West Bengal Exit Poll Result 2026: पश्चिम बंगाल में दूसरे चरण की वोटिंग खत्म होने के बाद बुधवार को एग्जिट पोल्स के अनुमान सामने आए हैं। अब तक आए सात में से पांच एग्जिट पोल्स के नतीजे बता रहे हैं कि बंगाल में पहली बार भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनने जा रही है। वहीं, दो एग्जिट पोल ने ममता बनर्जी की चौथी बार सरकार की वापसी का अनुमान जताया है।

मैट्रिज के एग्जिट पोल में ममता की पार्टी को 125 से 140 और भारतीय जनता पार्टी को 146 से 161 सीटें मिलने का अनुमान है। चाणक्य स्ट्रैटीज ने तृणमूल कांग्रेस को 130 से 140 और बीजेपी को 150 से 160 सीटें मिलने का अनुमान जताया है। चाणक्य स्ट्रैटीज ने टीएमसी को 130 से 140 और बीजेपी को 150 से 160 सीटें मिलने का अनुमान जताया है।

इन एग्जिट पोल्स में बीजेपी की जीत का अनुमान

प्रजा पोल ने टीएमसी को 85 से 110 और भारतीय जनता पार्टी को 178 से 200 सीटें मिलने की बात कही है। वहीं, पी-मार्क के एग्जिट पोल में टीएमसी को 118 से 138 और बीजेपी को 150 से 175 और सीटें दी गई हैं। पोल डायरी ने टीएमसी को 99 से 127 और भारतीय जनता पार्टी को 142 से 171 सीटें मिलने की भविष्यवाणी की है।

एजेंसीTMCBJPअन्य
मैट्रिज125–140146–1616–10
चाणक्य स्ट्रैटेजी130–140150–1600–5
पीपुल्स पल्स177–18795–1101–4
पोल डायरी99–127142–1715–9
प्रजा पोल85–110178–2080–5
पी मार्क118–138150–1750–0
जनमत पोल्स195–20580–901–4

दो एग्जिट पोल्स में बीजेपी को झटका

जहां, पांच एग्जिट पोल भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनने का अनुमान जता रहे हैं, वहीं पीपल्स पल्स और जनमत ने ममता बनर्जी की सरकार की वापसी का अनुमान जताया है। पीपल्स पल्स ने तृणमूल कांग्रेस को 177 से 187 और भारतीय जनता पार्टी को 95 से 110 सीटें मिलने की बात कही है। कांग्रेस पार्टी को एक से तीन सीटें मिलने का अनुमान जताया गया है। जनमत के एग्जिट पोल में टीएमसी की सरकार की वापसी का अनुमान लगाया गया है। टीएमसी 195-205, भाजपा 80-90, कांग्रेस ​​1-3 सीटों की भविष्यवाणी की है।

बंगाल में रिकॉर्ड मतदान दर्ज

बता दें कि पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के लिए दो चरणों में मतदान खत्म हो चुका है। दो चरणों में हुए मतदान में पहले चरण में 16 जिलों की 152 सीटों पर रिकॉर्ड 93.02 फीसदी मतदान हुआ। दूसरे चरण में 7 जिलों की 142 सीटों पर भी रिकॉर्ड मतदान हुआ है। 4 मई को चुनाव के नतीजे घोषित किए जाएंगे।

पिछले बंगाल विधानसभा चुनाव के एग्जिट पोल के अनुमान कितने सही थे? 

2021 के विधानसभा चुनाव में टीएमसी ने बड़ी जीत दर्ज की थी। टीएमसी ने 294 में से 215 सीटों पर जीत हासिल की थी जबकि भाजपा ने 77 सीटों पर जीत दर्ज की थी। भाजपा सरकार बनाने का दावा कर रही थी हालांकि वह बहुमत के, आंकड़े तक पहुंच नहीं पाई। लेकिन बीजेपी का ये अब तक का सबसे अच्छा प्रदर्शन था। पढ़ें पूरी खबर…