पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव का बिगुल बज चुका है। पीएम मोदी, गृहमंत्री अमित शाह और सीएम ममता बनर्जी से लेकर तमाम बड़े नेता चुनाव के लिए ज़ोरशोर से प्रचार-प्रसार में जुटे हुए हैं। पिछले चुनाव में कीर्तिमान बनाने वाली चार विधानसभा सीटों पर इस बार के चुनाव में बड़ी टक्कर है। इन सीटों पर पहले चरण में ही चुनाव है। इन सीटों पर पिछले विधानसभा चुनाव में उम्मीदवारों ने सबसे अधिक मतों से जीतने का रिकार्ड अपने नाम किया था।

सबसे अधिक वोट मार्जिन से जीतने वाली सीटें

सबसे अधिक मतों से जीतने वाली सीटों का कीर्तिमान तृणमूल कांग्रेस (TMC) के खाते में है। इन सीटों में भागाबंगोला, सुजापुर, मालतीपुर और हरिशचंद्रपुर शामिल हैं। भागाबंगोला और सुजापुर विधानसभा में बीते चुनाव में एक लाख से अधिक वोटों से जीत दर्ज की गयी थी। यहां पर मतदाताओं ने विजयी उम्मीदवार को 68.05 फीसदी मत दिए थे। इसी क्रम में सुजापुर में उम्मीदवारों ने 73.44 फीसदी, हरिशचंद्पुर में 60.31 फीसदी और मालतीपुर में 68.02 प्रतिशत वोटों से जीत दर्ज की थी।

इस समीकरण के हिसाब से सभी सीटों पर टीमएसी के उम्मीदवारों के अतिरिक्त दूसरे दलों के उम्मीदवार भी सक्रिय हैं। तकरीबन हर सीट पर इस बार तृणमूल कांग्रेस, भाजपा, कांग्रेस, वामदल, बसपा के उम्मीदवार इस बार मैदान में हैं। इन चारों सीटों के समीकरण बताते हैं कि पहले नंबर पर भले ही टीएमसी उम्मीदवार ने कब्जा किया हो लेकिन यहां पर दूसरे नंबर की पार्टियां अलग- अलग रही हैं। दूसरे पायदान पर आने वाली पार्टी इस बार के भी विधानसभा चुनाव में जोर अजमाइश करती नजर आ रही हैं।

भागाबंगोला सीट पर एक लाख से अधिक वोटों का था अंतर

भागाबंगोला की बात करें तो इस सीट से 2021 के विधानसभा चुनाव में टीएमसी के इदरिस अली ने जीत दर्ज की थी। उन्हें इस सीट पर 1 लाख से ज्यादा वोट (68.05%) हासिल हुए थे। इदरिस ने सीपीआई (एम) के मोहम्मद कमाल हुसैन को हराया था। कमाल को 47,787 (21.15%) वोट मिले थे। इस बार भागाबंगोला से टीएमसी ने रैय्यत हुसैन सरकार और बीजेपी ने भास्कर सरकार को मैदान में उतारा है। आम जनता उन्नयन पार्टी से इस सीट से हुमायूं कबीर चुनाव मैदान में हैं।

पार्टी कैंडीडेट वोट
टीएमसी इदरिस अली1,53,795
सीपीआई (एम) मोहम्मद कमाल हुसैन 47,787

सुजापुर की बात करें तो इस सीट से 2021 के विधानसभा चुनाव में टीएमसी के मोहम्मद अब्दुल घानी ने जीत दर्ज की थी। उन्हें इस सीट पर 1 लाख से ज्यादा वोट (73.44%) हासिल हुए थे। अब्दुल ने कांग्रेस के ईशा खान को हराया था। ईशा खान को 22,282 (10.73%) वोट मिले थे। इस बार सुजापुर से टीएमसी ने सबीना यास्मीन और कांग्रेस ने मोहम्मद अब्दुल हन्नान को मैदान में उतारा है। एआईएमआईएम से इस सीट से रेजुल करीम चुनाव मैदान में हैं।

पार्टी कैंडीडेट वोट
टीएमसी मोहम्मद अब्दुल घानी1,52,445
कांग्रेसईशा खान 22,282

मालतीपुर की बात करें तो इस सीट से 2021 के विधानसभा चुनाव में टीएमसी के अब्दुर रहीम बोक्सी ने जीत दर्ज की थी। उन्हें इस सीट पर 1 लाख से ज्यादा वोट (68.02%) हासिल हुए थे। अब्दुर रहीम ने बीजेपी की मौसमी दास को हराया था। मौसमी को 34,208 (18.44%) वोट मिले थे। इस बार मालतीपुर से टीएमसी ने अब्दुर रहीम बोक्सी और बीजेपी ने आशीष दास को मैदान में उतारा है। कांग्रेस से इस सीट से मौसम नूर चुनाव मैदान में हैं। सीपीआई (एम) ने मिनारुल हुसैन और जेयूपी ने अबु मिन्नत को टिकट दिया है।

पार्टी कैंडीडेट वोट
टीएमसी अब्दुर रहीम बोक्सी1,26,157
बीजेपीमौसमी दास 34,208

हरिशचंद्रपुर सीट से विधानसभा चुनाव 2021 में टीएमसी के तजमुर हुसैन ने जीत दर्ज की थी। उन्हें इस सीट पर 1 लाख से ज्यादा वोट (68.02%) हासिल हुए थे। तजमुर हुसैन ने बीजेपी के मोहम्मद मतिउर रहमान को हराया था। मोहम्मद मतिउर को 45,054 (22.00%) वोट मिले थे। इस बार हरिशचंद्रपुर से टीएमसी ने मतिबुर रहमान और बीजेपी ने रतन दास को मैदान में उतारा है। कांग्रेस से इस सीट से मुस्ताक आलम चुनाव मैदान में हैं।

पार्टी कैंडीडेट वोट
टीएमसी तजमुर हुसैन1,22,527
बीजेपीमोहम्मद मतिउर रहमान 45,054

पश्चिम बंगाल चुनाव: SIR में कटे 27.16 लाख मतदाताओं के नाम

पश्चिम बंगाल में एसआईआर (SIR) से जुड़े मामले को सुप्रीम कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश सूर्य कांत की अध्यक्षता वाली बेंच के सामने पेश किया गया। सुनवाई के दौरान एक वकील ने बताया कि बड़ी संख्या में लोगों की अपील अभी भी अपीलेट ट्रिब्यूनल में लंबित है जबकि चुनाव आयोग ने गुरुवार, 9 अप्रैल को मतदाता सूची को फ्रीज कर दिया है। पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें