Bengal Government Formation, BJP CM Candidate Name, Bengal Oath Ceremony Date News: पश्चिम बंगाल में जीत के बाद पार्टी ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह को पश्चिम बंगाल का पर्यवेक्षक नियुक्त किया है। जबकि जेपी नड्डा को असम का पर्यवेक्षक बनाया गया है। बंगाल की 293 सीटों के नतीजे आ गए। भाजपा राज्य में पहली बार सरकार बनाने जा रही है। बीजेपी को 206 सीटें मिलीं। वहीं ममता की पार्टी TMC सिर्फ 80 पर सिमट गई। 2021 विधानसभा चुनाव की तुलना में TMC को 134 सीटों का नुकसान हुआ है। कांग्रेस के खाते में 2 सीट आईं, वहीं दो सीटें हुमायूं कबीर की पार्टी आम जनता उन्नयन पार्टी ने जीतीं। दो अन्य के खाते में आईं।
भवानीपुर से सुवेंदु अधिकारी ने ममता बनर्जी को 15,114 वोटों से हराया। सुवेंदु के खिलाफ यह उनकी लगातार दूसरी हार है। 2021 विधानसभा चुनाव में सुवेंदु नंदीग्राम से ममता के खिलाफ जीते थे। बंगाल में कुल 294 विधानसभा सीट हैं, एक सीट फालता पर 21 मई को दोबारा मतदान होगा। रिजल्ट 24 मई को आएगा।
पश्चिम बंगाल में बीजेपी की जीत पर पीएम मोदी ने खुशी जाहिर की है। उन्होंने एक्स पर पोस्ट कर लिखा, “पश्चिम बंगाल में भाजपा की रिकॉर्ड तोड़ जीत पीढ़ियों से अनगिनत कार्यकर्ताओं के प्रयासों और संघर्षों के बिना संभव नहीं होती। मैं उन सभी को सलाम करता हूँ। वर्षों से उन्होंने जमीनी स्तर पर कड़ी मेहनत की है, हर तरह की कठिनाइयों का सामना किया है और हमारे विकास एजेंडे के बारे में बात की है। वे हमारी पार्टी की ताकत हैं।”
टीएमसी और भारतीय गोरखा प्रजातांत्रिक मोर्चा ने मिलकर चुनाव लड़ा था। तृणमूल कांग्रेस ने 291 सीटों पर अपने उम्मीदवार उतारे, जबकि तीन सीटों पर बीजीपीएम ने उम्मीदवार उतारे। पश्चिम बंगाल में दो चरणों में मतदान हुए थे। पहले चरण में 92.88% मतदान हुआ था और दूसरे चरण में रिकॉर्ड 92.5% मतदान दर्ज किया गया।
विधानसभा चुनाव परिणाम LIVE| असम विधानसभा चुनाव परिणाम 2026 LIVE|
एग्जिट पोल क्या कहते हैं?
ज्यादातर एग्जिट पोल पश्चिम बंगाल में भारतीय जनता पार्टी को सत्ताधारी टीएमसी से आगे दिखा रहे हैं। मैट्रिज के एग्जिट पोल में ममता की पार्टी को 125 से 140 और भारतीय जनता पार्टी को 146 से 161 सीटें मिलने का अनुमान है। चाणक्य स्ट्रैटीज ने तृणमूल कांग्रेस को 130 से 140 और बीजेपी को 150 से 160 सीटें मिलने का अनुमान जताया है। चाणक्य स्ट्रैटीज ने टीएमसी को 130 से 140 और बीजेपी को 150 से 160 सीटें मिलने का अनुमान जताया है। यहां क्लिक कर देखें एग्जिट पोल के नतीजे…
तमिलनाडु विधानसभा चुनाव परिणाम 2026 LIVE| पुडुचेरी/ केरल विधानसभा चुनाव परिणाम 2026 LIVE
साल 2021 में क्या रहे नतीजे?
पश्चिम बंगाल के 2021 के चुनाव में टीएमसी ने 294 में से 215 सीटें जीतकर शानदार जीत दर्ज की। भारतीय जनता पार्टी की सीटें जहां 2016 में तीन थी, वो बढ़कर 77 पहुंच गईं। वामपंथी दल 2021 के चुनाव में एक भी सीट जीतने में नाकाम रहे, जबकि कांग्रेस को सिर्फ एक सीट मिली।
पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 के नतीजों के लिए बने रहिये जनसत्ता डॉट कॉम के लाइव ब्लॉग के साथ...
चुनाव आयोग ने बंगाल के मुख्य सचिव को दिया निर्देश
ECI ने पश्चिम बंगाल के मुख्य सचिव, DGP और CAPFs को निर्देश दिया है कि वे पश्चिम बंगाल में चुनाव के बाद होने वाली हिंसा के प्रति किसी भी व्यक्ति द्वारा 'ज़ीरो टॉलरेंस' सुनिश्चित करें।
BJP दफ्तर पहुंचे सुवेंदु अधिकारी
भाजपा के वरिष्ठ नेता सुवेंदु अधिकारी कोलकाता भाजपा दफ्तर पहुंचे हैं। यहां कार्यकर्ताओं ने उनका जोरदार स्वागत किया है।
मैं हारी नहीं हूं, नहीं दूंगी इस्तीफा- ममता
ममता बनर्जी ने पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव रिजल्ट के बाद मंगलवार को प्रेस कांफ्रेंस की। प्रेस कांफ्रेंस में उन्होंने आरोप लगाया कि उनकी पार्टी चुनाव नहीं हारी बल्कि ‘हराई गई’ है। इस कारण वे इस्तीफा नहीं दूंगीं। प्रेस कांफ्रेंस में ममता ने और क्या कहा यहां क्लिक कर पढ़ सकते हैं
पश्चिम बंगाल चुनाव: इन 5 सीटों पर TMC ने BJP को दी कड़ी टक्कर
पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 में भाजपा ने ऐतिहासिक जीत दर्ज की है। पार्टी ने 206 सीटों पर कब्जा जमाकर 15 साल से सत्ता में रही तृणमूल कांग्रेस को हरा दिया। ममता बनर्जी की पार्टी को केवल 80 सीटों से ही संतोष करना पड़ा। जबकि कांग्रेस को दो, आम जनता उन्नयन पार्टी को 2, सीपीआई-एम को एक और एआईएसएफ को एक सीट मिले हैं।
कई सीटों पर भाजपा प्रत्याशियों के जीत की मार्जिंन इतनी बड़ी रही कि विजयी होने की खुशी और भव्य हो गई। जबकि कुछ सीटों पर उम्मीदवारों के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिली। इन सीटों पर जीत का मार्जिन 1000 वोटों से भी कम का रहा। एक सीट तो ऐसी रही जिसपर जीत हार का फैसला केवल 316 वोटों के अंतर से हुआ। पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...
सत्ता संभालने से पहले ही बंगाल में हिंसा शुरू, सायोनी घोष का BJP पर आरोप
लोकसभा सांसद सायोनी घोष ने एक्स पर पोस्ट कर भापजा पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी ने अभी आधिकारिक तौर पर सत्ता भी नहीं संभाली है, लेकिन अशांति शुरू हो चुकी है। पूरे बंगाल में लगातार तोड़फोड़ हो रही है। सड़कों पर सन्नाटा है और माहौल भारी है। एक के बाद एक पार्टी दफ्तरों को नुकसान पहुंचाया जा रहा है, केंद्रीय बलों के सामने ही उम्मीदवारों और कार्यकर्ताओं पर शारीरिक हमले हो रहे हैं।
उन्होंने कहा, "दुकानों को बंद कराया जा रहा है, ‘मां कैंटीन’ को तोड़ा जा रहा है, बाइक पर सवार लोग नारेबाजी कर रहे हैं, लाउडस्पीकर पर अश्लील गाने बजाए जा रहे हैं और समाज के हर वर्ग के पुरुषों और महिलाओं को राजनीतिक जीत के नाम पर धमकाया जा रहा है।"
उन्होंने कहा कि यह वह ‘सोनार बांग्ला’ नहीं है, जिसके लिए बंगाल की जनता ने वोट दिया था। उम्मीद है कि मीडिया में इन दृश्यों को दिखाने का साहस होगा, लेकिन ऐसा लगता है कि वे भी रुख बदलते हुए सत्ता के पक्ष में झुक सकते हैं।
पश्चिम बंगाल में जीत के बाद पार्टी ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह को पश्चिम बंगाल का पर्यवेक्षक नियुक्त किया है। जबकि जेपी नड्डा को असम का पर्यवेक्षक बनाया गया है।
Bengal Chunav Result 2026 LIVE: जनता ने भाजपा को दोनों हाथ उठाकर आशीर्वाद दिया है- केंद्रीय मंत्री सुकांता मजूमदार
पश्चिम बंगाल चुनाव नतीजे पर केंद्रीय मंत्री सुकांता मजूमदार ने कहा, "मैं पश्चिम बंगाल की जनता को बहुत-बहुत धन्यवाद देता हूं। जनता ने भाजपा को दोनों हाथ उठाकर आशीर्वाद दिया है... यह हम सभी के लिए सीखने वाली बात है कि किस तरह देश में 3 बार प्रधानमंत्री चुनकर आने वाले प्रधानमंत्री मोदी ने खुद को इस काम में लगाया था। मैं प्रधानमंत्री मोदी, गृह मंत्री अमित शाह और हमारे कार्यकर्ताओं का धन्यवाद करता हूं।"
Bengal Chunav Result 2026 LIVE: आरजी कर से लेकर ‘सिंडिकेट’ तक: ममता बनर्जी की हार के पांच बड़े कारण
पश्चिम बंगाल में ममता बनर्जी को भारी हार का सामना करना पड़ रहा है। ऐसे में उन प्रमुख कारकों पर ध्यान केंद्रित हो रहा है जो तीन दशक लंबे कम्युनिस्ट शासन को समाप्त करने के 15 साल बाद उनकी हार का कारण बने।
Bengal Chunav Result 2026 LIVE: यहां देखिए पश्चिम बंगाल की सभी 294 सीटों पर जीत-हार का अंतर और SIR के बाद वोटों में आई कमी का आंकड़ा
पश्चिम बंगाल चुनाव में बीजेपी ने दो तिहाई बहुमत हासिल कर इतिहास रचा है। पार्टी ने इस चुनाव में 206 सीटें जीती हैं, ममता बनर्जी की टीएमसी का आंकड़ा महज 80 सीटों पर सिमट गया है। इस चुनाव में SIR की प्रक्रिया को लेकर काफी विवाद था, कई सीटों पर बढ़े और घटे वोटरों की संख्या ने समीकरण बदलने का काम किया था।
Bengal Chunav Result 2026 LIVE: बंगाल चुनाव में चौंकाने वाला ट्रेंड: SIR में जिन 20 सीटों पर कटे सबसे ज्यादा नाम, वहां 13 पर TMC का कब्जा
पश्चिम बंगाल के नतीजों में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) का असर कैसे दिखा? हालांकि अंतिम आंकड़े अभी तय हो रहे हैं लेकिन दो ऐसे शुरुआती रुझान निकलकर सामने आए हैं जिन्हें जानना वाकई जरूरी है। बंगाल की जिन 20 सीटों पर सबसे अधिक नाम हटाए गए उनमें से 13 सीटें तृणमूल कांग्रेस (TMC) ने जीतीं, 6 भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने और 1 सीट पर कांग्रेस ने कब्जा किया। वहीं 187 सीटों पर 5,000 से ज्यादा नाम हटाए गए। उनमें BJP ने 119 सीटें जीतीं या बढ़त बनाई।
Bengal Chunav Result 2026 LIVE: पश्चिम बंगाल में शपथ ग्रहण की तारीख तय, बीजेपी अध्यक्ष समिक भट्टाचार्य का बड़ा बयान
पश्चिम बंगाल में नई सरकार के गठन की प्रक्रिया तेज हो गई है और शपथ ग्रहण की तारीख भी तय हो गई है। भारतीय जनता पार्टी (BJP) के राज्य अध्यक्ष समिक भट्टाचार्य ने बताया है कि राज्य के नए मुख्यमंत्री का शपथ ग्रहण समारोह 9 मई को आयोजित किया जाएगा।
Bengal Chunav Result 2026 LIVE: मैं कामना करता हूं कि सभी राज्यों में शांति और समृद्धि रहे- भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन
भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन ने कहा, "... पश्चिम बंगाल की जनता को बहुत अभिनंदन... मैं मानता हूं कि पश्चिम बंगाल की संस्कृति और विरासत को प्रधानमंत्री मोदी अपने नेतृत्व में आगे ले जा सकते हैं... मैं कामना करता हूं कि सभी राज्यों में शांति और समृद्धि रहे।"
ममता बनर्जी शाम 4 बजे करेंगी प्रेस कॉन्फ्रेंस
पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी आज शाम चार बजे प्रेस कॉन्फ्रेंस करेंगी। टीएमसी चीफ की चुनाव हार के बाद यह पहली प्रेस वार्ता होगी।
आरजी कर लेकर ‘सिंडिकेट’ तक: ममता बनर्जी की हार के पांच बड़े कारण
