पश्चिम बंगाल में दुर्गा पूजा की तैयारियों जोरों पर चल रही हैं, इसी बीच सिलीगुड़ी में सैकड़ों ऐसे पोस्टर लगाए गए हैं, जिसमें लोगों से कहा गया कि वे दुर्गा पूजा में बिरयानी खाएं और पूजन सामग्री केवल हिंदू व्यापारियों से ही खरीदें। इन पोस्टरों ने एक बार फिर राज्य में त्योहारों के मौसम में बंगालियों द्वारा मांसाहारी भोजन करने के मुद्दे पर बहस छेड़ दिया है।
हिंदू जागरण मंच की ओर से इन पोस्टरों की जिम्मेदारी ली गई है। हिंदु जागरण मंच के नेताओं ने कहा कि वे किसी भी समुदाय के खिलाफ नहीं हैं, बल्कि त्योहारों के मौसम में हिंदु व्यापारियों को लाभ पहुंचाना चाहते हैं। हालांकि, विपक्ष ने पोस्टरों की कड़ी आलोचना करने हुए भाजपा सरकार पर निशाना साधा और कहा कि धर्मनिरपेक्ष देश में इसे बिल्कुल भी बर्दाश्त नहीं किया जा सकता।
क्या लिखा गया पोस्टर में?
पोस्टर में लिखे हुए थे, “बिरयानी खाने से आपको कोई नहीं रोक रहा, लेकिन इसे किसी हिंदू दुकान से खाएं”, “मांस किसी हिंदु दुकान से खरीदें और क्यूआर कोड से भुगतान करने से विक्रेता का नाम ध्यान से सुनें।” अन्य पोस्टर में लिखा गया, “सभी जातियों के हिंदुओं से एकजुट होने और नशे या मादक पदार्थों से मुक्त समान बनाने का आह्वान किया गया है।”

किसी भी समुदाय के खिलाफ नहीं- हिंदू जागरण मंच के नेता
हिंदू जागरण मंच के नेता प्रशांत सरकार ने सिलीगुड़ी से इंडियन एक्सप्रेस से कहा, “हमारी परंपरा के मुताबिक, हम पूजा के दौरान मांसाहारी भोजन जरूर करेंगे। लेकिन हम लोगों से अपील करते हुए हैं कि वे हिंदू दुकानों से बिरयानी खाएं। हमने यह अपील की है कि वे हिंदु दुकानों से ही फूल-माला जैसी पूजन सामग्री खरीदें। हम किसी भी समुदाय के खिलाफ नहीं हैं, लेकिन हमारा मानना है कि दुकान पूजा से हिंदु व्यापारियों को लाभ मिलना चाहिए।”
सोनारपुर के हिंदू जागरण मंच के नेता निलंजन पांडा ने कहा, “दुर्गा पूजा के आसपास एक विशाल अर्थव्यवस्था बसी हुई है। हिंदु अपनी पूजा से लाभ क्यों न उठाएं? हमने दक्षिण बंगाल की कुछ पूजा समितियों के साथ बैठकें भी की हैं और उनसे अपील की है कि पूजा पंडालों के पास केवल हिंदू दुकानदारों और स्टॉल मालिकों को ही अनुमति दी जाए।”
विपक्ष ने की आलोचना
विपक्ष ने इस कदम की कड़ी आलोचना की। सीपीएम के प्रदेश सचिव और पूर्व सांसद मोहम्मद सलीम ने इंडियन एक्सप्रेस से कहा, “यह एक सुनियोजित तरीके से समुदाय को अलग-थलग करने और बंटवारा करने की साजिश का हिस्सा है। इसका मकसद आर्थिक बहिष्कार करना है। कुछ साल पहले जयपुर नगरपालिका में बैलगाड़ियों पर प्रतिबंध लगा दिया गया था।, जहां अधिकतर बैल हांकने वाले मुस्लिम थे। मैंने यह सुना है कि भाजपा ने मुर्शिदाबाद के लालबाग में तांगे बंद करने का फरमान जारी किया था।”
ममता टीएमसी के प्रतिनिधि कृष्णु मित्रा ने इस कदम की आलोचना की। उन्होंने कहा, “किसी भी धर्मनिरपेक्ष देश में इसकी अनुमति नहीं दी जा सकती। पुलिस को ऐसे लोगों के खिलाफ कार्रवाई करनी चाहिए। अगर ऐसे संगठन हिंदुओं के लिए इतने ही चिंतित हैं, तो उन्हें राज्य सरकार और केंद्र सरकार से बात करके हिंदुओं के लिए पेट्रोल की कीमतें कम करवा दें। अभी उनके पास डबल इंजन वाली सरकार है। वे केंद्र सरकार से हिंदुओं को अधिक विशेषाधिकार देने वाला कानून बनाने का अनुरोध कर सकते हैं। उनका यह कदम हास्यास्पद और खतरनाक है।”
भाजपा के सिलीगुड़ी जिलाध्यक्ष अरुण मंडल ने सीधे जवाब देने से परहेज करते हुए कहा, “कोई भी किसी भी बात पर अपील कर सकता है। ऐसे नारों वाले पोस्टर लगाने वाले ही सही जवाब देने वाले हैं। मैंने अभी तक पोस्टर नहीं देखे, ऐसे में मैं इस पर कुछ नहीं कह सकता।”
यह भी पढ़ें: अभिषेक बनर्जी की बढ़ीं मुश्किलें, बंगाल उपचुनाव पर भ्रामक जानकारी फैलाने के आरोप में FIR दर्ज
पश्चिम बंगाल पुलिस ने शनिवार को तृणमूल कांग्रेस के सांसद अभिषेक बनर्जी पर रेजिनगर उपचुनाव के बारे में सोशल मीडिया पर गलत जानकारी फैलाने के आरोप में केस दर्ज किया है। रेजिनगर में बीजेपी के शंखनाद सरकार ने आम जनता उन्नयन पार्टी (AJUP) को 75,691 वोटों से हराया है। शुक्रवार को गिनती के दिन अभिषेक बनर्जी ने X पर पोस्ट किया था कि बूथ नंबर 109, रेजिनगर AC पर रजिस्टर्ड वोटर 772 है जबकि BJP को कथित तौर पर 909 मिले हैं। नॉर्थ कोरिया भी इस चुनावी गणित को समझाने में मुश्किल महसूस करेगा। उन्होंने कहा कि मिस्टर ज्ञानेश कुमार, एक बूथ पर एक पार्टी को उसके पूरे वोटरों से ज़्यादा वोट कैसे मिलते हैं? पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
