West Bengal election result: पश्चिम बंगाल चुनाव में बीजेपी ने प्रचंड जनादेश हासिल किया है। दो तिहाई बहुमत हासिल कर पार्टी ने इतिहास रच दिया है। ममता बनर्जी की टीएमसी 100 से कम सीटों पर सिमट गई है। बीजेपी ने बंगाल के हर क्षेत्र में सेंधमारी की है, ममता का हर मजबूत गढ़ भगवा हुआ है। इस चुनाव में हिंदू-मुस्लिम तुष्टीकरण भी साफ-साफ दिखाई दिया है।

जनसत्ता ने अपनी विशेष सीरीज आंकड़े बोलते हैं के जरिए इस चुनाव की 100 हिंदू बहुल सीटों का विश्लेषण किया है। इन 100 सीटों ने बंगाल का पूरा सियासी खेल बदलने का काम किया है। इन सीटों पर बीजेपी का स्ट्राइक रेट 71 फीसदी रहा है। नीचे दी गई टेबल में बंगाल की इन 100 सीटों का सारा डेटा मौजूद है-

सीटवोट 2026वोट 2021अंतर2021 विजेता2026 विजेता
हावड़ा94.40%86.50%7.90%टीएमसीटीएमसी
दम दम90.20%78.80%11.40%टीएमसीबीजेपी
मध्यग्राम94.62%88.00%6.62%टीएमसीटीएमसी
बैरकपुर89.82%70.40%19.42%टीएमसीबीजेपी
बड़ा नगर (बरानगर)88.59%75.70%12.89%टीएमसीबीजेपी
पानीहाटी91.48%77.40%14.08%टीएमसीबीजेपी
राजारहाट गोपालपुर86.66%73.60%13.06%टीएमसीबीजेपी
श्रीरामपुर90.01%77.60%12.41%टीएमसीटीएमसी
डायमंड हार्बर94.26%92.60%1.66%टीएमसीटीएमसी
पंदुआ93.35%85.20%8.15%टीएमसीबीजेपी
सिंगूर93.16%86.00%7.16%टीएमसीबीजेपी
दार्जिलिंग82.16%69.50%12.66%बीजेपीबीजेपी
कालिम्पोंग83.07%74.30%8.77%निर्दलीयबीजेपी
सिलीगुड़ी90.63%81.90%8.73%बीजेपीबीजेपी
माटीगाड़ा-नक्सलबाड़ी92.69%88.50%4.19%बीजेपीबीजेपी
फन्सिदेव95.08%91.40%3.68%बीजेपीबीजेपी
रायगंज92.96%83.20%9.76%बीजेपीबीजेपी
इस्लामपुर90.63%82.30%8.33%टीएमसीटीएमसी
कालियागंज95.43%87.70%7.73%बीजेपीबीजेपी
इटाहार95.90%88.20%7.70%टीएमसीटीएमसी
चोपड़ा96.02%88.20%7.82%टीएमसीटीएमसी
दिनहाटा95.70%83.90%11.80%बीजेपीबीजेपी
माथाभांगा95.96%88.00%7.96%बीजेपीबीजेपी
तूफानगंज95.39%91.70%3.69%बीजेपीबीजेपी
मेखलीगंज96.87%90.50%6.37%टीएमसीबीजेपी
जलपाईगुड़ी93.45%87.10%6.35%टीएमसीबीजेपी
अलीपुरद्वार94.05%88.30%5.75%बीजेपीबीजेपी
धूपगुड़ी95.53%90.30%5.23%बीजेपीबीजेपी
मैनागुड़ी96.40%92.70%3.70%बीजेपीबीजेपी
बालूरघाट93.30%87.20%6.10%बीजेपीबीजेपी
गंगारामपुर95.47%88.60%6.87%बीजेपीबीजेपी
तामलुक95.47%91.90%3.57%टीएमसीबीजेपी
हल्दिया92.06%91.70%0.36%बीजेपीबीजेपी
नंदीग्राम92.24%91.90%0.34%बीजेपीबीजेपी
पंसकुरा पूर्व90.26%86.70%3.56%टीएमसीबीजेपी
पंसकुरा पश्चिम91.88%88.70%3.18%टीएमसीबीजेपी
जंगीपुर95.72%81.40%14.32%टीएमसीबीजेपी
डोमकल96.43%88.60%7.83%टीएमसीलेफ्ट
लालगोला96.45%86.10%10.35%टीएमसीटीएमसी
फरक्का96.05%86.90%9.15%टीएमसीबीजेपी
सागरदिघी95.35%82.60%12.75%टीएमसीटीएमसी
