पश्चिम बंगाल में होने वाले विधानसभा चुनाव 2026 को लेकर चुनावी सरगर्मी तेज हो गई है। राजनीतिक दलों ने अपनी तैयारियां शुरू कर दी हैं और इसी बीच चुनाव कार्यक्रम भी सामने आ चुका है। इस बार चुनाव दो चरणों में आयोजित किए जाएंगे, जिससे राज्य की सियासत और भी दिलचस्प होने की उम्मीद है।

चुनाव आयोग द्वारा जारी कार्यक्रम के अनुसार, पहले चरण का मतदान 23 अप्रैल 2026 को होगा, जबकि दूसरे चरण का मतदान 29 अप्रैल 2026 को कराया जाएगा। इसके बाद 4 मई 2026 को मतगणना की जाएगी, जिस दिन यह साफ हो जाएगा कि राज्य की सत्ता किसके हाथ में जाएगी। मूल रूप से बंगाल में टक्कर सत्ताधारी टीएमसी और बीजेपी के बीच है। दोनों की पार्टियों ने जनता को अपने पक्ष में करने के लिए पूरी ताकत झोंक दी है।

बीते विधानसभा चुनाव में तृणमूल कांग्रेस ने 213 सीटें जीती थीं, जबकि मुख्य विपक्षी पार्टी बीजेपी को 77 सीटों से ही संतोष करना पड़ा था। हालांकि, कुछ सीटें ऐसी थीं जहां भारतीय जनता पार्टी ने ममता बनर्जी की पार्टी को कड़ी टक्कर दी थी। जीत हासिल करने के लिए ममता के धुरंधरों को काफी पसीना बहाना पड़ा था। इन सीटों में शामिल हैं – दंतान, तमलुक, जलपाईगुड़ी, महिषादल और बैष्णबनगर।

दंतान का चुनावी समीकरण

साल 2021 के विधानसभा चुनाव में दंतान जो एक जेनरल कैटेगोरी की सीट है पर ऑल इंडिया तृणमूल कांग्रेस के उम्मीदवार बिक्रम चंद्र (67) ने जीत हासिल की थी। उन्हें कुल 95209 (48.13%) वोट मिले थे। जबकि उनके करीबी प्रतिद्वंद्वी बीजेपी के शक्तिपदा नायक (61) को 94586 (47.82%) वोट मिले थे। जीत का अंतर केवल 623 थी। इस बार टीएमसी ने इस सीट पर मानिक मैती को उम्मीदवार बनाया है, जबकि बीजेपी ने इस सीट पर अजीत कुमार जना को उतारा है।

चुनावी पार्टीउम्मीदवारवोट
टीएमसीबिक्रम चंद्र95209 (48.13%)
बीजेपीशक्तिपदा नायक94586 (47.82%)

तमलुक का चुनावी समीकरण

साल 2021 के विधानसभा चुनाव में तमलुक जो एक जेनरल कैटेगोरी की सीट है पर ऑल इंडिया तृणमूल कांग्रेस के उम्मीदवार सौमेन कुमार महापात्रा (65) ने जीत हासिल की थी। उन्हें कुल 108243 (45.86%) वोट मिले थे। जबकि उनके करीबी प्रतिद्वंद्वी बीजेपी के हरे कृष्ण बेरा (61) को 107450 (45.52%) वोट मिले थे। जीत का अंतर केवल 793 थी। इस बार टीएमसी ने इस सीट पर दीपेंद्र नारायण रॉय को उम्मीदवार बनाया है, जबकि बीजेपी ने इस सीट पर अभी उम्मीदवार की घोषणा नहीं की है।

चुनावी पार्टीउम्मीदवारवोट
टीएमसीसौमेन कुमार महापात्रा108243 (45.86%)
बीजेपीहरे कृष्ण बेरा 107450 (45.52%)

जलपाईगुड़ी का चुनावी समीकरण

साल 2021 के विधानसभा चुनाव में जलपाईगुड़ी जो एक SC कैटेगोरी की सीट है पर ऑल इंडिया तृणमूल कांग्रेस के उम्मीदवार प्रदीप कुमार बरमा (66) ने जीत हासिल की थी। उन्हें कुल 95668 (42.34%) वोट मिले थे। जबकि उनके करीबी प्रतिद्वंद्वी बीजेपी के सोऊजीत सिंघा पीकू (47) को 94727 (41.93%) वोट मिले थे। जीत का अंतर केवल 941 थी। इस बार टीएमसी ने इस सीट पर कृष्णा दास को उम्मीदवार बनाया है, जबकि बीजेपी ने इस सीट पर अनंत देब अधिकारी को मैदान में उतारा है।

