पश्चिम बंगाल में प्रथम चरण का मतदान संपन्न होने के बाद अब सभी सियासी दलों का पूरा फोकस दूसरे चरण के मतदान पर है। राज्य में दूसरे चरण का मतदान 29 अप्रैल को 142 सीटों पर होगा। इसके अलावा अन्य तीन राज्यों और एक केंद्र शासित प्रदेश में मतदान की प्रक्रिया पूरी हो चुकी है। गुरुवार को तमिलनाडु में भी वोट डाले गए।

पीएम नरेंद्र मोदी शुक्रवार सुबह कोलकाता में हुगली में नौका विहार का आनंद लेते नजर आए। पीएम नरेंद्र मोदी ने हुगली तट पर नाविकों और आम लोगों से भी मुलाकात की। इसके बाद दोपहर में उन्होंने दमदम और जाधवपुर में जनसभा को संबोधित किया। दूसरी तरफ टीएमसी की चीफ और राज्य की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने भी अपनी पार्टी के प्रत्याशियों के पक्ष में जनसभाएं की।

दमदम में जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि बंगाल की महिलाएं कह रही हैं कि वे राज्य में TMC सरकार को बदल देंगी। TMC एक महिला-विरोधी पार्टी है, जबकि BJP महिला-नेतृत्व वाले विकास के मॉडल पर काम करती है। जिस मां ने अपनी बेटी को पढ़ा-लिखाकर काबिल बनाया, लेकिन वह बेटी TMC के ‘जंगल राज’ का शिकार हो गई, BJP ने उसी मां को अपना उम्मीदवार बनाया है।

अमित शाह बोले- पहले चरण की 110 सीटें जीतेंगे

कोलकाता में शुक्रवार को अमित शाह ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में दावा किया कि राज्य में बीजेपी की सरकार बनने जा रही है। उन्होंने दावा किया कि पहले चरण में 152 सीटों में से बीजेपी कम से कम 110 सीटें जीतने जा रही है, दूसरे चरण में भी बीजेपी को प्रचंड बहुमत मिलेगा। अमित शाह ने दावा किया कि बीजेपी सरकार बनने पर सिंडिकेट को खत्म कर दिया जाएगा। इस दौरान उन्होंने यह भी कहा कि बंगाल का अगला मुख्यमंत्री बंगाली बोलने वाला, बंगाल में जन्म लेने वाला और बंगाली मीडियम में पड़ा व्यक्ति होगा, वह बीजेपी से होगा। पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें

Live Updates
19:56 (IST) 24 Apr 2026

West Bengal Assembly Elections LIVE: ममता ने पीएम मोदी और बीजेपी पर बोला हमला

पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 के प्रचार के दौरान मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर तीखा हमला बोला है। पीएम मोदी की बंगाल में गंगा नदी की हालिया नौका विहार यात्रा पर प्रतिक्रिया देते हुए ममता बनर्जी ने कहा कि बंगाल की गंगा स्वच्छ है, इसलिए वहां यात्रा करना सुखद है। उन्होंने चुनौती देते हुए पूछा कि दिल्ली में यमुना नदी की स्थिति इतनी बदतर क्यों है? बनर्जी ने कहा, “यह अच्छी बात है कि आपने बंगाल की स्वच्छ गंगा में सवारी की, लेकिन क्या आप दिल्ली की प्रदूषित यमुना में डुबकी लगाने का साहस कर सकते हैं?” उनके इस बयान ने चुनाव में स्थानीय विकास बनाम दिल्ली के प्रदूषण के मुद्दे को हवा दे दी है।

15:31 (IST) 24 Apr 2026

West Bengal Assembly Elections LIVE: कोलकाता से ममता सरकार पर बरसे पीएम मोदी

पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को कोलकाता में एक बड़ी रैली की और यहां से ममता सरकार पर बंगाल के विकास के मुद्दे पर सवाल खड़े किए। पीएम मोदी ने कहा कि बंगाल में सिंडिकेट का राज इतना बड़ा है, कि उसकी वजह से ही राज्य विकास के मामले में पिछड़ गया है।

