बुधवार को संपन्न हुए पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 में अब तक का सर्वाधिक 92.47% मतदान दर्ज किया गया। सोमवार को चुनाव परिणामों की घोषणा से पहले ही दोनों प्रमुख दल-भाजपा और तृणमूल कांग्रेस अपनी-अपनी जीत को लेकर आत्मविश्वास से भरे दिख रहे हैं।

पश्चिम बंगाल में बुधवार को विधानसभा चुनाव के दूसरे और अंतिम चरण में मतदान का समय समाप्त होने तक 91.66 प्रतिशत मतदान हो चुका था और खबरों के मुताबिक हजारों मतदाता अब भी अपने मत डालने के लिए कतारों में इंतजार कर रहे थे।

दक्षिण बंगाल की 142 विधानसभा सीटों पर हुए दूसरे चरण के मतदान में पहले चरण के रिकॉर्ड 93.19 प्रतिशत मतदान की बराबरी होने की संभावना रही। चुनाव आयोग ने बताया कि दूसरे चरण के मतदान में शाम 7.45 बजे तक 91.66 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया, जिससे दोनों चरणों को मिलाकर कुल मतदान प्रतिशत 92.47 प्रतिशत हो गया है। पहले चरण का मतदान 23 अप्रैल को हुआ था और मतगणना चार मई को होगी।

Live Updates
17:39 (IST) 29 Apr 2026

WB Elections LIVE: पांच बजे तक 89.99% मतदान

पश्चिम बंगाल में शाम पांच बजे तक 89.99% वोट डाले गए। राज्य के पूर्व बर्धमान जिले में 92.46%, नादिया में 90.28% और हुगली जिले में 90.34% वोट डाले गए।

17:20 (IST) 29 Apr 2026

टीएमसी खत्म हो चुकी है- अनुपम बिश्वास

बीजेपी के कल्याणी सीट से प्रत्याशी अनुपम बिश्वास ने कहा- टीएमसी खत्म हो चुकी है। यह कल की पार्टी है। बीजेपी बंगाल में सरकार बनाएगी। हम बड़े मार्जिन से जीतेंगे।

17:13 (IST) 29 Apr 2026

WB Elections LIVE: 'टीएमसी जीती तो क्रेडिट ममता और अभिषेक को- मदन मित्रा

कमरहटी विधानसभा क्षेत्र से मदन मित्रा ने कहा- अगर हम जीतते हैं, तो इसका सबसे बड़ा श्रेय हम ममता बनर्जी और अभिषेक बनर्जी को देंगे, जो तूफ़ान के सामने भी डटे रहे... TMC 200 से ज़्यादा सीटें जीतेगी।

16:55 (IST) 29 Apr 2026

2/3 बहुमत से बनाएंगे सरकार- ममता बनर्जी

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कहा- हमें मिल रही जानकारी के अनुसार बीजेपी पश्चिम बंगाल में हार रही है। हम 2/3 बहुमत से सरकार बनाने जा रहे हैं।

16:39 (IST) 29 Apr 2026

CRPF के जवान लोगों को पीट रह हैं, महिलाओं को भी नहीं बख्श रहे- ममता बनर्जी

ममता बनर्जी- CRPF के जवान और केंद्रीय पर्यवेक्षक लोगों को पीट रहे हैं, उन्होंने महिलाओं और बच्चों को भी नहीं बख्शा है। कल रात से ही उन्होंने ज़ुल्म ढाना शुरू कर दिया है। हमारे कितने ही लोगों को उन्होंने हिरासत में ले लिया है। यह अदालत की अवमानना ​​है, मैंने ऐसी लोकतंत्र कभी नहीं देखी... हम जीतेंगे, TMC जीत रही है।