पश्चिम बंगाल में ममता बनर्जी को भारी हार का सामना करना पड़ रहा है। ऐसे में उन प्रमुख कारकों पर ध्यान केंद्रित हो रहा है जो तीन दशक लंबे कम्युनिस्ट शासन को समाप्त करने के 15 साल बाद उनकी हार का कारण बने।
Bengal Chunav Result 2026 LIVE: बंगाल में पहली बार सरकार बनाएगी भाजपा, 206 सीटों पर मिली जीत, 81 पर सिमटी TMC, ममता चुनाव हारी
पश्चिम बंगाल की 293 सीटों के नतीजे आ गए। भाजपा राज्य में पहली बार सरकार बनाने जा रही है। बीजेपी को 206 सीटें मिलीं। वहीं ममता की पार्टी TMC सिर्फ 81 पर सिमट गई। 2021 विधानसभा चुनाव की तुलना में TMC को 134 सीटों का नुकसान हुआ है। कांग्रेस के खाते में 2 सीट आईं, वहीं दो सीटें हुमायूं कबीर की पार्टी आम जनता उन्नयन पार्टी ने जीतीं। दो अन्य के खाते में आईं। भवानीपुर से सुवेंदु अधिकारी ने ममता बनर्जी को 15,114 वोटों से हराया। सुवेंदु के खिलाफ यह उनकी लगातार दूसरी हार है। 2021 विधानसभा चुनाव में सुवेंदु नंदीग्राम से ममता के खिलाफ जीते थे। बंगाल में कुल 294 विधानसभा सीट हैं, एक सीट फालता पर 21 मई को दोबारा मतदान होगा। रिजल्ट 24 मई को आएगा।
सुवेंदु 2020 में टीएमसी से अलग हुए
सुवेंदु अधिकारी 2020 में टीएमसी से अलग हुए।उनका का भाजपा में शामिल होना बंगाल की राजनीति में एक बड़ा मोड़ साबित हुआ। उन्होंने 2021 में नंदीग्राम विधानसभा क्षेत्र में ममता को चुनाव हराया।
अपने प्रारंभिक वर्षों के दौरान आरएसएस की शाखाओं में प्रशिक्षित शुभेंदु ने 1980 के दशक के अंत में कांग्रेस के छात्र संगठन 'छात्र परिषद' के सदस्य के रूप में राजनीति में कदम रखा। उन्होंने 1995 में पहली बार चुनावी राजनीति में किस्मत आजमाई और कांथी नगरपालिका के पार्षद चुने गए, जिसका नेतृत्व उनके पिता शिशिर अधिकारी ने 1967 से 2009 तक किया था।
सुवेंदु 1999 में अपने पिता के साथ तृणमूल कांग्रेस में शामिल हो गए। इसके बाद उन्होंने दो बार चुनाव लड़ा, लेकिन दोनों बार असफल रहे - 2001 के विधानसभा चुनाव और 2004 के लोकसभा चुनाव में। अंततः शुभेंदु को 2006 में सफलता मिली, जब उन्होंने कोंटाई विधानसभा सीट जीती।
कभी ममता बनर्जी के करीबी थी सुवेंदु अधिकारी
तृणमूल कांग्रेस के कभी 'पोस्टर ब्वॉय' और नंदीग्राम में ममता बनर्जी के भूमि अधिग्रहण विरोधी आंदोलन का प्रमुख चेहरा रहे शुभेंदु अधिकारी का भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) में शामिल होना तथा एक दुर्जेय प्रतिद्वंद्वी के रूप में उभरना जितना नाटकीय है, उतना ही उल्लेखनीय भी है। एक समय में ममता के सबसे करीबी सहयोगियों में शुमार शुभेंदु आज उनके लिए संभवत: सबसे दुर्जेय प्रतिद्वंद्वी के रूप में उभरे हैं।
भवानीपुर में ममता को हराना प्रतीकात्मक और रणनीतिक दृष्टि से अहम- सुवेंदु अधिकारी
सुवेंदु अधिकारी ने सोमवार को पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को भवानीपुर विधानसभा सीट पर शिकस्त देने को "बहुत महत्वपूर्ण" करार देते हुए इसे निर्णायक राजनीतिक क्षण बताया है। सुवेंदु अधिकारी ने इस सीट पर 15,000 से अधिक मतों के अंतर से जीत हासिल की।
नावों में लोगों ने 'विभाजनकारी ताकतों' और 'हिंदू विरोधी एजेंडा' को हराया - नितिन नवीन
नितिन नवीन ने सोमवार को विधानसभा चुनावों में NNDA के प्रदर्शन को ''ऐतिहासिक'' बताया और दावा किया कि विपक्षी 'इंडिया' गठबंधन अब ''ताश के पत्तों की तरह बिखर जाएगा।''