14:58 (IST) 24 Apr 2026

टीएमसी ने बंगाल की पहचान को नष्ट कर दिया- पीएम नरेंद्र मोदी

पीएम नरेंद्र मोदी ने कहा कि तृणमूल कांग्रेस ने बंगाल की पहचान को नष्ट कर दिया; घुसपैठिए जमीनों पर कब्जा कर रहे हैं, लोगों की आजीविका छीन रहे हैं। पीएम ने कहा कि बीजेपी सरकार बनने पर यह सुनिश्चित किया जाएगा कि तृणमूल कांग्रेस सरकार द्वारा संरक्षण प्राप्त अपराधियों को न्याय के कठघरे में लाया जाए।

14:56 (IST) 24 Apr 2026

टीएमसी कई जिलों में खाता नहीं खोल पाएगी- पीएम नरेंद्र मोदी

पीएम नरेंद्र मोदी ने जाधवपुर में कहा- तृणमूल कांग्रेस कई जिलों में अपना खाता भी नहीं खोल पाएगी। घुसपैठ और तृणमूल कांग्रेस के भ्रष्टाचार के कारण युवा रोजगार की तलाश में बंगाल छोड़ने के लिए मजबूर हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा राजनीति में महिलाओं की भागीदारी बढ़ाना चाहती है, लेकिन तृणमूल कांग्रेस और उसके सहयोगी इसका विरोध कर रहे हैं।

14:17 (IST) 24 Apr 2026

West Bengal Assembly Elections LIVE: बंगाल के लोगों के प्यार को ब्याज समेत लौटाऊंगा

जाधवपुर रैली में आए लोगों से पीएम नरेंद्र मोदी ने कहा कि वे बंगाल के लोगों के प्यार को ब्याज समेत लौटाएंगे। बंगाल में बीजेपी सरकार बनने पर जमकर विकास होगा।

14:13 (IST) 24 Apr 2026

जाधवपुर में जनसभा कर रहे पीएम मोदी

पीएम नरेंद्र मोदी जाधवपुर में जनसभा के मंच पर पहुंच गए हैं। पीएम नरेंद्र मोदी ने जनसभा संबोधित करने से पहले बीजेपी प्रत्याशियों से मुलाकात की।

13:53 (IST) 24 Apr 2026

मध्यम वर्ग की ज़िंदगी को आसान बनाने के लिए काम करेंगे- पीएम नरेंद्र मोदी

PM नरेंद्र मोदी ने कहा- अगर बंगाल में BJP की सरकार बनती है, तो मध्यम वर्ग का कल्याण उसके लिए सबसे अहम होगा। मध्यम वर्ग की ज़िंदगी को आसान बनाने के लिए, केंद्र सरकार ने पिछले 11 सालों में कई फैसले लिए हैं। 2014 से पहले जब दिल्ली में सरकार TMC के समर्थन से चलती थी, तब केंद्र सरकार 2 लाख रुपये तक की सालाना आय पर टैक्स लगाती थी... हमने 12 लाख रुपये तक की सालाना आय पर टैक्स ज़ीरो कर दिया है।

13:13 (IST) 24 Apr 2026

पीएम मोदी बोले- बंगाल की बेटियों के सपनों को कुचलने नहीं देंगे

पीएम नरेंद्र मोदी ने कहा- मैं बंगाल की हर बेटी को यह भरोसा दिलाता हूं कि BJP किसी को भी बंगाल की बेटियों के सपनों को कुचलने नहीं देगी। मैं आपको भरोसा दिलाता हूं कि महिलाओं की सुरक्षा हमारी प्राथमिकता होगी। 4 मई को, BJP सरकार बनने के बाद, महिलाओं के खिलाफ हुए सभी अत्याचारों से जुड़ी फाइलें खोली जाएंगी। यह मोदी की गारंटी है।