चुनावी पार्टीउम्मीदवारवोट
टीएमसी प्रदीप कुमार बरमा95668 (42.34%)
बीजेपीसोऊजीत सिंघा पीकू94727 (41.93%)

महिषादल का चुनावी समीकरण

पश्चिम बंगाल के महिषादल विधानसभा क्षेत्र में 2021 का चुनावी मुकाबला काफी करीबी रहा। यहां टीएमसी के तिलक कुमार चक्रवर्ती ने जीत हासिल की। उन्हें 1,01,986 वोट मिले, जो कुल वोटों का 46.49% था। वहीं, बीजेपी के बिश्वनाथ बनर्जी ने कड़ी टक्कर दी और 99,600 वोट (45.41%) हासिल किए। दोनों उम्मीदवारों के बीच मुकाबला बेहद रोमांचक रहा और जीत का अंतर 2386 वोटों का रहा। इस बार टीएमसी ने इस सीट पर फिर से तिलक कुमार चक्रवर्ती को ही उतारा है। जबकि बीजेपी ने सुभाष पांजा पर भरोसा जताया है।

चुनावी पार्टीउम्मीदवारवोट
टीएमसीतिलक कुमार चक्रवर्ती1,01,986 (46.49%)
बीजेपीबिश्वनाथ बनर्जी99,600 (45.41%)

बैष्णवनगर का चुनावी समीकरण

पश्चिम बंगाल के बैष्णवनगर विधानसभा क्षेत्र में साल 2021 का मुकाबला काफी करीबी रहा। यहां चंदना सरकार (AITC) ने 83,061 वोट हासिल कर जीत दर्ज की, जो कुल वोटों का 39.81% रहा। वहीं, स्वाधीन कुमार सरकार (BJP) ने कड़ी टक्कर देते हुए 80,590 वोट (38.62%) प्राप्त किए। दोनों उम्मीदवारों के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिली। टीएमसी ने बीजेपी को मजह 2,471 वोटों के अंतर से हराया। इस बार टीएमसी ने इस सीट पर फिर से चंदना सरकार को ही उतारा है। जबकि बीजेपी ने राजू कर्माकर पर भरोसा जताया है।

चुनावी पार्टीउम्मीदवारवोट
टीएमसीचंदना सरकार83,061 (39.81%)
बीजेपीस्वाधीन कुमार सरकार80,590 (38.62%)

गौरतलब है कि पश्चिम बंगाल की राजनीति में टीएमसी और बीजेपी के बीच सीधा मुकाबला देखने को मिलता है। टीएमसी जिसकी अगुवाई ममता बनर्जी करती हैं, राज्य में लंबे समय से मजबूत पकड़ बनाए हुए है। वहीं बीजेपी ने पिछले कुछ वर्षों में बंगाल में अपनी स्थिति काफी मजबूत की है और मुख्य विपक्षी दल के रूप में उभरी है।

West Bengal Elections there was cut throat competetion between BJP and TMC on these five seats in 2021 assembly Election
AI Generated Table.

चुनावों में दोनों पार्टियों के बीच कड़ा मुकाबला होता है, जहां TMC अपने पारंपरिक वोट बैंक और क्षेत्रीय मुद्दों पर जोर देती है, जबकि बीजेपी राष्ट्रीय मुद्दों और संगठनात्मक ताकत के साथ चुनाव मैदान में उतरती है। यही वजह है कि बंगाल की राजनीति अब मुख्य रूप से टीएमसी बनाम बीजेपी के इर्द-गिर्द केंद्रित हो गई है। अब यह देखना दिलचस्प रहेगा कि इस बार के चुनाव में किसकी जीत होती है।

यह भी पढ़ें – पश्चिम बंगाल: बीजेपी के लिए ये चार सीटें बचाना होगा बड़ा चैलेंज, एक पर सिर्फ 57 वोटों का था अंतर

पश्चिम बंगाल चुनाव की तारीखों का ऐलान होने के बाद ही टीएमसी और बीजेपी दोनों ही दलों ने ज्यादातर सीटों पर अपने प्रत्याशियों की लिस्ट जारी कर दी है। इसके साथ ही कैंडीडेट्स ने चुनाव के लिए प्रचार भी शुरू कर दिया है। इनमें से कुछ सीटें ऐसी हैं जिन पर कड़ा मुकाबला होने की संभावना है। पिछले विधानसभा चुनाव में ऐसी ही कुछ सीटें थीं जिन पर बीजेपी और टीएमसी के बीच नजदीकी मुकाबला था और भाजपा ने बहुत कम वोटों के मार्जिन से इन सीटों पर जीत दर्ज की थी। पूरी खबर पढ़ें…