सुवेंदु अधिकारी को बीजेपी विधायक दल का नेता चुन लिया गया है। वह पश्चिम बंगाल के अगले मुख्यमंत्री होंगे। शुक्रवार शाम को कोलकाता में हुई बीजेपी विधायक दल की मीटिंग में पश्चिम बंगाल में बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष समिक भट्टाचार्य ने विधायक दल के नेता के तौर पर उनके नाम का प्रस्ताव रखा, जिसे सभी विधायकों ने स्वीकार कर लिया।

विधायक दल की बैठक में केंद्रीय पर्यवेक्षक के तौर पर गृह मंत्री अमित शाह और सह पर्यवेक्षक मोहन चरण माझी मौजूद थे। मीटिंग में अमित शाह ने कहा कि आठ प्रस्ताव और समर्थन प्राप्त हुए। ये सभी एक ही नाम के थे। सुवेंदु अधिकारी के अलावा कोई और नाम नहीं आया।

विधायक दल का नेता चुने जाने के बाद सुवेंदु अधिकारी ने कहा कि बीजेपी की सरकार घोषणापत्र में किए गए अपने वादों को पूरा करेगी और लोगों की इच्छाओं को पूरा करने के लिए केंद्र सरकार के साथ मिलकर काम करेगी। उन्होंने कहा कि बंगाल में डर का माहौल खत्म हो गया है और अब राज्य “विश्वास” के एक नए दौर की ओर बढ़ेगा।

ममता बनर्जी को चुनाव में हराया – सुवेंदु अधिकारी ने इस चुनाव में ममता बनर्जी को उनके गढ़ भवानीपुर में हराया। इस चुनाव में सुवेंदु अधिकारी को 73,917 वोट मिले जबकि ममता बनर्जी को 58,812 वोट हासिल हुए। इस चुनाव में सुवेंदु अधिकारी ने ममता बनर्जी को 15,105 वोटों से हराया। इससे पहले साल 2021 में हुए विधानसभा चुनाव में सुवेंदु अधिकारी ने नंदीग्राम सीट पर भी ममता बनर्जी को चुनाव हराया था।

यह भी पढ़िए: कौन हैं सुवेंदु अधिकारी? अग्निमित्रा पॉल कौन हैं?

Live Updates

पश्चिम बंगाल के सियासत से जुड़े अपडेट्स जानने के लिए जुड़े रहिए जनसत्ता डॉट कॉम के साथ...

21:08 (IST) 8 May 2026

सुवेंदु अधिकारी नोवेटेल होटल पहुंचे

भाजपा विधायक दल के नेता सुवेंदु अधिकारी, ओडिशा के मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी, राज्य भाजपा प्रमुख समिक भट्टाचार्य, केंद्रीय राज्य मंत्री सुकांत मजूमदार केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के साथ बैठक के लिए नोवोटेल होटल पहुंचे।

20:48 (IST) 8 May 2026

हम बंगाल की जनता का आभार व्यक्त करते हैं- बीजेपी विधायक

भाजपा विधायक बिशाल लामा ने कहा, "सुवेंदु अधिकारी आज पार्टी नेता चुने गए हैं। हम बंगाल की उन सभी जनता का भी आभार व्यक्त करते हैं जिन्होंने भाजपा पर अपना विश्वास और भरोसा जताया। प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में बंगाल की सुरक्षा और समृद्धि में वृद्धि होगी।"

20:24 (IST) 8 May 2026

कल पश्चिम बंगाल में भाजपा सरकार शपथ ग्रहण करेगी- हिमंता बिस्वा सरमा

असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा ने कहा, "कल पश्चिम बंगाल में भाजपा सरकार शपथ ग्रहण करेगी और शपथ ग्रहण समारोह में भाग लेने के बाद मैं गुवाहाटी लौट जाऊंगा...कल विजय दिवस होगा और प्रधानमंत्री, केंद्रीय मंत्री और 21 राज्यों के मुख्यमंत्री उपस्थित रहेंगे। कल से भाजपा और एनडीए के मुख्यमंत्री पूर्वांचल और उत्तर पूर्वांचल के पूरे क्षेत्र में मौजूद रहेंगे। झारखंड को छोड़कर, पूर्वांचल और उत्तर पूर्वांचल के सभी राज्य भाजपा या एनडीए के शासन के अधीन होंगे। कल से भाजपा सरकार के गठन के बाद पश्चिम बंगाल में कानून व्यवस्था सामान्य हो जाएगी।"