16:23 (IST) 29 Apr 2026

टीएमसी जीत रही है- ममता बनर्जी

ममता बनर्जी ने कहा- तृणमूल कांग्रेस जीत रही है, CRPF इस तरह से ज़ुल्म नहीं कर सकती। किसी भी बूथ पर राज्य पुलिस मौजूद नहीं है। उन्होंने हर जगह कब्ज़ा कर लिया है। उन्हें तो सीमा की सुरक्षा करनी चाहिए। ऐसा करने के बजाय, वे एक राजनीतिक पार्टी की सुरक्षा कर रहे हैं... मैंने ऐसा पहले कभी नहीं देखा। मैं 1984 से चुनाव लड़ रही हूं, लेकिन ये ज़ुल्म बहुत ही भयानक हैं।

16:22 (IST) 29 Apr 2026

कल रात से ही उन्होंने ज़ुल्म ढाना शुरू कर दिया- ममता बनर्जी

मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कहा- कल रात से ही उन्होंने ज़ुल्म ढाना शुरू कर दिया और हमारे बहुत से लोगों को गिरफ़्तार कर लिया। यह अदालत की अवमानना ​​है। मैंने इस तरह का लोकतंत्र पहले कभी नहीं देखा।

16:19 (IST) 29 Apr 2026

ममता बनर्जी ने डाला वोट

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने भवानीपुर में कुछ देर पहले अपने मताधिकार का प्रयोग किया।

16:15 (IST) 29 Apr 2026

रात एक बजे मुझे आया चेतावनी देने वाला कॉल- फिरहाद हकीम

कोलकाता के मेयर फिरहाद हकीम ने मीडिया से कहा- हर बार मैं अपने परिवार के साथ वोट डालने जाता हूं। मैं अपनी पोती को भी साथ ले जाता हूं ताकि बच्चों को यह समझ आए कि हमारा संविधान हमें वोट देने का अधिकार देता है।

उन्होंने आगे कहा - मुझे रात 1 बजे एक कॉल आया जिसमें मुझे चेतावनी दी गई कि अगर इस इलाके में कुछ भी गलत हुआ तो इसकी ज़िम्मेदारी मेरी होगी। यह एक तरह की धमकी थी।

15:59 (IST) 29 Apr 2026

टीएमसी अपने स्वार्थों को साधने के लिए प्रशासन का दुरुपयोग करती रही- बीजेपी विधायक

भांगर विधानसभा क्षेत्र से टीएमसी उम्मीदवार शौकत मोल्ला के बयान पर भाजपा विधायक शंकर घोष ने कहा, "सौकत मोल्ला के बयान से यह समझा जा सकता है कि तृणमूल कांग्रेस कितनी भयभीत हो गई है। इतने लंबे समय से तृणमूल अपने स्वार्थों को साधने के लिए पुलिस प्रशासन का दुरुपयोग करती रही है। अब जब पुलिस कानून के अनुसार काम कर रही है, तो वे डरने लगे हैं।"

15:52 (IST) 29 Apr 2026

मतदाताओं को डराने का यह भाजपा का तरीका- फिरहाद हकीम

कोलकाता के मेयर और टीएमसी उम्मीदवार फिरहाद हकीम ने कहा, "अगर पहलगाम में इतनी भारी सीआरपीएफ तैनात की गई होती, तो हमारे इतने लोग नहीं मरते। यहां इतने जवान क्यों तैनात किए गए हैं? यह इलाका काफी हद तक शांतिपूर्ण रहा है। मतदाताओं को डराने का यह भाजपा का तरीका है।"

15:41 (IST) 29 Apr 2026

तीन बजे तक 78.68% वोट डाले गए

पश्चिम बंगाल चुनाव के दूसरे चरण में दोपहर तीन बजे तक 78.68% वोट डाले जा चुके हैं। राज्य के पूर्व बर्धमान में सबसे ज्यादा 83.11% वोटिंग हो चुकी है। इसके अलावा हुगली जिले में 80.77% वोटिंग हुई है।

