पश्चिम बंगाल के पहले चरण में 152 सीटों पर बंपर वोटिंग हुई है। चुनाव आयोग के आंकडो़ं के मुताबिक पहले चरण में 92.88 फीसदी वोटिंग हुई। आजादी के बाद से अब तक पश्चिम बंगाल में यह सर्वधिक मतदान है। इस भारी मतदान के बाद दोनों बीजेपी और टीएमसी अपनी-अपनी जीत के दावे कर रही हैं।

जनसत्ता अपनी स्पेशल सीरीज ‘आंकड़े बोलते हैं’ के जरिए समझने का प्रयास कर रहा है कि पश्चिम बंगाल में हुई इस बढ़ी ही वोटिंग का किसे फायदा पहुंच सकता है। मुस्लिम और हिंदू बाहुल सीटों के वोटिंग पैटर्न का विश्लेषण किया गया है।

सबसे पहले जानते हैं कि बंगाल चुनाव के पहले चरण में किस सीट पर कितना मतदान हुआ है। नीचे दी गई टेबल का रुख करते हैं-

विधानसभा सीटवोटिंग %
अलीपुरद्वार94.05
आसनसोल उत्तर88.29
आसनसोल दक्षिण89.73
इंग्लिश बाजार92.12
इंडस94.03
इगरा91.54
इस्लामपुर91.37
ईटाहार95.9
ओंडा93.05
कंडी84.95
कतुलपुर93.73
करनडीघी94.61
कांथी उत्तर91.26
कांथी दक्षिण88.3
कालचीनी89.83
कालिम्पोंग83.07
कालियागंज95.43
काशीपुर88.41
कुमारगंज95.87
कुमारग्राम94.23
कुल्टी89.92
कुशमुंडी96.49
कूचबिहार दक्षिण94.76
कूचबिहार उत्तर95.45
केशपुर94.34
केशियारी93.19
खड़गपुर95.02
खड़गपुर सदर88.71
खरसाई82.36
खारग्राम88.37
खेजूरी90.93
गंगारामपुर95.47
गजोल95.15
गरबेटा94.77
गोपीबल्लवपुर92.75
गोलपोखर91.67
घाटल86.86
चंचल95.46
चकुलिया91.83
चंद्रकोण93.15
चांदीपुर89.58
चोपड़ा96.02
छतना90.33
जंगीपुर95.72
जमुरिया91.79
जलपाईगुड़ी93.45
जालांगी95.96
जॉयपुर91.3
झाड़ग्राम92.62
डबग्राम-फूलबाड़ी94.21
तपन95.1
तामलुक92.29
तालदनगरा90.56
तूफानगंज95.39
दान्टन91.88
दार्जिलिंग82.16
दासपुर84.6
दिनहाटा95.7
दुर्गापुर पश्चिम90.27
दुर्गापुर पूर्व90.06
दूबराजपुर94.58
देबरा92.94
दोमकल96.43
धूपगुड़ी95.53
नंदकुमार92.67
नागरकाटा92.3
नंदीग्राम92.24
नबाग्राम90.74
नयाग्राम90.65
नलहाटी95.63
नवादा93.66
नाटाबारी95.82
नानुर93.46
नारायणगढ़93.7
पंसकुरा पश्चिम91.88
पंसकुरा पूर्व90.26
पांडवेश्वर92.13
पाड़ा91.01
पिंगला94.27
पुरुलिया90.06
पोटाशपुर92.89
फन्सिदेव95.08
फरक्का96.05
फलकाटा95.32
बंकुरा90.32
बन्दवान91.78
बरजोरा92.23
बर्वान87.8
बलरामपुर92.6
बहारामपुर91.72
बागमुंडी91.07
बाराबनी91.05
बालूरघाट93.3
बिनपुर93.02
बिष्णुपुर93.43
बेलडांगा93.05
वैश्वणनगर95.3
बोलपुर93.82
भगवानपुर92.96
भगवानगोला96.95
भरतपुर88.98
मदारिहाट88.96
मनबाजार90.15
मयुरेश्वर93.84
महिषादल89.86
माटीगाड़ा-नक्सलबाड़ी92.69
माथाभांगा95.96
मानिकचक94.82
माल94.17
मालतीपुर94.73
मालदा94.62
मुराराई96.08
मुर्शिदाबाद95.31
मेखलीगंज96.87
मेदिनीपुर92.57
मैनागुड़ी96.4
मोथाबारी95.05
मोयना90.62
रघुनाथगंज96.9
रघुनाथपुर91.92
रतुआ93.94
राजगंज96.21
रानीगंज90.42
रानीनगर96.81
रानीबुंध91.16
रामनगर89.45
रामपुरहाट94.5
रायगंज92.96
रायपुर90.74
रेजीनगर92.17
लाभपुर94.29
लालगोला96.45
समसेरगंज96.11
सलबाणी94.77
सागरदिघी95.35
साबंग92.92
सालतोरा93
सिताई96.54
सिलीगुड़ी90.63
सीतलकुची97.53
सुजापुर94.32
सुती96.07
सूरी93.63
सैंथिया95.01
सोनामुखी93.3
हबीबपुर93.96
हरिश्चंद्रपुर94.3
हरीहरपाड़ा95.58
हरीरामपुर96
हल्दिया92.06
हांसन94.92
हेमताबाद96.4
सोर्स: चुनाव आयोग