रानीनगर96.81%90.00%6.81%टीएमसीकांग्रेस
जालांगी95.96%88.30%7.66%टीएमसीटीएमसी
नबाग्राम90.74%85.90%4.84%टीएमसीटीएमसी
मालदा94.62%87.40%7.22%बीजेपीटीएमसी
इंग्लिश बाजार92.12%81.40%10.72%बीजेपीबीजेपी
चंचल95.46%83.40%12.06%टीएमसीटीएमसी
हरिश्चंद्रपुर94.30%84.70%9.60%टीएमसीटीएमसी
गजोल95.31%86.40%8.91%बीजेपीबीजेपी
मानिकचक94.82%85.50%9.32%टीएमसीबीजेपी
रतुआ93.94%82.30%11.64%टीएमसीटीएमसी
हबीबपुर93.96%81.50%12.46%बीजेपीबीजेपी
अशोकनगर95.01%89.20%5.81%टीएमसीटीएमसी
उत्तरपाड़ा89.43%78.8 %10.63%टीएमसीबीजेपी
उदयनारायणपुर92.74%86.60%6.14%टीएमसीबीजेपी
उलुबेरिया उत्तर94.23%85.80%8.43%टीएमसीटीएमसी
उलुबेरिया दक्षिण95.01%88.70%6.31%टीएमसीटीएमसी
कमरहटी90.01%75.50%14.51%टीएमसीटीएमसी
कालना93.46%87.90%5.56%टीएमसीबीजेपी
कालीगंज93.42%88.40%5.02%टीएमसीबीजेपी
काशीपुर-बेलगछिया89.01%61.20%27.81%टीएमसीबीजेपी
कोलकाता पोर्ट89.68%67.70%21.98%टीएमसीटीएमसी
खानाकुल87.83%80.70%7.13%बीजेपीबीजेपी
खारडाह93.02%83.10%9.92%टीएमसीबीजेपी
गईघटा93.08%87.90%5.18%बीजेपीबीजेपी
गालसी94.83%88.20%6.63%टीएमसीबीजेपी
गोसाबा94.51%88.10%6.41%टीएमसीबीजेपी
जोरसान्को86.72%51.00%35.72%टीएमसीबीजेपी
चौरंगी86.60%54.50%32.10%टीएमसीटीएमसी
बेलेघाटा90.81%64.70%26.11%टीएमसीटीएमसी
बालूीगंज88.16%62.20%25.96%टीएमसीटीएमसी
मानिकटोला90.28%65.20%25.08%टीएमसीबीजेपी
राशबिहारी86.58%61.70%24.88%टीएमसीबीजेपी
भवानीपुर86.74%62.60%24.14%टीएमसीटीएमसी
भाटपाड़ा90.15%71.00%19.15%बीजेपीबीजेपी
बिधाननगर86.26%69.10%17.16%टीएमसीबीजेपी
बीजपुर90.88%74.30%16.58%टीएमसीबीजेपी
हावड़ा उत्तर88.26%72.00%16.26%टीएमसीबीजेपी
जादवपुर87.87%74.50%13.37%टीएमसीबीजेपी
बेहला पूर्व88.81%76.00%12.81%टीएमसीबीजेपी
टॉलीगंज88.28%75.60%12.68%टीएमसीबीजेपी
जगतदल92.47%80.50%11.97%टीएमसीबीजेपी
चंपदानी91.43%79.50%11.93%टीएमसीबीजेपी
नोआपाड़ा87.12%75.20%11.92%टीएमसीबीजेपी
कसबा90.09%78.50%11.59%टीएमसीटीएमसी
शिबपुर92.32%81.30%11.02%टीएमसीबीजेपी
चंडीताला91.94%81.10%10.84%टीएमसीटीएमसी
सोनारपुर उत्तर93.15%86.80%6.35%टीएमसीबीजेपी
सोनारपुर दक्षिण92.32%85.80%6.52%टीएमसीबीजेपी
स्वरूपनगर95.00%88.20%6.80%टीएमसीटीएमसी
हरीपाल92.41%83.60%8.81%टीएमसीबीजेपी
हिंगलगंज95.41%87.40%8.01%टीएमसीबीजेपी
बाली86.86%75.10%11.76%टीएमसीबीजेपी
रणघाट दक्षिण90.99%87.40%3.59%बीजेपीबीजेपी
मेमारी94.37%88.40%5.97%टीएमसीबीजेपी
मोन्टेश्वर93.56%88.80%4.76%टीएमसीबीजेपी
भातर94.20%88.10%6.10%टीएमसीबीजेपी
भाटपाड़ा90.15%71.00%19.15%बीजेपीबीजेपी
बगदा89.51%81.10%8.41%बीजेपीबीजेपी
नईहटी91.50%82.10%9.40%टीएमसीबीजेपी
सोर्स: चुनाव आयोग