13:07 (IST) 24 Apr 2026

बंगाल की महिलाएं टीएमसी सरकार हटाएंगी- पीएम नरेंद्र मोदी

दमदम में चुनावी रैली में पीएम नरेंद्र मोदी ने कहा- बंगाल की महिलाएं कह रही हैं कि वे राज्य में TMC सरकार को बदल देंगी। TMC एक महिला-विरोधी पार्टी है, जबकि BJP महिला-नेतृत्व वाले विकास के मॉडल पर काम करती है। जिस मां ने अपनी बेटी को पढ़ा-लिखाकर काबिल बनाया, लेकिन वह बेटी TMC के 'जंगल राज' का शिकार हो गई, BJP ने उसी मां को अपना उम्मीदवार बनाया है। BJP ने संदेशखाली की पीड़ितों को भी नेतृत्व करने का अवसर दिया। जब बंगाल की बेटियां इंसाफ मांगती हैं, तो TMC उनसे कहती है कि वे बलात्कार से बचने के लिए अपने घरों से बाहर ही न निकलें। TMC नहीं चाहती कि महिलाएं सपने देखें।

13:05 (IST) 24 Apr 2026

रिकॉर्ड मतदान BJP की जीत का संकेत है- पीएम नरेंद्र मोदी

दमदम में एक चुनावी रैली को संबोधित करते हुए PM नरेंद्र मोदी ने कहा- मैं पश्चिम बंगाल और तमिलनाडु के लोगों को बधाई देता हूं। बंगाल में चुनावों के पहले चरण में हुई वोटिंग ने बदलाव की उस लहर की पुष्टि कर दी है, जिसे हम बंगाल में देख रहे थे। कल BJP के लिए हमें जो समर्थन देखने को मिला, वह BJP की जीत का संकेत है।

12:28 (IST) 24 Apr 2026

परिवर्तन का मतलब विधायक और सरकार बदलना नहीं- अमित शाह

अमित शाह ने कहा- परिवर्तन का मतलब विधायक और सरकार बदलना नहीं बल्कि बदलाव का मतलब है एक घुसपैठ-मुक्त बंगाल बनाना, ऐसी सीमाएं बनाना जो घुसपैठ को रोक सकें, भ्रष्टाचार-मुक्त प्रशासन देना, बंगाल को तुष्टीकरण की राजनीति से मुक्त करना, रंगदारी और सिंडिकेट राज को खत्म करना, तेज गति से विकास सुनिश्चित करना, बंगाल के लोगों को कैडर-राज से मुक्त करना और प्रशासन को राजनीतिक दबाव से मुक्त करना है।

12:26 (IST) 24 Apr 2026

असम की तरह बंगाल में अवैध कब्जे के खिलाफ अभियान चलाएंगे- अमित शाह

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा- हज़ारों हेक्टेयर जमीन पर अवैध कब्जा है। असम की तर्ज पर, हम अवैध कब्ज़ों के ख़िलाफ अभियान चलाकर इस जमीन को बंगाल के विकास के लिए मुक्त कराएंगे। हम यह सुनिश्चित करेंगे कि सभी धार्मिक त्योहार - चाहे वह राम नवमी हो, सरस्वती पूजा हो या दुर्गा विसर्जन -सभी तरह की पाबंदियों से मुक्त हों।

12:24 (IST) 24 Apr 2026
जिसकी नाव में पीएम बैठे, उसने क्या बताया?

मोहम्मद इफ़्तिखार अहमद (जिनकी नाव में पीएम मोदी बैठे) ने बताया- आज सुबह यहां काम करने वाले एक आदमी ने मुझसे सात नावें मांगीं। तो मैंने उससे पूछा कि क्या ये VIP लोगों के लिए हैं? उसने कहा कि यह कोई बड़ी बात नहीं है। इसके तुरंत बाद, हमने अपनी नावें यहां लगा दीं। PM मोदी के आने से ठीक पांच मिनट पहले उसने हमें इसके बारे में बताया। सुबह की सैर करने के बाद PM घाट पर आए और हमारी नाव में सवार हुए। PM ने हमसे कहा कि हम सभी को मिल-जुलकर प्यार से रहना चाहिए।

https://twitter.com/ANI/status/2047563607718891554

12:06 (IST) 24 Apr 2026

पांच मई के बाद 'अंग, बंग और कलिंग' में सरकारें होंगी - अमित शाह

अमित शाह ने असम और ओडिशा में भाजपा के शासन के अलावा पश्चिम बंगाल में पार्टी की संभावनाओं पर कहा- पांच मई के बाद 'अंग, बंग और कलिंग' में सरकारें होंगी।

11:40 (IST) 24 Apr 2026

West Bengal Election News in Hindi LIVE: बंगाली बोलने वाला होगा अगला सीएम- अमित शाह

अमित शाह ने दावा किया कि बंगाल का अगला मुख्यमंत्री बंगाली बोलने वाला, बंगाल में जन्म लेने वाला और बंगाली मीडियम में पड़ा व्यक्ति होगा, वह बीजेपी से होगा। ममता बनर्जी का भतीजा नहीं होगा।

11:32 (IST) 24 Apr 2026

West bengal election news in hindi LIVE: 152 में से 110 सीटें जीतेंगे- अमित शाह

कोलकाता में अमित शाह ने कहा कि राज्य के पहले चरण में बीजेपी 152 में से 110 सीटें जीतेगी। उन्होंने कहा कि दूसरे चरण में बीजेपी प्रचंड बहुमत के साथ जीतेगी।

11:31 (IST) 24 Apr 2026

West bengal election news in hindi LIVE: अमित शाह की प्रेस कॉन्फ्रेस शुरू

कोलकाता में अमित शाह इस समय प्रेस कॉन्फ्रेंस कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि बंगाल की जनता ने पहले चरण में ही अपना भविष्य तय कर दिया है। पहले चरण में मतदाताओं ने स्पष्ट कर दिया है कि दीदी जाने वाली है और बीजेपी आने वाली है। भय जाने वाला है औ भरोसा आन वाला है।

11:23 (IST) 24 Apr 2026

West Bengal Election News in Hindi LIVE: हुगली नदी पर नौका विहार किया, तस्वीरें भी खींची

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार सुबह यहां हुगली नदी में नौका विहार किया और नाविकों तथा सुबह सैर करने वाले लोगों से मुलाकात की। मोदी ने अपने इस नौका विहार की कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर साझा कीं, जिनमें वह हाथ में कैमरा लिए लकड़ी की एक नाव पर बैठे दिखाई दे रहे हैं। तस्वीरों में पृष्ठभूमि में हावड़ा ब्रिज और विद्यासागर सेतु नजर आ रहे हैं। पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें

11:22 (IST) 24 Apr 2026

West bengal election news in hindi LIVE: ममता बनर्जी निकालेंगी दो पदयात्राएं

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी शुक्रवार को अपनी पार्टी के प्रत्याशियों के पक्ष में दो पदयात्राएं और तीन जनसभाएं करेंगी। उनकी एक जनसभा अपने निर्वाचन क्षेत्र भवानीपुर से है।

11:20 (IST) 24 Apr 2026

West bengal election news in hindi LIVE: पीएम मोदी करेंगे दो जनसभाएं

पीएम नरेंद्र मोदी आज पश्चिम बंगाल के जाधवपुर और दमदम में दो जनसभाओं को संबोधित करेंगे।

11:19 (IST) 24 Apr 2026

West Bengal Assembly Elections LIVE: थोड़ी देर में प्रेस कॉन्फ्रेंस करेंगे अमित शाह

गुरुवार को पश्चिम बंगाल में पहले चरण का मतदान हुआ। अब राज्य के सभी प्रमुख दलों का फोकस दूसरे चरण की सीटों है। थोड़ी देर में अमित शाह प्रेस कॉन्फ्रेंस करने वाले हैं।