2011 की जनगणना के मुताबिक पश्चिम बंगाल में किस सीट पर कितने हिंदू हैं, कितने मुस्लिम हैं, इसकी जानकारी मिलती है। उसी जनगणना को आधार बनाकर आपको बताते हैं कि पहले चरण की सीटों में हिंदू बाहुल और मुस्लिम बाहुल कौन सी सीटें हैं-

सीटवोटिंग (%)धर्म (बहुलता)
दार्जिलिंग82.16हिंदू
कालिम्पोंग83.07हिंदू
सिलीगुड़ी90.63हिंदू
माटीगाड़ा-नक्सलबाड़ी92.69हिंदू
फन्सिदेव95.08हिंदू
रायगंज92.96हिंदू
इस्लामपुर90.63हिंदू
कालियागंज95.43हिंदू
इटाहार95.9हिंदू
चोपड़ा96.02हिंदू
दिनहाटा95.7हिंदू
माथाभांगा95.96हिंदू
तूफानगंज95.39हिंदू
मेखलीगंज96.87हिंदू
जलपाईगुड़ी93.45हिंदू
अलीपुरद्वार94.05हिंदू
धूपगुड़ी95.53हिंदू
मैनागुड़ी96.4हिंदू
बालूरघाट93.3हिंदू
गंगारामपुर95.47हिंदू
तामलुक95.47हिंदू
हल्दिया92.06हिंदू
नंदीग्राम92.24हिंदू
पंसकुरा पूर्व90.26हिंदू
पंसकुरा पश्चिम91.88हिंदू
जंगीपुर95.72मुस्लिम
डोमकल96.43मुस्लिम
लालनगोला96.45मुस्लिम
फरक्का96.05मुस्लिम
सागरदिघी95.35मुस्लिम
रानीनगर96.81मुस्लिम
जालांगी95.96मुस्लिम
नबाग्राम90.74मुस्लिम
मालदा94.62मुस्लिम
इंग्लिश बाजार92.12हिंदू
चंचल95.46हिंदू
हरिश्चंद्रपुर94.3हिंदू
गजोल95.31मुस्लिम
मानिकचक94.82मुस्लिम
रतुआ93.94मुस्लिम
हबीबपुर93.96हिंदू
सोर्स: चुनाव आयोग और 2011 जनगणना
आंकड़े बोलते हैं — विशेष श्रृंखला
पश्चिम बंगाल: रिकॉर्ड मतदान का विश्लेषण
पहला चरण — 152 सीटें — 92.88% मतदान — आजादी के बाद सर्वाधिक
92.88%
कुल मतदान
152
विधानसभा सीटें
97.53%
सर्वाधिक — सीतलकुची
पहला चरण — सम्पूर्ण सीट डेटा
152 सीटों पर मतदान का पूरा विवरण
चुनाव आयोग के आंकड़ों के अनुसार पहले चरण में सभी 152 सीटों पर 80 प्रतिशत से अधिक मतदान दर्ज किया गया। नीचे सभी सीटों का वोटिंग प्रतिशत देखें।
विधानसभा सीट मतदान %
सीतलकुची97.53
मेखलीगंज96.87
रघुनाथगंज96.9
रानीनगर96.81
भगवानगोला96.95
मैनागुड़ी96.4
हेमताबाद96.4
राजगंज96.21
सिताई96.54
मुराराई96.08
फरक्का96.05
चोपड़ा96.02
सुती96.07
जालांगी95.96
माथाभांगा95.96
कुशमुंडी96.49
डोमकल96.43
लालगोला96.45
समसेरगंज96.11
कुमारगंज95.87
नाटाबारी95.82
मुर्शिदाबाद95.31
गजोल95.31
फन्सिदेव95.08
तूफानगंज95.39
धूपगुड़ी95.53
चंचल95.46
कालियागंज95.43
वैश्वणनगर95.3
सागरदिघी95.35
जंगीपुर95.72
नलहाटी95.63
सैंथिया95.01
गंगारामपुर95.47
तापन95.1
मोथाबारी95.05
कूचबिहार उत्तर95.45
कूचबिहार दक्षिण94.76
दिनहाटा95.7
फलकाटा95.32
मानिकचक94.82
हरीहरपाड़ा95.58
करनडीघी94.61
ईटाहार95.9
रामपुरहाट94.5
कुमारग्राम94.23
अलीपुरद्वार94.05
मालतीपुर94.73
माल94.17
मालदा94.62
हरिश्चंद्रपुर94.3
हबीबपुर93.96
रतुआ93.94
हांसन94.92
इंडस94.03
गरबेटा94.77
सलबाणी94.77
बालूरघाट93.3
बिनपुर93.02
