पश्चिम बंगाल में दूसरे चरण की 142 विधानसभा सीटों के लिए मतदान जारी है। दोपहर एक बजे तक 61.11 फीसदी मतदान हो चुका है। मतदान के दौरान कई विधानसभा क्षेत्रों में मारपीट, हिंसा और ईवीएम से छेड़छाड़ की घटनाएं समाने आईं है।
दूसरे चरण का मतदान के दौरान दक्षिण 24 परगना जिले में डायमंड हॉर्बर के फालता विधानसभा सीट के एक बूथ से खबर आई कि वहां दो ईवीएम पर बीजेपी के सिंबल के सामने टेप लगा दिया गया है। यह दावा बीजपी उम्मीदवार ने किया है। इसकी शिकायत चुनाव आयोग से की गई है। डायमंड हार्बर मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के भतीजे और लोकसभा सांसद अभिषेक बनर्जी का गढ़ माना जाता है।
भाजपा बेवजह हंगामा कर रही- टीएमसी
भाजपा ने आरोप लगाया है कि फलता में कई पोलिंग बूथ पर EVM में भाजपा के सिंबल को टेप से ढक दिया गया है। हालांकि आरोपों को झूठा बताते हुए टीएमसी ने कहा कि भाजपा बेवजह हंगामा कर रही क्योंकि वह बंगाल में हार रही है।
इस शिकायत पर चुनाव आयोग ने एक्शन लिया है। पश्चिम बंगाल में चुनाव आयोग के CEO मनोज अग्रवाल ने कहा कि जहां-जहां से गड़बड़ी की खबर आएगी, वहां दोबारा मतदान करवाया जाएगा।
भाजपा के चिन्ह पर स्याही के दाग
न्यूज एजेंसी एएनआई के मुताबिक, पानीहाटी के भी एक पोलिंग बूथ पर कथित तौर पर भाजपा के चुनाव चिह्न वाले बटन पर स्याही का दाग लगा हुआ था, जिससे वह ठीक से दिखाई नहीं दे रहा था। इस पर आपत्ति जताई गई, इसके बाद सैनिटाइजर का इस्तेमाल करके उसे ईवीएम से मिटा दिया गया। स्थानीय लोग पिछले एक घंटे से वोटिंग के लिए इंतजार कर रहे थे।
इसके बाद TMC के कार्यकर्ता वहाँ इकट्ठा हो गए और कथित तौर पर भाजपा उम्मीदवार रत्ना देबनाथ के मुख्य चुनाव एजेंट जय साहा के साथ हंगामा किया।
भाजपा उम्मीदवार की कार में तोड़फोड़
इसके अतिरिक्त 24 परगना जिले में भाजपा उम्मीदवार विकास सरकार ने टीएमसी के गुंडों पर कार का शीशा तोड़ने का आरोप लगाया। उनके सुरक्षाकर्मी की बंदूक छीनने की भी कोशिश की गई।
सुवेंदु के सामने लगे चोर-चोर के नारे
वहीं, भवानीपुर में मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के खिलाफ चुनाव लड़ रहे भाजपा उम्मीदवार सुवेंदु अधिकारी को घेरकर टीएमसी समर्थकों ने चोर-चोर के नारे भी लगाए। सुवेंदु अधिकारी एक पोलिंग बूथ का निरीक्षण करने पहुंचे थे।
यह भी पढ़ें: West Bengal Exit Poll Accuracy: पिछले बंगाल विधानसभा चुनाव के एग्जिट पोल के अनुमान कितने सही थे? इस एजेंसी ने की थी सटीक भविष्यवाणी
बंगाल विधानसभा चुनाव के लिए आज दूसरे चरण की वोटिंग जारी है। लोगों को एग्जिट पोल का इंतजार है। एग्जिट पोल असल नतीजे नहीं होते हैं बल्कि रुझान होते हैं। एजेंसी के द्वारा अनुमान लगाया जाता है कि चुनाव में किसकी जीत हो सकती है। पिछले बंगाल चुनाव में ज्यादातर एग्जिट पोल गलत साबित हुए थे। 2021 के विधानसभा चुनाव में कई एग्जिट पोल में बीजेपी की सरकार बनने का दावा किया था और ऐसा नहीं हो पाया। टीएमसी ने बड़ी जीत दर्ज की थी। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
