कर्नाटक के गृह मंत्री प्रियांक खड़गे ने राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ और मोहन भागवत पर एक बार फिर से हमला बोला है। उन्होंने मंगलवार को राजधानी नई दिल्ली में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि मोहन भागवत ने उनके पत्र का जवाब नहीं दिया। संघ प्रमुख ने नहीं बताया कि RSS का पैसा कहां से आता है।
इससे पहले प्रियांक खड़गे ने संघ प्रमुख मोहन भागवत को एक पत्र लिखा था। इस पत्र के बाद केरल के त्रिशूर में मीडिया से बात करते हुए संघ प्रमुख मोहन भागवत ने कहा कि कुछ लोग संंघ के काम में अड़चनें डालकर लोगों के मन में भ्रम पैदा करना चाहते हैं लेकिन ऐसा इसलिए नहीं हो पा रहा है क्योंकि लोग हमें जानते हैं।
प्रियांक खड़गे बोले- संघ प्रमुख पर खर्च किया जा रहा टैक्स का पैसा
राजधानी नई दिल्ली में मीडिया से बात करते हुए प्रियांक खड़गे ने कहा, “संघ प्रमुख कहते हैं हम क्या छुपा कर कर रहे हैं, हम संघ के नाम पर ही कर रहे हैं… मैं भी वही पूछ रहा हूं? संघ के नाम पर कर रहे हैं तो भैया संघ क्या है? कौन है? आपका पैसा कहां से आता है? वही तो मैं भी पूछ रहा हूं।”
अचानक मोहन भागवत को चिट्ठी लिखने के सवाल पर प्रियांक खड़गे ने कहा, “मेरा उनका नाता पुराना है, अभी होम मिनिस्टर बना हूं न एक हफ्ते पहले, अभी आधिकारिक रूप से पूछ रहा हूं। मिस्टर मोहन भागवत ने इस पत्र का जवाब नहीं दिया है।”
उन्होंने कहा कि अगर संघ का सरकार से उनका कोई नाता नहीं है तो वो सरकार से सुरक्षा क्यों लेते हैं। भारत सरकार मोहन भागवत को किसके पैसे से सुरक्षा देती है? मोहन भागवत को जो सिक्योरिटी कवर दिया जा रहा है, वो टैक्स पेयर के पैसे से दिया जाता है। उन्हें ऐसा क्या खतरा है, जो उन्हें सुरक्षा दी जा रही है।
यह भी पढ़ें: प्रियांक खड़गे ने अपने पत्र में क्या लिखा?
प्रियांक खड़गे ने कहा कि हम आरएसएस से अपील करते हैं कि वह अपनी शताब्दी के अवसर का उपयोग केवल उत्सव मनाने के लिए नहीं बल्कि संवैधानिक आत्मनिरीक्षण के लिए करे। भारत के 100वें वर्ष में आरएसएस द्वारा दी जाने वाली सर्वोत्तम श्रद्धांजलि यही होगी कि वह स्वयं को रजिस्टर करे, अपनी गतिविधियों और वित्त का खुलासा करे। पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें।