बंगाल चुनाव परिणाम देश के राजनीतिक इतिहास का एक घनघोर 'काला दिन'- अखिलेश
अखिलेश यादव ने पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के परिणामों की आलोचना करते हुए सोमवार को कहा कि देश के राजनीतिक इतिहास का ये एक घनघोर 'काला दिन' है। यादव ने सोमवार को कई राज्यों, विशेषकर पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनावों के परिणामों की कड़ी आलोचना करते हुए चुनावी प्रक्रिया के दुरुपयोग का आरोप लगाया।
राहुल गांधी का निशाना
नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, " असम और बंगाल इस बात का बेहतरीन उदाहरण हैं कि कैसे चुनाव आयोग की मदद से बीजेपी ने चुनाव चुराया है। हम ममता जी से सहमत हैं, 100 से ज्यादा सीटें बंगाल में चोरी हुई हैं।
204 सीट जीती बीजेपी, एक पर आगे
बंगाल में बीजेपी 204 सीटें जीत गई है। एक पर आगे चल रही है। टीएमसी 70 सीट जीत गई है। 11 पर आगे चल रही है।
शुभेंदू अधिकारी जीत गए
भवानीपुर सीट पर शुभेंदू अधिकारी ने बड़ी जीत दर्ज की है। 15000 से ज्यादा मतों से उन्होंने ममता बनर्जी को हरा दिया है।
शुभेंदू निकले भवानीपुर में आगे
भवानीपुर से ममता बनर्जी पिछड़ गई हैं। 16 राउंड की गिनती के बाद शुभेंदू अधिकारी 554 वोटों से आगे हो गए हैं।
पीएम मोदी ने किया अभिवादन
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, "हम बंगाल, असम और पुडुचेरी की जनता की हर उम्मीद, हर अपेक्षा को अपनी सेवा से पूरा करेंगे। इसी विश्वास के साथ बंगाल, असम और पुडुचेरी में एक बार फिर से भाजपा-NDA को विजयी बनाने के लिए, लोकतंत्र को विजयी बनाने के लिए मैं सभी नागरिकों का, सभी मतदाताओं का और सभी देशवासियों का हृदय से आभार व्यक्त करता हूं और सिर झुकाकर के उनका आदेश स्वीकार करता हूं।
पीएम मोदी ने क्या कहा?
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, "भाजपा के लिए भारत और भारतीयता के भाव से बड़ा और कुछ नहीं है। हमारे लिए भारत सब कुछ है, भारतीयता सब कुछ है। भाजपा क्षेत्रीय आकांक्षाओं से राष्ट्रीय महत्वाकांक्षा को पूरा करने वाली पार्टी है। इसलिए भाजपा देश की पसंद बन रही है, जनता के आशीर्वाद प्राप्त कर रही है।
पीएम मोदी पहुंच रहे बीजेपी दफ्तर
पीएम नरेंद्र मोदी कुछ देर में बीजेपी मुख्यालय पहुंचने वाले हैं। वहां वे कार्यकर्ताओं को संबोधित करेंगे, बंगाल-असम की जीत का जश्न मनाएंगे।
बंगाल में बीजेपी 200 पार
बंगाल में बीजेपी की जीत का आंकड़ा 200 के पार जा चुका है। बीजेपी 204 सीटों पर आगे चल रही है, टीएमसी 83 सीटों पर सिमटती दिख रही है।
WB ECI Results LIVE: हुमायूं कबीर दोनों सीटों से जीते
पश्चिम बंगाल में बाबरी मस्जिद बनवा रहे आम जनता उन्नयन पार्टी के नेता हुमायूं कबीर अपनी दोनों सीटों से जीत गए हैं। कबीर रेजीनगर और नौदा से चुनाव लड़े थे।
WB ECI Results LIVE: मैं सभी कार्यकर्ताओं को सलाम करता हूं- पीएम मोदी
पीएम नरेंद्र मोदी ने एक्स पर पोस्ट कर लिखा, "पश्चिम बंगाल में भाजपा की रिकॉर्ड तोड़ जीत पीढ़ियों से अनगिनत कार्यकर्ताओं के प्रयासों और संघर्षों के बिना संभव नहीं होती। मैं उन सभी को सलाम करता हूँ। वर्षों से उन्होंने जमीनी स्तर पर कड़ी मेहनत की है, हर तरह की कठिनाइयों का सामना किया है और हमारे विकास एजेंडे के बारे में बात की है। वे हमारी पार्टी की ताकत हैं।"