20:12 (IST) 8 May 2026

वरिष्ठ भाजपा नेताओं को मेरी हार्दिक बधाई- शाम्भवी चौधरी

एलजेपी (राम विलास) सांसद शम्भावी चौधरी ने कहा, "बंगाल चुनावों में कड़ी मेहनत करने वाले और बंगाल में पहली बार भाजपा सरकार बनने जा रहे वरिष्ठ भाजपा नेताओं को मेरी हार्दिक बधाई। हमें उम्मीद है कि वे भाजपा द्वारा लिए गए भयमुक्त बंगाल के संकल्प को पूरा करने में सक्षम होंगे और बिहार के साथ-साथ बंगाल के विकास के लिए काम करेंगे।"

19:52 (IST) 8 May 2026

नितिन गडकरी ने सुवेंदु अधिकारी को दी बधाई

नितिन गडकरी ने सुवेंदु अधिकारी को बधाई दी है। उन्होंने पोस्ट में लिखा श्रीमान सुवेंदु अधिकारी को हार्दिक बधाई!

19:39 (IST) 8 May 2026

वसुंधरा राजे ने सुवेंदु अधिकारी को दी बधाई

वसुंधरा राजे ने एक्स पर पोस्ट कर लिखा कि भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता श्री सुवेंदु अधिकारी जी को भाजपा पश्चिम बंगाल विधान मंडल दल का नेता चुने जाने पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ। पश्चिम बंगाल की जनता ने भाजपा के प्रति जो अभूतपूर्व विश्वास व्यक्त किया है, वह विकास, सुशासन और सकारात्मक राजनीति की दिशा में एक महत्वपूर्ण संदेश है। मुझे पूर्ण विश्वास है कि आदरणीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र

जी के प्रेरणादायी नेतृत्व एवं आपके अनुभवी मार्गदर्शन में पश्चिम बंगाल विकास, सुरक्षा, सुशासन और जनकल्याण के नए प्रतिमान स्थापित करेगा।

19:08 (IST) 8 May 2026

हमें बेहद खुशी है कि सुवेंदु अधिकारी हमारे मुख्यमंत्री बने हैं- अग्निमित्रा पॉल

भाजपा नेता अग्निमित्रा पॉल ने कहा, "हमें बेहद खुशी है कि सुवेंदु अधिकारी हमारे मुख्यमंत्री बने हैं, जिन्हें 207 भाजपा विधायकों ने सर्वसम्मति से चुना और मनोनीत किया है। वे पूरी तरह से योग्य हैं क्योंकि उन्होंने पिछले पांच वर्षों में विधानसभा के अंदर और बाहर जिस तरह से संघर्ष किया है।"

18:58 (IST) 8 May 2026

सुवेंदु अधिकारी को हार्दिक बधाई- नितिन नवीन

बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने पश्चिम बंगाल भाजपा विधायक दल का नेता चुने जाने पर सुवेंदु अधिकारी जी को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। मुझे पूर्ण विश्वास है कि आदरणीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन एवं आपके सशक्त नेतृत्व में पश्चिम बंगाल ‘सोनार बांग्ला’ के संकल्प की दिशा में तीव्र गति से अग्रसर होगा तथा सुशासन एवं विकास की नई पहचान स्थापित करेगा। आपके सफल एवं यशस्वी कार्यकाल हेतु पुनः हार्दिक शुभकामनाएं।

18:48 (IST) 8 May 2026

टीएमसी सरकार ने लूट, भ्रष्टाचार और दमनकारी नीतियों को थोपने का काम किया- बीजेपी सांसद

भाजपा सांसद मनोज टिग्गा ने कहा, "इन पंद्रह वर्षों में टीएमसी सरकार ने लूट, भ्रष्टाचार और दमनकारी नीतियों को थोपने के अलावा कुछ नहीं किया। इसीलिए पश्चिम बंगाल की जनता ने इस बार इतनी खुले दिल से मतदान किया और भाजपा को 260 सीटें दीं। जिस तरह भाजपा शासित अन्य राज्यों में विकास हो रहा है, वैसा ही विकास भविष्य में सुवेंदु अधिकारी के नेतृत्व में पश्चिम बंगाल में भी होगा।"

18:32 (IST) 8 May 2026

हर एक बीजेपी कार्यकर्ता की विचारधारा एकजुट- सुवेंदु अधिकारी

पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार सुवेंदु अधिकारी ने कहा, “हमारा हर दिन का मिशन मोदी जी के विजन के तहत पश्चिम बंगाल को रूपांतरित करना है। पश्चिम बंगाल के भाजपा कार्यकर्ताओं से लेकर असम, हिमाचल प्रदेश और अन्य राज्यों के पार्टी सहयोगियों तक, हर कार्यकर्ता पार्टी की विचारधारा से एकजुट है। जो लोग इस यात्रा में हमारे साथ हैं, वे हमारे वैचारिक मार्ग के अनुरूप हैं। जैसा कि गुरुदेव रवींद्रनाथ टैगोर ने कहा है, 'जहां मन भयमुक्त हो और सिर ऊंचा हो' हम एक ऐसा बंगाल चाहते हैं जो भयमुक्त और गरिमापूर्ण हो।"

18:26 (IST) 8 May 2026

लोकभवन के लिए निकले सुवेंदु अधिकारी

सुवेंदु अधिकारी राज्यपाल से मिलने के लिए निकले हैं। वह राज्यपाल से मिलकर राज्य में सरकार बनाने का दावा पेश करेंगे।

18:14 (IST) 8 May 2026

बंगाल "विश्वास" के एक नए दौर की ओर बढ़ेगा- सुवेंदु अधिकारी

विधायक दल का नेता चुने जाने के बाद सुवेंदु अधिकारी ने कहा कि बीजेपी की सरकार घोषणापत्र में किए गए अपने वादों को पूरा करेगी और लोगों की इच्छाओं को पूरा करने के लिए केंद्र सरकार के साथ मिलकर काम करेगी। उन्होंने कहा कि बंगाल में डर का माहौल खत्म हो गया है और अब राज्य "विश्वास" के एक नए दौर की ओर बढ़ेगा।

17:45 (IST) 8 May 2026

भाषण के दौरान सुवंदु अधिकारी ने लगाए नरेंद्र मोदी जिंदाबाद के नारे

विधायक दल का नेता चुने जाने के बाद सुवेंदु अधिकारी ने अपने पहले भाषण में नरेंद्र मोदी जिंदाबाद के नारे लगाए।

https://twitter.com/ANI/status/2052723287013396827

17:39 (IST) 8 May 2026

सालों की मेहनत का फल मिला है- सुवेंदु अधिकारी

सुवेंदु अधिकारी ने कहा- सालों की मेहनत का फल मिला है। नई जिम्मेदारी के लिए सभी का धन्यवाद...

17:28 (IST) 8 May 2026
West Bengal Elections LIVE: हम सोनार बंग्ला को जमीन पर उतारने के लिए काम करेंगे- अमित शाह

अमित शाह ने कहा- हम पश्चिम बंगाल के विकास के लिए हम अपना सर्वश्रेष्ठ प्रयास करेंगे

https://www.youtube.com/watch?v=344MG3Sal18

17:20 (IST) 8 May 2026

West Bengal News LIVE: बंगाल की जनता का बहुत आभारी हूं- अमित शाह

अमित शाह ने कहा- कम्युनिस्टों के दौर से जो माहौल बना हुआ था, उसे ममता बनर्जी ने और गहरा कर दिया था और यहां वोट डालना लगभग नामुमकिन था... मैं उस विशाल जीत के लिए बहुत आभारी हूं जो बंगाल की जनता ने BJP और हमारे नेता नरेंद्र मोदी पर भरोसा करके हमें दी है।

17:04 (IST) 8 May 2026

साढ़े छह बजे राज्यपाल से मिलेंगे सुवेंदु अधिकारी

सूत्रों से प्राप्त जानकारी के मुताबिक, सुवेंदु अधिकारी शाम साढ़े छह बजे राज्यपाल से मुलाकात करेंगे।

16:54 (IST) 8 May 2026

कोलकाता में कल शपथ कार्यक्रम

कोलकाता में कल सुवेंदु अधिकारी का शपथ कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें

16:53 (IST) 8 May 2026

अमित शाह ने किया सुवेंदु अधिकारी के नाम का ऐलान

अमित शाह ने कहा कि आठ प्रस्ताव और समर्थन प्राप्त हुए। ये सभी एक ही नाम के थे। सुवेंदु अधिकारी के अलावा कोई और नाम नहीं आया।

इसके बाद उन्होंने बीजेपी विधायक दल के नेता के तौर पर सुवेंदु अधिकार के नाम का ऐलान कर दिया।

16:39 (IST) 8 May 2026

West Bengal News LIVE: सुवेंदु अधिकारी बीजेपी विधायक दल के नेता चुने गए

भवानीपुर में ममता बनर्जी को हराने वाले सुवेंदु अधिकारी को विधायक दल का नेता चुन लिया गया है। वह राज्य के अगले मुख्यमंत्री होंगे।

