पिंक कार्ड पश्चिम बंगाल सरकार की एक पहल है जिसके तहत महिलाओं को सरकारी बसों में मुफ्त यात्रा की सुविधा दी जाती है। इस योजना की शुरुआत 1 जून को की गई थी। इस योजना का मकसद छात्राओं, कामकाजी महिलाओं और रोजाना बस से सफर करने वाली महिलाओं के यात्रा खर्च को कम करना है। ताकि उन्हें शिक्षा, रोजगार और अन्य जरूरी कार्यों तक आसानी से पहुंच मिल सके।

यह योजना बीजेपी के चुनावी घोषणापत्र के प्रमुख वादों में से एक थी। इसमें अन्नपूर्णा भंडार योजना के साथ-साथ पिंक कार्ड योजना का भी वादा किया गया था।

क्या है पिंक कार्ड?

पिंक कार्ड पश्चिम बंगाल की पात्र महिलाओं को जारी किया जाने वाला एक आधिकारिक पहचान पत्र है। इसके प्रमुख लाभ और विशेषताएं जाने:

मुफ्त बस यात्रा: पिंक कार्ड धारक महिलाएं राज्य सरकार द्वारा चलाई जा रही सिटी बसों के साथ-साथ लंबी दूरी की बसों में भी मुफ्त यात्रा कर सकती हैं। इसमें दीघा और दार्जिलिंग जैसे प्रमुख पर्यटन स्थलों के लिए चलने वाली बसें भी शामिल हैं। बस कंडक्टर टिकट वेंडिंग मशीन के जरिए कार्ड का फिजिकल या डिजिटल सत्यापन करने के बाद मुफ्त यात्रा की अनुमति देते हैं।

पात्र महिलाओं को ही लाभ: इस योजना का लाभ केवल आर्थिक रूप से जरूरतमंद महिलाओं को देने का प्रावधान है। हाई इनकम वाले परिवार, वे कामकाजी महिलाएं जो स्वेच्छा से इस सुविधा का लाभ नहीं लेना चाहतीं व अन्य अपात्र कैटेगिरीज को योजना से बाहर रखा गया है ताकि सरकारी धन का इस्तेमाल उन महिलाओं तक पहुंचे जिन्हें वास्तव में आर्थिक सहायता की जरूरत है।

जरूरी दस्तावेज

पिंक कार्ड को ऑनलाइन या ऑफलाइन अप्लाई करते समय इन दस्तावेजों और डिटेल्स का होना जरूरी है:

  • -आधार कार्ड (पहचान प्रमाणपत्र)
  • -वोटर आईडी कार्ड (पता/पहचान प्रमाणपत्र)

-पासपोर्ट साइज़ फोटोग्राफ

-रजिस्ट्रेशन और अन्य अपडेट के लिए एक्टिव मोबाइल नंबर

पिंक कार्ड के लिए कैसे करें आवेदन?

पिंक कार्ड के लिए ऑनलाइन या ऑफलाइन अप्लाई किया जा सकता है।

विकल्प 1: ऑनलाइन आवेदन
-पश्चिम बंगाल सरकार की आधिकारिक वेबसाइट wb.gov.in पर जाएं और होमपेज पर दिए गए Pink Card विकल्प पर क्लिक करें।
-अपना पूरा नाम और मोबाइल नंबर दर्ज कर अकाउंट बनाएं।
-इसके बाद आधार कार्ड, वोटर आईडी, पासपोर्ट साइज फोटो और मांगे गए अन्य दस्तावेजों की स्पष्ट डिजिटल कॉपी अपलोड करें।
-सभी जानकारी ध्यान से जांचने के बाद ‘Submit’ बटन पर क्लिक करें।
-आवेदन जमा होने के बाद परिवहन विभाग (Transport Department) के अधिकारी आपके दस्तावेजों और जानकारी का सत्यापन करेंगे।
-वेरिफिकेशन पूरा होने और आवेदन स्वीकृत होने पर पिंक कार्ड जारी कर दिया जाएगा और आपको उपलब्ध करा दिया जाएगा।

विकल्प 2: ऑफलाइन आवेदन
-अगर आप ग्राम पंचायत क्षेत्र में रहते हैं तो अपने ब्लॉक विकास कार्यालय (BDO) जाएं। वहीं नगर पालिका क्षेत्र के निवासी संबंधित नगर पालिका कार्यालय में आवेदन कर सकते हैं।
-कार्यालय से पिंक कार्ड आवेदन फॉर्म प्राप्त करें।
-फॉर्म में मांगी गई सभी जानकारी सावधानीपूर्वक भरें।
-इसके साथ आधार कार्ड, वोटर आईडी, पासपोर्ट साइज फोटो और मोबाइल नंबर से संबंधित दस्तावेजों की हार्ड कॉपी संलग्न करें।
-आवेदन पत्र संबंधित कार्यालय में जमा करें, जिसके बाद अधिकारी दस्तावेजों को वेरिफाई करेंगे। वेरिफिकेशन पूरा होने पर पात्र आवेदकों को पिंक कार्ड जारी किया जाएगा।

याद रखें ये नियम

मुफ्त यात्रा का लाभ लेने के लिए यात्रियों को अपना वेरिफाइड पिंक कार्ड (फिजिकल या डिजिटल) दिखाना अनिवार्य होगा। कार्ड का सत्यापन होने के बाद ही उन्हें सरकारी बसों में मुफ्त यात्रा की सुविधा मिलेगी।

अगर आवेदन लंबित (Pending) है यानी पिंक कार्ड जारी होने की प्रक्रिया चल रही है तो आवेदकों को फिजिकल या डिजिटल पिंक कार्ड मिलने तक सामान्य बस किराया देना होगा। आवेदन लंबित रहने के दौरान मुफ्त यात्रा की सुविधा उपलब्ध नहीं होगी।

Delhi DTC Pink Card: बसों में फ्री सफर के लिए कैसे बनेगा पिंक सहेली स्मार्ट कार्ड

दिल्ली परिवहन निगम यानी डीटीसी की बसों में फ्री यात्रा करने वाली महिलाओं को मुफ्त बस यात्रा का फायदा उठाने के लिए एक अगस्त से पिंक सहेली स्मार्ट कार्ड रखना अनिवार्य होगा। मौजूदा पिंक टिकट 31 जुलाई तक ही काम करेंगे। आइए अब स्टेप-बाय-स्टेप जानते हैं कि इस कार्ड को कैसे बनवाएं।