ऊपर दी गई टेबल से पता चलता है कि बीजेपी ने 100 हिंदू बहुल सीटों में से 71 सीटों पर जीत दर्ज की है। इसका मतलब है कि पार्टी का विनिंग स्ट्राइक रेट 71 फीसदी रहा है। टीएमसी की बात करें तो वो सिर्फ 27 सीटें जीत पाई है। उसका विनिंग स्ट्राइक रेट 27 प्रतिशत रहा है। अगर पिछले विधानसभा चुनाव की बात करें तो इन्हीं 100 सीटों में से 73 सीटें अपने नाम की थी। उस चुनाव में हिंदू बहुल सीटों पर ममता का प्रदर्शन दमदार रहा था। लेकिन इस चुनाव ने सबकुछ पलट कर रख दिया। बीजेपी ने हिंदू वोटरों को एकजुट करने की कोशिश की, आंकड़े बता रहे हैं कि वो इसमें कामयाब हो गए हैं।

जनसत्ता ने अपनी ‘आंकड़े बोलते हैं’ सीरीज के पिछले भाग में भी ही बता दिया था कि पश्चिम बंगाल में इस बार हिंदू बहुल सीटों पर मुस्लिम बहुल सीटों के मुकाबले ज्यादा वोटिंग हुई है। कई सीटों पर तो पिछले चुनाव की तुलना में 15 फीसदी से भी ज्यादा मतदान हुआ था। उन सीटों पर परिवर्तन देखने को मिला है। उदाहरण के लिए जंगीपुर सीट पर इस बार पिछले चुनाव की तुलना में 14.32 फीसदी ज्यादा मतदान हुआ था। ऐसे में पिछली बार जहां टीएमसी जीत गई, इस चुनाव में बीजेपी ने जीत का परचम लहराया है। काशीपुर-बेलगछिया सीट पर 27.81 फीसदी ज्यादा मतदान हुआ था और वहां भी परिवर्तन हो गया है। पिछली बार टीएमसी जीती और इस बार बीजेपी।

ये भी पढ़ें- बीजेपी ने पश्चिम बंगाल में टीएमसी से कैसे सत्ता छीनी?