16:35 (IST) 8 May 2026

बीजेपी विधायक दल की बैठक शुरू

कोलकाता में बीजेपी विधायक दल की बैठक शुरू हो गई है। इस बैठक में बीजेपी विधायक दल का नेता चुना जाएगा।

16:27 (IST) 8 May 2026

West Bengal News LIVE: BJP के साथ गठबंधन का तो कोई सवाल ही नहीं- हुमायूं कबीर

आम जनता उन्नयन पार्टी (AJUP) के प्रमुख हुमायूं कबीर ने कहा- BJP के साथ गठबंधन का तो कोई सवाल ही नहीं उठता। अब जब उन्होंने (सुवेंदु अधिकारी ने) दोनों सीटें जीत ली हैं, तो उन्हें एक सीट छोड़नी पड़ेगी। उस सीट पर जल्द से जल्द उपचुनाव होने चाहिए। हम विपक्ष में बैठेंगे। गठबंधन की क्या जरूरत है? उन्होंने बहुमत से जीत हासिल की है।

16:23 (IST) 8 May 2026

West Bengal News LIVE: जीत का क्रेडिट पीएम मोदी को जाता है- दीपांजन चक्रवर्ती

उत्तरपारा से BJP उम्मीदवार दीपांजन चक्रवर्ती ने कहा कि पश्चिम बंगा में जीत का श्रेय BJP, PM, गृह मंत्री और नेता सुवेंदु अधिकारी... और बंगाल की जनता को जाता है। हमारी सबसे बड़ी प्राथमिकता राष्ट्र है, और इस पर कोई समझौता नहीं।

16:15 (IST) 8 May 2026

बीजेपी विधायक दल के लिए निकले अमित शाह

अमित शाह बीजेपी विधायक दल की बैठक के लिए निकल गए हैं।

15:54 (IST) 8 May 2026

कुछ देर में शुरू होगी बीजेपी विधायक दल की बैठक

बीजेपी विधायक दल की बैठक कुछ समय में शुरू होगी। सुवेंदु अधिकारी इस मीटिंग के लिए पहुंच चुके हैं। गृह मंत्री अमित शाह के यहां पहुंचने के बाद मीटिंग शुरू होगी?

15:44 (IST) 8 May 2026

टीएमसी जिहादी लोगों का साथ देती है- तपस रॉय

बीजेपी के विधायक तपस रॉय ने कहा- अभिषेक बनर्जी ने टीएमसी को खत्म कर दिया। यह पार्टी बचनी भी नहीं चाहिए, यह पार्टी देश के खिलाफ है, पश्चिम बंगाल के खिलाफ है। यह जिहादियों का साथ देती है। ऐसी पार्टी को बंगाल में नहीं रहना चाहिए।

14:39 (IST) 8 May 2026

West Bengal Govt Formation LIVE: बंगाल में दो डिप्टी सीएम होंगे- मीडिया रिपोर्ट्स

टीवी चैनल्स पर सूत्रों के हवाले से दावा किया जा रहा है कि बंगाल की नई सरकार में दो डिप्टी सीएम बनाए जा सकते हैं। इनमें एक महिला होगी।

14:17 (IST) 8 May 2026

शपथ कार्यक्रम की तैयारी अच्छी चल रही है- सुभाष सरकार

बीजेपी नेता सुभाष सरकार ने कहा कि शपथ कार्यक्रम की तैयारी अच्छी चल रही है।

https://twitter.com/PTI_News/status/2052669519530004523

13:02 (IST) 8 May 2026

West Bengal Govt Formation LIVE: चंद्रनाथ रथ ही हत्या की जांच होने दों- उदित राज

सुवेंदु अधिकारी के सहयोगी चंद्रनाथ की हत्या पर कांग्रेस नेता उदित राज ने कहा- पहले उन्हें जांच करने दें। हो सकता है कि यह किसी तीसरे पक्ष ने किया हो... पश्चिम बंगाल में हिंसा का बोलबाला रहा है, इसलिए जांच होनी चाहिए... TMC विरोध प्रदर्शन कर रही है; यह उनका तरीका है। विधानसभा पहले ही भंग हो चुकी है, शपथ ग्रहण समारोह भी जल्द ही होगा।

12:56 (IST) 8 May 2026

West Bengal Govt Formation LIVE: मैं बंगालवासियों को नमन करता हूँ- अमित शाह

अमित शाह ने X पर एक पोस्ट कर कहा कि पश्चिम बंगाल ने भाजपा को जो अपार स्नेह, विश्वास और समर्थन दिया, उसके लिए मैं बंगालवासियों को नमन करता हूं।