पश्चिम बंगाल के कमरहटी विधानसभा में शनिवार रात टीएमसी के वरिष्ठ विधायक मदन मित्रा के काफिले पर कथित तौर पर अंडे फेंके गए। इस घटना के टीएमसी के खिलाफ जनता के गुस्से के नए संकेत दिखे। इधर भाजपा सरकार के मंत्री ने इसे ढोंग बताया और कहा कि मदन मित्रा ने खुद से यह हमला करवाया है।
यह घटना अरियादाहा इलाके में घटी, जहां कथित तौर पर स्थानीय निवासियों के एक समूह ने विरोध प्रदर्शन किया, जब विधायक अशांति की खबरों के बाद इलाके का दौरा कर रहे थे तो प्रदर्शनकारियों ने मदन मित्रा की गाड़ी पर अंडे फेंके, जिससे उन्हें जल्द घटनास्थल छोड़ने के लिए मजबूर होना पड़ा।
…इसलिए खुद पर करवाया हमला- मंत्री
इस पर भाजपा सरकार के मंत्री कहा कि उन्होंने खुद पर हमला करवाया है। TMC विधायक मदन मित्रा की कार पर हुए हमले पर प्रतिक्रिया देते हुए मंत्री अर्जुन सिंह ने कहा, “उन्होंने अपनी ही कार पर अपने ही लोगों से हमला करवाया ताकि उन्हें सुरक्षा मिल सके।”
गाड़ी में नहीं था- मदन मित्रा
हालांकि टीएमसी नेता मदन मित्रा ने दावा किया कि हमले के दौरान वह गाड़ी में मौजूद नहीं थे, लेकिन यह भी सामना आया कि हंगामे के दौरान उनके ड्राइवर पर हमला किया गया। हालांकि भाजपा के कार्यकर्ताओं ने दावा किया कि वह गाड़ी में ही मौजूद थे। इस घटना का एक वीडियो भी एक्स पर शेयर किया गया है।
मदन मित्रा ने इस घटना के लिए भाजपा समर्थित उपद्रवियों को जिम्मेदार ठहराया और आरोप लगाया कि यह हमला प्लानिंग के तहत किया गया। हालांकि, स्थानीय निवासियों ने किया कि टीएमसी नेता के खिलाफ इलाके में गुस्सा पनप रहा था।
कैसे शुरू हुआ प्रदर्शन?
खबरों के अनुसार, यह विरोध प्रदर्शन कमारहाटी के वार्ड नंबर 14 के एक पार्षद के आवास के बाहर शुरू हुआ, जहां ऑट और ई-रिक्शा ड्राइवर एकजुट हुए और कथित तौर पर वसूली गई राशि (कट मनी) के रूप में दी गई रकम की वापसी की मांग की। प्रदर्शन कर रहे लोगों ने स्थानीय नेताओं पर जबरन वसूली का आरोप लगाया और राज्य में राजनीतिक सत्ता बदलने के बाद जवाबदेही की मांग की।
अभिषेक और कल्याण बनर्जी पर हो चुके हैं हमले
इससे पहले पिछले हफ्ते टीएमसी के राष्ट्रीय महासचिव और ममता बनर्जी के भतीजे अभिषेक बनर्जी पर पश्चिम बंगाल के सोनारपुर में हमला किया गया था। वे वहां एक दिवंगत पार्टी कार्यकर्ता के परिवार से मिलने गए थे, जो चुनाव के बाद हुई हिंसा में मारे गए थे। प्रदर्शनकारियों ने कथित तौर पर अभिषेक बनर्जी के खिलाफ नारे लगाए और अंडे और पत्थर फेंके। इसके बाद सुरक्षाकर्मियों ने उन्हें उस इलाके से बाहर निकाला था। इस घटना के बाद टीएमसी सांसद कल्याण बनर्जी के साथ भी मारपीट की घटना सामने आई थी, जिसमें उन्होंने सिर में चोट लगने का दावा किया था।
यह भी पढ़ें: क्या ममता बनर्जी ने यूसुफ पठान से लोकसभा सीट से इस्तीफा देने को कहा? TMC सांसद ने तोड़ी चुप्पी
तृणमूल कांग्रेस के सांसद यूसुफ पठान ने कहा कि ममता बनर्जी ने कभी भी उनसे लोकसभा सीट छोड़ने के लिए नहीं कहा है। पार्टी के किसी नेता ने उन्हें ऐसा कोई मैसेज नहीं दिया है। एक मीडिया रिपोर्ट में दावा किया गया था कि पश्चिम बंगाल की पूर्व सीएम ममता बनर्जी ने सौरव गांगुली से कहा है कि वह यूसुफ को लोकसभा सीट छोड़ने के लिए मनाएं। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