बिष्णुपुर93.43
बोलपुर93.82
नानुर93.46
नारायणगढ़93.7
जलपाईगुड़ी93.45
माटीगाड़ा-नक्सलबाड़ी92.69
मेदिनीपुर92.57
तामलुक92.29
नंदीग्राम92.24
झाड़ग्राम92.62
रायगंज92.96
देबरा92.94
भगवानपुर92.96
चकुलिया91.83
साबंग92.92
डबग्राम-फूलबाड़ी94.21
गोपीबल्लवपुर92.75
चंद्रकोण93.15
पंसकुरा पश्चिम91.88
पंसकुरा पूर्व90.26
इंग्लिश बाजार92.12
सुजापुर94.32
खड़गपुर95.02
पिंगला94.27
लाभपुर94.29
मयुरेश्वर93.84
सोनामुखी93.3
नवादा93.66
दूबराजपुर94.58
सूरी93.63
हरीरामपुर96
केशपुर94.34
केशियारी93.19
नागरकाटा92.3
इगरा91.54
जॉयपुर91.3
गोलपोखर91.67
नबाग्राम90.74
इस्लामपुर91.37
नयाग्राम90.65
बलरामपुर92.6
रानीगंज90.42
पुरुलिया90.06
बागमुंडी91.07
मनबाजार90.15
बंकुरा90.32
बरजोरा92.23
बाराबनी91.05
जमुरिया91.79
रानीबुंध91.16
बन्दवान91.78
सिलीगुड़ी90.63
दुर्गापुर पश्चिम90.27
दुर्गापुर पूर्व90.06
पांडवेश्वर92.13
रघुनाथपुर91.92
कुल्टी89.92
आसनसोल उत्तर88.29
आसनसोल दक्षिण89.73
रेजीनगर92.17
बहारामपुर91.72
बेलडांगा93.05
बर्वान87.8
खरसाई82.36
खारग्राम88.37
दासपुर84.6
घाटल86.86
महिषादल89.86
हल्दिया92.06
नंदकुमार92.67
मोयना90.62
कांथी उत्तर91.26
कांथी दक्षिण88.3
भरतपुर88.98
मदारिहाट88.96
कालचीनी89.83
खड़गपुर सदर88.71
काशीपुर88.41
कंडी84.95
दान्टन91.88
रामनगर89.45
छतना90.33
रायपुर90.74
पाड़ा91.01
तालदनगरा90.56
सालतोरा93
खेजूरी90.93
पोटाशपुर92.89
ओंडा93.05
कतुलपुर93.73
कालिम्पोंग83.07
दार्जिलिंग82.16
मुख्य निष्कर्ष
पहले चरण में एकमात्र सीतलकुची में 97.53% — सर्वाधिक मतदान दर्ज हुआ। दार्जिलिंग में 82.16% — सबसे कम। लेकिन 80% से नीचे एक भी सीट नहीं।
2011 जनगणना आधारित विश्लेषण
हिंदू बाहुल सीटों पर भारी मतदान
पहले चरण की हिंदू बाहुल सीटों पर 90% से अधिक मतदान हुआ। विशेषज्ञों का मानना है कि इस बार हिंदुओं ने पहले से कहीं अधिक सक्रियता से मतदाधिकार का इस्तेमाल किया।
25
हिंदू बाहुल सीटें
विश्लेषण में
96.87%
सर्वाधिक — मेखलीगंज
+8.73%
सिलीगुड़ी में उछाल
पिछली बार से
सीट मतदान % 2021 विजेता इस बार मुकाबला
सिलीगुड़ी90.63बीजेपीशंकर घोष (BJP) vs गौतम देब (TMC)
मेखलीगंज96.87टीएमसीधानीराम रॉय (BJP) vs परेश अधिकारी (TMC)
अलीपुरद्वार94.05बीजेपीसुमन कांजिलाल (TMC) vs पारितोष दास (BJP)
चंचल95.46टीएमसीप्रसुन बनर्जी (TMC) vs रतन दास (BJP)
दार्जिलिंग82.16
कालिम्पोंग83.07
माटीगाड़ा-नक्सलबाड़ी92.69
फन्सिदेव95.08
रायगंज92.96
कालियागंज95.43
इटाहार95.9
चोपड़ा96.02
दिनहाटा95.7
माथाभांगा95.96
तूफानगंज95.39
धूपगुड़ी95.53
मैनागुड़ी96.4
बालूरघाट93.3
गंगारामपुर95.47
तामलुक92.29
हल्दिया92.06
नंदीग्राम92.24
पंसकुरा पूर्व90.26
पंसकुरा पश्चिम91.88
इंग्लिश बाजार92.12
प्रमुख सीटों में मतदान बदलाव
चंचल — 2016: 83.4% → 2021: 95.46%
+12.06%
सिलीगुड़ी — 2016: 81.9% → 2021: 90.63%
+8.73%
मेखलीगंज — 2016: 90.5% → 2021: 96.87%
+6.37%
अलीपुरद्वार — 2016: 88.03% → 2021: 94.05%
+6.02%
मुस्लिम बाहुल — 2011 जनगणना
मुस्लिम सीटों पर परंपरागत रूप से ज्यादा मतदान
पश्चिम बंगाल में मुस्लिम बाहुल सीटों पर अधिक मतदान होना कोई नई बात नहीं। इस बेल्ट में ममता बनर्जी की मजबूत पकड़ रही है। इस बार भी सभी मुस्लिम बाहुल सीटों पर 90% से ज्यादा मतदान दर्ज किया गया।
11
मुस्लिम बाहुल सीटें
विश्लेषण में
96.81%
सर्वाधिक — रानीनगर
+9.15%
फरक्का में सर्वाधिक
उछाल
सीट मतदान % 2021 विजेता इस बार मुकाबला
जंगीपुर95.72
डोमकल96.43टीएमसीगोबिंदा हर्जा (BJP) vs हुमायूं कबीर (TMC)
लालगोला96.45
फरक्का96.05टीएमसीसुनील चौधरी (BJP) vs अमिरुल इस्लाम (TMC)
सागरदिघी95.35
रानीनगर96.81टीएमसी
जालांगी95.96
नबाग्राम90.74
मालदा94.62बीजेपीगोपाल चंद्र साहा (BJP) vs लिपिका बरमन घोष (TMC)
गजोल95.31बीजेपीचिनमय देब (BJP) vs प्रसनजीत दास (TMC)
मानिकचक94.82
रतुआ93.94
मुस्लिम सीटों पर मतदान बदलाव
फरक्का — 2016: 86.9% → 2021: 96.05%
+9.15%
गजोल — 2016: 86.4% → 2021: 95.31%
+8.91%
डोमकल — 2016: 88.6% → 2021: 96.43%
+7.83%
मालदा — 2016: 87.4% → 2021: 94.62%
+7.22%
विश्लेषण — मतदान बदलाव के मायने
बढ़ी हुई वोटिंग किसके पक्ष में जाएगी?
मुस्लिम बाहुल सीटों पर हमेशा ज्यादा मतदान होता रहा है — यह टीएमसी का परंपरागत गढ़ है। लेकिन इस बार हिंदू बाहुल सीटों पर भी 90%+ मतदान एक बड़ा संकेत है। विशेषज्ञ मानते हैं कि हिंदुओं की यह भारी भागीदारी बीजेपी के लिए फायदेमंद हो सकती है।
मतदान प्रतिशत बदलाव — क्या मायने?
अंतर (%) मतलब क्या संकेत?
0 – 2% बहुत मामूली बदलाव यथास्थिति बनी रह सकती है
2 – 5% सामान्य उतार-चढ़ाव मामूली फेरबदल संभव
5%+ निर्णायक बदलाव सत्ता परिवर्तन की संभावना
8 – 10%+ लहर का संकेत बड़े राजनीतिक बदलाव का इशारा
हिंदू सीटों पर बड़ा उछाल
चंचल में 12.06%, सिलीगुड़ी में 8.73%, फरक्का में 9.15% — ये आंकड़े “लहर के संकेत” की श्रेणी में आते हैं। यह बढ़त किसी एक दल के लिए निर्णायक हो सकती है।
बड़ा सवाल
10 फीसदी की बढ़ी हुई वोटिंग — क्या बंगाल में बीजेपी की जीत का रास्ता साफ करेगी? या फिर टीएमसी एक बार फिर सरकार बनाने में कामयाब हो जाएगी? परिणाम ही बताएगा।
मुख्य सीटों का मतदान बदलाव — एक नजर
चंचल (हिंदू)
+12.06%
फरक्का (मुस्लिम)
+9.15%
सिलीगुड़ी (हिंदू)
+8.73%
गजोल (मुस्लिम)
+8.91%
मालदा (मुस्लिम)
+7.22%
मेखलीगंज (हिंदू)
+6.37%
अलीपुरद्वार (हिंदू)
+6.02%
स्रोत: चुनाव आयोग और 2011 जनगणना

