्विशा शर्मा भोपाल स्थित अपनी ससुराल में 12 मई को मृत पाई गई थीं।

त्विषा शर्मा हत्याकांड: मध्य प्रदेश हाई कोर्ट ने पूर्व जज गिरिबाला सिंह की अग्रिम जमानत रद्द की

त्विषा शर्मा मौत मामले में उनकी सास की मुश्किलें बढ़ती हुई नजर आ रही हैं। मध्य प्रदेश हाई कोर्ट ने पूर्व जज गिरिबाला सिंह की अग्रिम जमानत को रद्द कर दिया है। इससे पहले बुधवार को भोपाल की एक अदालत ने त्विषा शर्मा के पति समर्थ सिंह को सीबीआई की हिरासत में भेज दिया था। पढ़ें पूरी खबर।