15:27 (IST) 29 Apr 2026

बूथ एजेंट को सीआरपीएफ कर्मियों ने पीटा- टीएमसी उम्मीदवार

कैनिंग पश्चिम विधानसभा क्षेत्र से टीएमसी के उम्मीदवार परेश राम दास ने कहा, "प्रदीप दास, जो एक बूथ में मतदान एजेंट थे, उन्हें सीआरपीएफ कर्मियों ने पीटा और बूथ से बाहर घसीटा। उन्होंने बताया कि उनके खिलाफ शिकायत दर्ज कराई गई है। हम सीआरपीएफ अधिकारी के खिलाफ शिकायत करेंगे और उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई करेंगे।"

15:12 (IST) 29 Apr 2026

फिरहाद हकीम ने डाला वोट

पश्चिम बंगाल के मंत्री और कोलकाता पोर्ट विधानसभा क्षेत्र से टीएमसी के उम्मीदवार फिरहाद हकीम ने अपने परिवार के साथ कोलकाता के चेतला गर्ल्स हाई स्कूल के बूथ नंबर 258 पर अपना वोट डाला।

14:41 (IST) 29 Apr 2026

बांग्लादेशी मुस्लिम मुझे देखकर नारे लगा रहे थे - सुवेंदु अधिकारी

BJP उम्मीदवार सुवेंदु अधिकारी ने कहा- जब बांग्लादेशी मुसलमानों ने मुझे देखा तो वो नारे लगाने लगे। उनका वोटर लिस्ट से नाम कट गया, इसलिए वो मुझे देखकर नारे लगाने लगे। मैंने उन्हें करीब 15 मिनट तक बोलने दिया लेकिन वो लगातार ये हरकतें करते रहे...

https://twitter.com/PTI_News/status/2049414506473017718

14:18 (IST) 29 Apr 2026

पानीहाटी में एक पोलिंग बूथ पर बीजेपी सिंबल पर लगाई स्याही

पानीहाटी के एक पोलिंग बूथ पर कथित तौर पर BJP के चुनाव चिह्न वाले बटन पर स्याही लगाने का आरोप है। यहां पहुंचने के बाद BJP उम्मीदवार रत्ना देबनाथ के मुख्य चुनाव एजेंट जय साहा ने सवाल खड़े किए। जिसके बाद सैनिटाइजर का इस्तेमाल करके स्याही को हटा दिया गया

https://twitter.com/ANI/status/2049408472782139475

14:00 (IST) 29 Apr 2026

टीएमसी पर बसे अधीर रंजन चौधरी

अधीर रंजन चौधरी ने कहा- बंगाल में चुनावों का हिंसा-मुक्त होना असंभव है। हमें सत्ताधारी दल की ओर से ऐसी ही उम्मीद थी। फिर भी, बड़ी संख्या में लोग चुनावों में हिस्सा ले रहे हैं। आम लोगों को लगता है कि वे वोट डाल पाएंगे, क्योंकि यहाँ बड़ी संख्या में केंद्रीय बलों को तैनात किया गया है। आम लोग बिना किसी डर के चुनावों में भाग ले रहे हैं।

https://twitter.com/ANI/status/2049404675191914892

13:49 (IST) 29 Apr 2026

इस बार पश्चिम बंगाल में लोग निडर होकर वोट डाल रहे हैं- PM मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को यूपी के हरदोई में कहा कि इस बार पश्चिम बंगाल में मतदाता "निडर माहौल" में अपना वोट डाल रहे हैं। उन्होंने कहा कि ऐसे माहौल की पिछले छह या सात दशकों में कल्पना भी नहीं की जा सकती थी।

13:37 (IST) 29 Apr 2026

एक बजे तक 61% मतदान

पश्चिम बंगाल में दोपहर एक बजे तक 61.11% वोट डाले गए हैं। पूर्व बर्धमान में सबसे ज्यादा 66.80% वोट डाले गए हैं। इसके अलावा हुगली में 64.57% मतदान हुआ है।

13:33 (IST) 29 Apr 2026

भवानीपुर में एक पोलिंग बूथ के बाहर लाठीचार्ज

भवानीपुर में एक पोलिंग बूथ के बाहर पुलिस ने लाठीचार्ज किया है। यहां बीजेपी प्रत्याशी सुवेंदु अधिकारी पहुंचे थे। यहां टीएमसी के कार्यकर्ताओं ने उनका विरोध किया। यहां स्थिति बिगड़ने के बाद पुलिस ने लाठीचार्ज किया।

https://twitter.com/PTI_News/status/2049397434485289344

13:28 (IST) 29 Apr 2026

टीएमसी के गुंडों ने मुझ पर अटैक की कोशिश की- सुवेंदु अधिकारी

भवानीपुर में एक मतदान केंद्र पर पहुंचे सुवेंदु अधिकारी का टीएमसी कार्यकर्ताओं ने विरोध किया। सुवेंदु अधिकारी ने कहा- ये वोटर नहीं हैं, ये बाहरी लोग हैं। इन्होंने मुझ पर हमला करने की कोशिश की। यहां CRPF भेजो। जब तक यहां फोर्स नहीं भेजी जाती, मैं कहीं नहीं जाऊंगा। ये ममता के गुंडे हैं।

13:13 (IST) 29 Apr 2026

WB Elections LIVE: व्हीलचेयर पर वोट डालने आईं मिताली बाग

टीएमसी की सांसद मिताली बाग व्हीलचेयर पर वोट डालने पहुंचीं।

https://twitter.com/PTI_News/status/2049392486012030984

13:09 (IST) 29 Apr 2026
सुवेंदु अधिकारी को देख टीएमसी कार्यकर्ताओं ने लगाए जय बांग्ला के नारे

सुवेंदु अधिकारी को देख टीएमसी कार्यकर्ताओं ने लगाए- जय बांग्ला के नारे... इसके बाद इस इलाके में स्थिति बिगड़ गई।

https://twitter.com/ANI/status/2049390686332768762

13:03 (IST) 29 Apr 2026

मिथुन चक्रवर्ती ने वोट डाला, भारी मतदान की उम्मीद जतायी

मिथुन चक्रवर्ती ने बुधवार को पूर्वी कोलकाता के बेलगछिया में मतदान किया और पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के पहले चरण की तरह इस बार भी भारी मतदान की उम्मीद जतायी। चक्रवर्ती ने पत्रकारों से कहा कि उन्होंने ''एक आम मतदाता की तरह'' किसी विशेष सुविधा की मांग किए बिना, कतार में खड़े होकर वोट डाला। उन्होंने कहा, ''मुझे कोई सुविधा नहीं चाहिए। मैंने एक आम व्यक्ति की तरह मतदान किया।''

13:00 (IST) 29 Apr 2026

मेरा वोट उन लोगों को समर्पित हैं जिन्हें मताधिकार से वंचित किया गया - मोहम्मद सलीम

मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (माकपा) के पोलित ब्यूरो सदस्य और पार्टी की पश्चिम बंगाल इकाई के सचिव मोहम्मद सलीम ने बुधवार को कहा कि उन्होंने अपना वोट उन लोगों को समर्पित किया है, जिन्हें ''एसआईआर प्रक्रिया के जरिए मताधिकार से वंचित किया गया।'' उन्होंने आरोप लगाया कि मतदाता सूचियों का गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) लोगों के संवैधानिक अधिकार छीनने की मंशा से किया गया।

12:49 (IST) 29 Apr 2026

भवानीपुर में एक ही इलाके में पहुंचे ममता और शुभेंदु अधिकारी,

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी और विपक्ष के नेता शुभेंदु अधिकारी बुधवार सुबह भवानीपुर के चक्रबेड़िया स्थित एक ही मतदान केंद्र क्षेत्र में पहुंचे और बिना किसी सीधे संवाद या औपचारिक अभिवादन के एक-दूसरे पर तंज कसते नजर आए। बनर्जी चक्रबेड़िया के वार्ड नंबर 70 में स्थानीय तृणमूल नेताओं को कथित तौर पर डराने-धमकाने की शिकायत मिलने के बाद मतदान केंद्र के बाहर बैठी हुई थीं, तभी अधिकारी भी वहां पहुंचे। हालांकि, दोनों आमने-सामने नहीं आए।

12:39 (IST) 29 Apr 2026

मैंने कभी ऐसी शांतिपूर्ण वोटिंग नहीं देखी- असीम सरकार

हरिनघाटा से BJP उम्मीदवार असीम कुमार सरकार ने मीडिया से कहा- मैं चुनाव आयोग को धन्यवाद देना चाहूंगा। मैंने बंगाल में इतनी शांतिपूर्ण वोटिंग पहले कभी नहीं देखी थी। इक्का-दुक्का घटनाएं हुईं, लेकिन EC ने सर्वदलीय बैठक में कहा था कि अगर कोई दिक्कत आती है, तो दोबारा वोटिंग होगी। केंद्रीय बल बहुत सक्रिय हैं... अगर 4 मई के बाद दोबारा वोटिंग होती है, तो उस समय वे सत्ता में नहीं होंगे।

उन्होंने कहा-  जिन भी बूथों पर मैं गया, वहां EVM में खराबी थी; हालांकि मुझे इसका कारण नहीं पता। मुझे अपने निर्वाचन क्षेत्र में 28 EVM में खराबी की रिपोर्ट मिली हैं। मैंने शिकायत की है; मैंने एक ही निर्वाचन क्षेत्र में EVM में इतनी ज़्यादा खराबी के मामले पहले कभी नहीं देखे थे। 

12:24 (IST) 29 Apr 2026

टीएमसी कार्यकर्ता ने मुझे धमकी दी- रत्ना देबनाथ

RG Kar मेडिकल कॉलेज में रेप और हत्या की शिकार छात्रा की मां और पानीहाटी सीट से BJP उम्मीदवार रत्ना देबनाथ ने कहा- TMC के गुंडे जिन्होंने मुझ पर हमला करने की कोशिश की, वे मुझे गालियां दे रहे थे। उन्होंने कहा कि मैं अपनी बेटी के नाम पर धंधा कर रही हूं। उन्होंने मेरे साथ बदतमीज़ी की और कहा कि वे 4 मई को मुझसे निपटेंगे।

उन्होंने कहा- मैंने पुलिस से शिकायत की और उनकी गिरफ़्तारी की मांग की, लेकिन पुलिस ने मुझसे वहां से चले जाने को कहा। मैंने उनसे कहा कि वे मेरे मुख्य चुनाव एजेंट को मेरे साथ रहने दें, लेकिन उन्होंने इसकी इजाज़त नहीं दी। जब मैंने पुलिस स्टेशन में शिकायत की, तो वे आए और वहां मौजूद TMC के सभी कार्यकर्ताओं को हटा दिया।

12:15 (IST) 29 Apr 2026

उम्मीद है कि चुनाव सुखद और निष्पक्ष होंगे- मनोज झा

आरजेडी सांसद मनोज कुमार झा ने कहा- हमें उम्मीद है कि चुनाव सुखद और निष्पक्ष होंगे। इसके बावजूद, सुखद और निष्पक्ष चुनाव सुनिश्चित करने के लिए जिम्मेदार लोगों की भूमिका ही बेहद संदिग्ध हो गई है। 

12:08 (IST) 29 Apr 2026

कुछ जगहों पर कुछ छोटी-मोटी घटनाएं हुई हैं- बिमान बोस

CPI(M) नेता बिमान बोस ने कहा - मैं यहां आंकड़ों से जुड़े दावों पर जवाब देने के लिए नहीं हूं। इस पर मैं कोई टिप्पणी नहीं करूंगा। लेकिन जहां तक मतदान की बात है, आज 142 सीटों पर मुझे यह जानकारी मिली है कि कुछ जगहों पर कुछ छोटी-मोटी घटनाएं हुई हैं - कोई बड़ी घटना नहीं, बल्कि छोटे और मध्यम स्तर की गड़बड़ियां। हालांकि, कुल मिलाकर चुनाव शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हो रहे हैं।