ऊपर दी गई टेबल से एक ट्रेंड स्पष्ट दिख रहा है, मुस्लिम बाहुल सीटों पर तो 90 फीसदी से ज्यादा मतदान हुआ ही है, इसके साथ हिंदू बाहुल सीटों पर भी 90 फीसदी से ज्यादा मतदान देखने को मिला है। इसका सीधा मतलब है कि इस चुनाव में अगर मुस्लिमों ने बढ़ चढ़कर वोट किया है तो हिंदुओं ने भी अपने मताधिकार का इस्तेमाल किया है। कुछ सीटों के मतदान प्रतिशत की पिछले विधानसभा चुनाव के मतदान प्रतिशत से तुलना करके रुझान को समझने की कोशिश करते हैं।

सिलीगुड़ी का वोटिंग ट्रेंड (हिंदू बाहुल)

सिलीगुड़ी में इस बार 90.63 फीसदी वोटिंग हुई है। पिछले विधानसभा चुनाव में इस सीट पर 81.9 फीसदी मतदान देखने को मिला था। इसका मतलब है कि पिछली बार की तुलना में 8.73 फीसदी ज्यादा वोटिंग हुई है। इस सीट से 2021 में बीजेपी ने जीत दर्ज की थी। इस बार सिलीगुड़ी में बीजेपी के डॉक्टर शंकर घोष और टीएमसी के गौतम देब के बीच मुकाबला है।

मेखलीगंज का वोटिंग ट्रेंड (हिंदू बाहुल)

मेखलीगंज में इस बार 96.87 फीसदी वोटिंग हुई है। पिछले विधानसभा चुनाव में इस सीट पर 90.5 फीसदी वोटिंग हुई थी। इसका मतलब है कि पिछली बार की तुलना में 6.37 फीसदी का बड़ा उछाल दर्ज किया गया है। इस सीट से 2021 में टीएमसी ने जीत दर्ज की थी। इस बार मेखलीगंज में बीजेपी के धानीराम रॉय और टीएमसी के परेश चंद्र अधिकारी के बीच मुकाबला है।

अलीपुरद्वार का वोटिंग ट्रेंड (हिंदू बाहुल)

अलीपुरद्वार में इस बार 94.05 फीसदी का भारी मतदान हुआ है। पिछले विधानसभा चुनाव में इस सीट पर 88.03 फीसदी वोटिंग हुई थी। इसका मतलब है कि 6.02% ज्यादा वोटिंग हुई है। इस सीट पर 2021 में बीजेपी की सुमन कांजिलाल जीती थीं। इस बार अलीपुरद्वार में मुकाबला टीएमसी की सुमन कांजिलाल और बीजेपी के पारितोष दास के बीच है।

चंचल का वोटिंग ट्रेंड (हिंदू बाहुल)

चंचल सीट पर इस बार 95.46 फीसदी मतदान हुआ है। पिछले विधानसभा चुनाव में इस सीट पर 83.4 फीसदी वोटिंग हुई थी। इसका मतलब है कि सीधे-सीधे 12.06 प्रतिशत की अप्रत्याशित बढ़ोतरी हुई है। इस सीट पर 2021 में टीएमसी के निहार रंजन घोष जीते थे। इस बार चंचल में मुकाबला टीएमसी के प्रसुन बनर्जी और बीजेपी के रतन दास के बीच है।

