Mohan Bhagwat News: राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ प्रमुख मोहन भागवत ने नागपुर स्थित संघ मुख्यालय में विजयादशमी उत्सव में भाग लिया। यहां पर उन्होंने फ्लाईदुबई के पायलट स्मित मच्छार की तारीफ की। भागवत ने कहा, ‘उनका काम हिंदू स्वभाव के अनुरूप था।’

आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत ने कहा, “कैप्टन स्मित मच्छार ने जो किया, वह इसी चेतना के कारण था। यह एक स्वाभाविक कार्य था।” उन्होंने आगे कहा, “हमारे इतिहास के संघर्षों की वजह से हमारे दिलों में घाव हैं। लेकिन हमें उन्हें भरना होगा। आइए, हम नई समस्याएं पैदा न करें।”

मोहन भागवत ने कहा कि दिखने में हमारा समाज अलग-अलग दिखता है, लेकिन अंदर से एक है। किसी भाषा में, किसी पंथ, रीति-रिवाजों में रहना पड़ता है, लेकिन अंदर की एकता का ध्यान रखना चाहिए। अपनापन होना चाहिए और दिखना चाहिए। संघ प्रमुख ने कहा कि संघर्ष के कारण मन में घाव पड़े हैं। गांठें भी पड़े हैं। ये गांठें सुलझ जाए, नई गांठें न पड़े, ऐसा हमारा व्यवहार होना चाहिए। छोटी छोटी बातों पर उकसाने वाले ताक लगाकर बैठे हैं।

संघ स्वयं के लिए कुछ नहीं चाहता- मोहन भागवत

आरएसएस प्रमुख ने कहा कि कई लोग झगड़ा लगाना चाहते हैं। जिनका संघ से कोई लेना देना है, फिर भी संघ पर सवाल उठाते हैं। संघ सबसे प्रति प्रेम रखता है। संघ स्वयं के लिए कुछ नहीं चाहता, न लोकप्रियता, न प्रतिष्ठा। समाज का जिससे भला हो, हम वो करते हैं।

फ्लाईदुबई की फ्लाइट में क्या हुआ था?

स्मित दुबई से तेल अवीव जा रही फ्लाईदुबई की फ्लाइट FZ1073 के कैप्टन थे। इसमें 174 यात्री और क्रू मेंबर्स के सदस्य सवार थे। वह उस समय घायल हो गए जब उनके सह-पायलट ने कथित तौर पर उन पर हमला किया और उड़ान के दौरान कॉकपिट के अंदर उन पर बार-बार चाकू से वार किया। इस दौरान विमान करीब 30 सेकंड के भीतर 14,000 फीट से ज्यादा नीचे आ गया।

गंभीर रूप से घायल होने के बावजूद उन्होंने अपनी बची हुई ताकत का इस्तेमाल कर कॉकपिट का दरवाजा खोला, ताकि ऑफ-ड्यूटी पायलट अंदर आ सकें और विमान को लैंड करा सकें। इसके बाद क्रू और यात्रियों ने फर्स्ट ऑफिसर को काबू में करने में मदद की। विमान को सऊदी अरब के तबुक एयरपोर्ट पर सुरक्षित उतारा गया। विमान में सवार सभी यात्रियों और क्रू के सदस्यों का हिसाब दर्ज किया गया और सभी सुरक्षित रहे।

यह भी पढ़ें: ‘भारत में सत्ता परिवर्तन नहीं होगा’, मोहन भागवत ने कहा- बांग्लादेश-फ्रांस जैसे हालात बनाना की हो रही कोशिश

संघ प्रमुख मोहन भागवत ने मंगलवार को विजयादशमी के मौके पर नागपुर में आयोजित कार्यक्रम में स्वंयसेवकों को संबोधित किया। इस दौरान मोहन भागवत ने विपक्ष के ‘सत्ता परिवर्तन’ के दावों पर अपनी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि इस वक्त देश के अंदर बुरी ताकतें भारत को खत्म करने की दिशा में काम कर रही हैं और कुछ महत्वकांक्षी नेता उन ताकतों के साथ मिले हुए हैं। यहां क्लिक कर पढ़ें पूरी खबर…