मालदा का वोटिंग ट्रेंड (मुस्लिम बाहुल)

मालदा सीट पर इस बार 94.62 फीसदी मतदान हुआ है। पिछले विधानसभा चुनाव में इस सीट पर 87.4 फीसदी वोट पड़े थे। इसका मतलब है कि 7.22 प्रतिशत वोटिंग में इजाफा देखने को मिला है। इस सीट पर 2021 में बीजेपी के गोपाल चंद्र साहा जीते थे। इस बार मालदा सीट पर मुकाबला बीजेपी के गोपाल चंद्र साहा और टीएमसी के लिपिका बरमन घोष के बीच है।

फरक्का का वोटिंग ट्रेंड (मुस्लिम बाहुल)

फरक्का सीट पर इस बार 96.05 फीसदी मतदान हुआ है। पिछली बार इस सीट पर 86.9 प्रतिशत वोटिंग दर्ज की गई थी। इसका मतलब है कि इस चुनाव में 9.15 फीसदी वोटिंग ज्यादा हुई है। 2021 में इस सीट से टीएमसी की जीत हुई थी। इस बार मुकाबला बीजेपी के सुनील चौधरी और टीएमसी के अमिरुल इस्लाम के बीच है।

डोमकल का वोटिंग ट्रेंड (मुस्लिम बाहुल)

डोमकल सीट पर इस बार 96.43 फीसदी वोट पड़े हैं। पिछली बार यह आंकड़ा 88.6 दर्ज किया गया था। इसका मतलब है कि मुस्लिम बाहुल डोमकल में 7.83 फीसदी ज्यादा मतदान हुआ है। पिछली बार इस सीट पर टीएमसी ने जीत दर्ज की थी। डोमकल में इस बार मुकाबला बीजेपी के गोबिंदा हर्जा और टीएमसी के हुमायूं कबीर के बीच है।

गजोल का वोटिंग ट्रेंड (मुस्लिम बाहुल)

गजोल सीट पर इस बार 95.31 फीसदी वोटिंग हुई है। पिछले चुनाव में इस सीट पर 86.4 प्रतिशत मतदान हुआ था। इसका मतलब है कि इस चुनाव में 8.91 फीसदी ज्यादा वोटिंग हुई है। पिछली बार इस सीट पर बीजेपी की जीत हुई थी। इस बार मुकाबला बीजेपी के चिनमय देब और टीएमसी के प्रसनजीत दास के बीच है।

क्या कहता है सीटों का वोटिंग पैटर्न?

पश्चिम बंगाल में मुस्लिम बाहुल सीटों पर ज्यादा वोटिंग होना कोई नई बात नहीं है। पिछले कई चुनावों से यही पैटर्न देखने को मिल रहा है। इस पूरी बेल्ट में ममता बनर्जी की मजबूत पकड़ मानी जाती है। इस बार के विधानसभा चुनाव में पहले चरण के बाद एक बड़ा परिवर्तन यह दिख रहा है कि अब हिंदू बाहुल सीटों पर भी 90 फीसदी से ज्यादा मतदान हुआ है। जानकार मानते हैं इस बार के चुनाव में हिंदुओं ने भी बढ़-चढ़कर मतदान किया है। नीचे दी गई टेबल से समझिए चुनाव में कितने फीसदी वोट बढ़ने के क्या मायने निकले सकते हैं-

अंतर (%)मतलब
0–2%बहुत मामूली बदलाव
2–5%सामान्य उतार-चढ़ाव
5%+निर्णनायक बदलाव
8–10%+लहर का संकेत

पहले चरण का वोटिंग पैटर्न तो डीकोड हो गया है। मुस्लिमों ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया है, हिंदुओं ने भी बड़ी संख्या में मतदाधिकार का इस्तेमाल किया है। सवाल यह है- ये 10 फीसदी की बढ़ी हुई वोटिंग इस बार क्या बंगाल में बीजेपी की जीत का रास्ता साफ करेगी या फिर टीएमसी एक बार फिर सरकार बनाने में कामयाब हो जाएगी?

जनसत्ता की विशेष सीरीज ‘आंकड़े बोलते हैं’ के अन्य भाग पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें